Connect with us

राजनांदगांव

शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज, डोंगरगढ़ अनुविभाग, 44वीं बटा. आईटीबीपी की आसान जीत

Published

on

राजनांदगांव । जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा शहीदों की शहादत को चिर स्मरणीय बनाये रखने व प्रेरणा के उद्देश्य से उनकी स्मृति में शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज से रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में नगर निगम की महापौर श्रीमति हेमा देशमुख, अंतव्यवसायी वित्त निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छग ग्राम खादी उद्योग के सदस्य श्रीकिशन खण्डेलवाल, छग असंघठीत कर्मकार संघ के सदस्य विरेन्द्र चौहान, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अं0चौंकी के पुलिस अधीक्षक येदूवेल्ली अक्षय कुमार एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत राजनांदगांव के आतिथ्य एवं उप सेनानी जगमोहन, पीटीएस राज0 एसपी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, केएल वर्मा संयुक्त कलेक्टर, अति. पुलिस अधीक्षक लखन पटले, प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरी, जितेन्द्र मिश्रा जिला क्रिकेट संघ के सचिव योगेश बागड़ी, उपुअ नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व प्रतिभागीयों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोघन में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये शहीदों के शहादत को स्मरणीय बनाये रखने हेतु सभी से सहयोग की आपेक्षा की विशिष्ट अतिथि धनेश पाटिला ने आयोजन में भाग लेने वाली प्रतिभागी टीमों एवं आयोजकों को अच्छे आयोजन के लिये बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। आयोजन में नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देखमुख ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेलजी की सोंच खेलबो, गढ़बो, जितबो को साकार करते हुये पुलिस विभाग ने यह गरिमापूर्ण आयोजन आयोजित किया है, आाशा करती हूॅ की प्रतिभागी अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व अतिथियों ने शहीदों के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का प्रारंभ राजकीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अति0 पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले ने किया।
जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा आयोजित की जा रही शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गये पहले मैच में अनुविभाग डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव को 6 विकेट से पराजित कर अगले राउण्ड में प्रवेश किया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 9.5 ओव्हर में 65 रन बनाई थी, जिसके जवाब में डोंगरगढ़ ने 4 विकेट खोकर 7.2 ओव्हर में जीत के लिये आवश्यक रन बना लिये इस मैच के मैन ऑफ द मैच डोंगरगढ़ के राजा बारले को प्रदाय किया गया। स्पर्धा के तहत सदभावना मैच में प्रेस क्लब राजनांदगांव ने अपने ऑल राउण्डर सत्यम शर्मा की घातक गेंदबाजी व विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते अधिवक्ता संघ राजनांदगांव को 7 विकेट से पराजित किया सत्यम शर्मा ने 7 छक्के व 2 चौंकों की मदद से 14 गेंद में 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये अधिवक्ता संघ निर्धारित 10 ओव्हर में 7 विकेट खोकर 86 रन बनाये थे, जिसके जवाब में प्रेस क्लब ने महज 6 ओव्हर में ही जीत के लिये आवश्यक 87 रन 3 विकेट खोकर बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया, प्रेस क्लब के सत्यम शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार प्रदान किया गया। तीसरे खेले गये संघर्षपूर्ण मैच में 44वीं बटा0 ने राकेश पाडया के 54 रन एवं ई रमेश के 42 रन की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुये 135 रन बनाये थे, जिसका पीछा कबीरधाम के बल्ले बाज नहीं कर पाये और पूरी टीम महज 115 रन पर ऑल आउट हो गई, 44वीं बटा0 ने यह मैच 20 रन से अपने पक्ष में कर लिया बटा0 की ओर अंजय ने 5 विकेट लिये। इस मैच के मैन आफ द मैच 44वीं बटा0 के राकेश पाण्डया रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 29.12.2022 को लगातार पाँच मैच खेले जायेगें, जिसका पहला सदभावना मैच प्रातः 8ः00 बजे से नागरिक ए एवं तिरंगा इलेवन के मध्य, दूसरा मैच 10ः00 बजे पीटीएस राज0 रेड एवं जिला खैरागढ़ के मध्य, तीसरा मैच 12ः00 बजे पुलिस लाईन राज0 एवं नक्सल सेल राज0 के मध्य, चौथा मैच 02ः00 बजे डीआरजी खैरागढ़ एवं 3रीं वाहिनी अम्लेश्वर दुर्ग के मध्य तथा पांचवा एवं अंतिम मैच 03ः30 बजे पीसीआर राज0 एवं एमटी शाखा के मध्य खेला जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending