राजनांदगांव
खिलाड़ी खेल का आंनद लें और खुद को तराशें, प्रयासों में कोई कमी न छोड़ें : छन्नी साहू
राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान श्रीमती साहू ग्राम धनगांव में आयोजित संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं। यहां उन्होंने नौनिहाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा उन्होंने यहां कलामंच का भूमिपूजन भी किया।
ग्राम धनगांव में आयोजित संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक श्रीमती साहू का ग्रामीणों और शिक्षकों ने स्वागत किया। श्रीमती साहू ने यहां प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा-आप खेल का आनंद लीजिए। हार-जीत वो पहलु हैं जो इससे जुड़े ही रहेंगे। खुद के हुनर को तराशते रहने की प्रक्रिया जीवनकाल चलती रहती है। आपको अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़नी है।
इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 4 प्राथमिक एवं 2 पूर्व माध्यमिक विभाग के खिलाड़ी सम्मलित हुए। पूर्व माध्यमिक विभाग में प्रथम स्थान पर चांदो व धनगांव द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह प्राथमिक विभाग में मुचेदंड प्रथम, धनगाँव द्वितीय व बंशीबंजारी तृतीय स्थान पर रहे।
इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विभाग में सौ और दो सौ मीटर दौड़ में चांदो के ढालेंद्र प्रथम व भूदेव दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की सौ और दो सौ मीटर दौड़ में चांदो की कु. चंचल पहले और कु. सोनाली दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में चांदों के भूषण प्रथम, लक्की द्वितीय स्थान पर रहे। बालिक वर्ग में कु. भावना प्रथम व कु. ऋतु द्वितीय स्थान पर रही। छह सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से अक्षय प्रथम, लक्की द्वितीय व बालिका वर्ग में कु. नीलम प्रथम, द्वितीय लोविका रहीं।
गोला फेंक में बालक वर्ग में ढालेंद्र प्रथम और मिथलेश द्वितीय व बालिका वर्ग में अंबिका प्रथम व हमेश्वरी द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में बालक वर्ग से फाल्गुनी और विवेक क्रमशः प्रथम व द्वितीय व बालिक वर्ग से कु. चंचल व ऋतु क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह कबड्डी में बालक वर्ग से चांदो व धनगांव वहीं बालिका वर्ग में चांदो एवं धनगांव क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में बालिका वर्ग में धनगांव व चांदो और बालक वर्ग में धनगांव व चांदो क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकसी में बालक वर्ग में धनगांव व चांदो वहीं बालिका वर्ग में धनगांव व चांदो क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे।
प्राथमिक विभाग में 80 मीटर दौड़ में बालिक वर्ग से कु. नंदिता प्रथम, कु. पूर्वी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में साहित्य प्रथम व लोकप्रकाश द्वितीय रहे। भालू दौड़ में बालक वर्ग से तेजकुमार, खोमेंद्र क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। सुरीली कुर्सी प्रतियोगिता में शिवकुमार प्रथम व लालेश्वर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग से कु. चमेश्वरी व कु. लीला क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहीं। रस्सी छलांग में कु. वंदिता, कु. द्रविश प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग के लुमेश व राजकुमार प्रथम एवं द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में कु. आस्था व वंदिता क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ में डोमेश कुमार, साहित्य खरे क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। गोली चम्मच प्रतियोगिता में कु. मानवी व कु. नीतू क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में बालक वर्ग में चांदो प्रथम व धनगांव द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में धनगांव प्रथम व मुचेदंड द्वितीय स्थान पर रहे।
कला मंच का भूमिपूजन किया
विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने धनगांव में सांस्कृतिक कला मंच का भी भूमिपूजन किया। इस दौरान कुमर्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो. अब्दुल खान, जिला कांग्रेस महामंत्री नरेश शुक्ला, लालचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती क्रांति भंडारी, जनपद सदस्य ओमप्रकाश पडौती, देव पंद्रो, शरद चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री प्रताप घावडे, सरपंच श्रीमती लक्ष्मी मंडावी, उपसरपंच रामलाल साहू, देवानंद सिन्हा, चंद्रभान साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
