राजनांदगांव
राहुल गांधी नफरत मिटाकर आपसी भाईचारा का संदेश दे रहे, भारत जोड़ो यात्रा एक मिसाल है : छन्नी साहू
राजनांदगांव। भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ विकासखंड छुरिया के ग्राम बागनदी के अष्टभुजा देवी परिसर से हुआ। गांवों के रास्ते से गुजरती हुई यात्रा में हर अंतराल में लोग जुड़ते गए और कारवां बड़ा होता गया।
विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस की विचार धारा और उसका उद्देश्य बताया। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुक्रवार को बागनदी से होकर चाबुकनाला, रानीपुर खड़खड़ी, आंको होते हुए पेंड्रीडीह पहुँची।
इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने अपने हाथों से पांपलेट बांटते हुए लोगों से इस यात्रा में जुड़ने की अपील भी की। जगह-जगह पर ग्रामीणों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत भी किया।
इस यात्रा के उद्देश्य से सभी को अवगत कराते हुए विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश में सभी पंथों में आपसी भाईचारे और नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा की यात्रा पर निकले हैं। वर्तमान में यह यात्रा कश्मीर पहुंच चुकी है और अनेकता में एकता का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है। भारत जोड़ो यात्रा वास्तविकता में एक मिसाल है। इसी तर्ज पर कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ने की मुहिम शुरु की है, जिसे लेकर हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता आपके बीच आएं हैं।
यात्रा प्रभारी विपिन गोस्वामी ने कहा कि-ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाएं, कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। बीते चार वर्षों में सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक नई ऊर्जा दी है जिसके संचार से हर हाथ में रोजगार है और आर्थिक तरक्की मिली है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र 4 वर्षों में विकास के नए आयामों तक पहुंचा है। विधायक श्रीमती छन्नी साहू के प्रयास और सरकार की समान विकास की नीतियों से क्षेत्र को बड़ा लाभ मिला है। हम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे फीडबैक तो ले ही रहे हैं इसके अलावा उनकी जरुरतों पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि, इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि जन-जन तक पहुंचकर व ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। समुदायों को एक सूत्र में जोड़ने भी इसमें शामिल है। हमें धर्म व जाति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार विकास, विश्वास और न्याय के सिद्धांतों का पालन कर खुशहाल नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं के बेरोजगारी भत्ता दिए जाने से लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। श्रमिकों को आवास के लिए 50 हजार का अनुदान, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने और हमारी संस्कृति-परंपरा को आगे बढ़ाने नवाचार की नई नीति की घोषणा कर उन्होंने प्रदेश को आगे ले जाने के उद्देश्य को स्पष्ट कर दिया है।
यात्रा के दौरान पूर्व विधायक भोलाराम साहू, यात्रा प्रभारी विपिन गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामछत्री चंद्रवंशी, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष लादूराम तुमरेकी, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दि्रका वर्मा, सेक्टर प्रभारी विजय साहू, जोन प्रभारी अमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, ओबीसी सेल अध्यक्ष कमलेश यादव, एससी सेल अध्यक्ष, प्राधिकरण सदस्य मनोज सिन्हा, बिट्टू भाटिया, राजू सिन्हा, ललित कुमार साहू, रामगुलाल घावड़े, सरपंच लीला कोठारी, सरपंच धनेश्वरी यादव, सुरेश सहारे, चैत राम साहू, मिलाप दास, जान्तु राम, जाहिद खान, धनेन्द्र कोठारी, कमलू राम, सूरज लाल, उमराव चंद्रवंशी, कृष्णा राम, राजभान, अनूप साहू, सुकारो बाई के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
यात्रा के बीच अलग-अलग ग्रामों में पहुंचने पर विधायक श्रीमती साहू ने ग्रामीणों की मांगों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया। उन्होंने ग्राम चाबुकनाला में 4.10 लाख की लागत से बनाए जाने वाले यात्री प्रतिक्षालय का भूमिपूजन किया। ग्राम पेंड्रीडीह में 4 लाख की लागत से बनने वाले महिला शेड का भूमिपूजन व 6 लाख की लागत से निर्मित उद्यान निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
