Connect with us

राजनांदगांव

बिजली कटौती व बिल दर वृद्धि के विरोध में अजीत जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने किया कुमर्दा बिजली ऑफिस का घेराव

Published

on

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल की उपस्थिति में अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू देवांगन, लोकसभा उपाध्यक्ष करण साहू व लोकसभा महासचिव पंकज परतेती के संयुक्त नेतृत्व में कुमर्दा बिजली ऑफिस में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा सरकार कि नई बिजली नीति उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उनको रोशनी देकर गरीबों को अंधेरे में रखने के लिए बनाई गई है, जिसका जनता कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। नवीन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय बिजली बिल हाफ का झूठा वादा करके सत्ता तो हासिल कर ली, पर सत्ता में आते ही ठीक अपने वादे के विपरीत बिजली बिल की जगह बिजली ही हाफ कर दी। नवीन अग्रवाल ने कहा कि छतीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से लगातार बिजली कटौती हो रही है, कभी आवश्यक कार्य के नाम पर तो कभी कुछ और कारणों से घंटों बिजली गुल कर दी जाती है। बिजली गुल होने का कोई निश्चित समय नहीं है, कभी भी सुबह हो, दोपहर हो या फिर रात कभी भी बिजली गुल कर दी जाती है। श्री अग्रवाल ने कहा कि बिजली गुल होने से जहां एक ओर आम जनता को परेशानी होती हैं।
अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी व ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू देवांगन ने कहा कि आज कुमर्दा विद्युत विभाग का घेराव किया गया। भारी पुलिस बल इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। कुछ ग्रामीणों का बिजली बिल अत्यधिक आने की समस्या से आम जन परेशान है। लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन बिजली बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कुमर्दा विद्युत विभाग को हमारे पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही बिजली की समस्या से अवगत कराया गया था, किंतु अभी तक विद्युत विभाग के द्वारा कोई भी जवाबदारी पूर्वक कार्य नहीं किया गया है। अभी भी लगातार बिजली की आंख मिचौली से जनता परेशान है और कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल बहुत अधिक आया है, उसे कम किया जावे और जनता की तकलीफों को देखते हुए हमारी पार्टी कुमर्दा सब स्टेशन का घेराव करने के लिए बाध्य है और अगर इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हमारी पार्टी चक्काजाम करने पर विवश हो जाएगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनत, जितेन्द्र मंडावी, लेखराम कुर्राम, बालमुकुंद चंद्रवंशी, अमन लाल, अशोक सिन्हा, दयालु, धर्मेन्द्र मंडावी, धरमू, भूपेंद्र मंडावी, भूपेन्द्र चंद्रवंशी, कौशल तित्राम, लेमन साहू, संजीव सोनी, नागेश्वर, संजय सोनी, अवध, भेनू साहू, राजकुमार, गिरीश कुमार, देवानंद पटेल, कामता, युवराज, रूपेश कुमार, लिलेंद्र, अशोक, पोकेश्वर, उमेश, सौरभ, सुरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

घर की बाड़ी में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस की दबिश में 6 हरे पौधे जप्त, आरोपी जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत लालबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम मोहभट्टा में दबिश देकर अपने ही घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 हजार रूपए अनुमानित कीमत के 06 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित जप्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
लालबाग पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई दिनांक 22 मई 2026 को की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहभट्टा (चमारराय टोलागांव) निवासी एक युवक अपने घर के पीछे बाड़ी में छिपकर अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।

जड़ सहित उखाड़े गए 12 हजार के पौधे
पुलिस टीम ने जब संदेही के घर और बाड़ी की विधिवत तलाशी ली, तो वहां गांजे की अवैध खेती पकड़ी गई।

कार्रवाई का विवरण:

जप्त सामग्री: 06 नग अवैध गांजे के पौधे (जड़ सहित)।

अनुमानित कीमत: लगभग 12,000/- रूपए।

आरोपी का नाम: तुलेश्वर साहू पिता सुंदर लाल साहू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम मोहभट्टा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस:

बाड़ी से गांजे के पौधे बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 218/2026, धारा 20(क)(i) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ा मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मौके पर ही पौधों को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी, पुलिस ने की अपील
यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्रीमती वैशाली जैन के कड़े निर्देशन में की गई है। राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की नशे की सामग्री की बिक्री, परिवहन या अवैध खेती जैसी संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस छापामार कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक कमलेश सहारे, राकेश धुर्वे, बर्मा प्रसाद एवं तामेश्वर वर्मा सहित अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब की बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने राजीव नगर लखोली क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 हजार 680 रूपए कीमत की कुल 46 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हुई रेड कार्रवाई
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 22 मई 2026 की रात्रि में की गई। थाना प्रभारी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखोली क्षेत्र का एक युवक राजीव नगर में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर पुलिस ने आरोपी मोहित साहू (उम्र 18 वर्ष 07 माह), निवासी राजीव नगर लखोली को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हुई।

जप्त शराब का विवरण:
कुल जप्त पौवा: 46 पाव (देशी प्लेन शराब)।

कुल मात्रा: 8.280 बल्क लीटर।

अनुमानित कीमत: ₹3,680/-

गैर-जमानती धारा में एक्शन:

आरोपी के पास शराब परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पाए जाने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने दोटूक कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध आबकारी गतिविधियों को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा।

सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) संजीव मालेकर, आरक्षक लिलेन्द्र पटेल, श्रीनिवास राव, प्रयंश सिंह, नामदेव नागवंशी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

अवैध शराब पर कार्रवाई, किराए के मकान से 270 पौवा शराब जब्त, युवक गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बरगा में एक किराए के मकान से 270 पौवा देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरगा में एक युवक अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध मकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों में रखी 270 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा 48.600 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 21,600 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से आरोपी अभिषेक कुमार यादव (25) निवासी पेंड्री बस्ती, थाना लालबाग, हाल निवासी ग्राम बरगा को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव, महिला आरक्षक कुंती कंवर तथा साइबर थाना के रामखिलावन सिन्हा सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending