Connect with us

राजनांदगांव

अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना किसानों की जमीन पर ठेकेदार कर रहा है सड़क निर्माण

Published

on

राजनांदगांव। खैरागढ़ जिला निर्माण के गठन के पहले से एडीबी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन छुईखदान दनिया सड़क निर्माण लगातार विवादों और जन विरोध से घिरा हुआ है, जहां एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बिना अधिग्रहण किए निजी जमीन में 24 किलोमीटर लंबा सड़क का निर्माण कर चूके हैं और अब बचे हुए 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर के शह पर रात के अंधेरे में ठेकेदार के द्वारा सड़क बनवाया जा रहा है, जिसकी वजह से एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। सीताडबरी, सिलपट्टी, पद्मावतीपुर सहित आधा दर्जन गांव में विरोध के चलते जहां काम रुक गए हैं, वहीं अब उदान के बाद कल आधी रात को दनिया में जेसीबी मशीन लगा कर रातों-रात लोगों की निजी और पट्टे वाली जमीन को सड़क निर्माण के लिए खोद दिया गया है।

कानूनी नोटिस के बाद भी काम जारी
छुईखदान सड़क निर्माण में निजी भूमि गवां चुके या जिनके जमीन पर सड़क निर्माण हो रहा है, उन भूमि स्वामियों के द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से धारा 80 के तहत नोटिस दिया गया है, जिसका जवाब देने के बजाए एडीबी प्रोजेक्ट और राजस्व विभाग के अधिकारी बलपूर्वक किसानों की जमीन पर सड़क निर्माण करवा रहें हैं।

किसानों को डराया धमकाया जा रहा है
इस संबंध में ग्राम दनिया के अनुसूचित जाति वर्ग के किसान लखन दास ने बताया कि न मेरी सहमति है और न मेरी जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा दिया गया है, फिर भी मुझे डरा धमका कर ठेकेदार के लोगों के द्वारा सड़क निर्माण के लिए मेरे खेत पर कब्जा करके मिट्टी मुरूम डाल दिया गया है। वहीं एक आदिवासी किसान हेमू ठाकुर ने बताया कि मेरे पिताजी ने छुईखदान के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद शर्मा के माध्यम से राजस्व विभाग और एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजकर मुआवजा राशि देने के लिए कहा गया है, किन्तु अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है और जबरन हमारी जमीन को प्रशासन हथिया कर सड़क निर्माण कर रहे हैं।

प्रशासनिक खौफ के आगे किसान बेबस
पूरे 24 किलोमीटर लंबा सड़क निर्माण में यही हाल है, जहां किसानों को डरा धमकाकर कर सड़क निर्माण के लिए किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। किसानों को डराने धमकाने के लिए ठेकेदार के लोगों के द्वारा क्षेत्रीय और बाहरी गुंडों का भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं कुछ स्थानीय दलाल भी ठेकेदार को मदद कर रहे हैं। किसान प्रशासन में बैठे हुए लोगों के कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर थक चुके है।

अधिकारी किसानों को कर रहे हैं हलाकान
इधर किसानों के द्वारा धारा 80 में दिए गए नोटिस का जवाब राजस्व विभाग द्वारा तीन माह बीतने के बाद भी अब तक नहीं दिया गया है और ऊपर से खुनस निकालने के लिए उन्हीं किसानों के जमीन पर बलपूर्वक कब्जा कर सड़क निर्माण करवाया जा रहा है जिन किसानों ने प्रशासन को नोटिस दिया है।

अधिकारी किसानों से नहीं मिल रहें हैं
एसडीएम रेणुका रात्रे से मिलने उनके कार्यालय के दर्जनों चक्कर काटने और मोबाईल पर अनगिनत बार संपर्क करने की कोशिश किया गया, किंतु एसडीएम रात्रे द्वारा किसानों से बात करना या मिलना तक बंद कर दिया गया है। इधर जिला मुख्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा भी प्रायः कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जब भी उनके कार्यालय जाओ तो जलबांधा क्षेत्र के दौरे पर होना बताया जाता है।

खुले आम सूचना के अधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही है
किसानों के द्वारा सूचना के अधिकार के आवेदन लगा कर अधिग्रहण और मुआवजा संबंधित जानकारी चाही गई तो यहां भी एसडीएम द्वारा खुले आम सूचना के अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए जानकारी नहीं दे रही हैं, कुछ दिए भी तो भ्रम पैदा करने के लिए आधी-अधूरी जानकारी दी गई है। यही हाल जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा के कार्यालय का है, जहां जानकारी देने के बजाए आवेदक को धमकाया जा रहा है। आवेदक के सूचना के अधिकार और जानकारी जानने के अधिकार का हनन किया जा रहा है, यहां भी जानकारी नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के लिए किसान हैरान परेशान हैं।
वर्सन…
सूचना के अधिकार आवेदनों को निरस्त नियमानुसार किया गया है। सड़क निर्माण रात में जबरन किसानों के खेत में किया जा रहा है, तो इस बारे में एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारी ही बता सकते हैं।
रेणुका रात्रे, एसडीएम छुईखदान-गंडई
वर्सन…
एडीबी प्रोजेक्ट दिल्ली कार्यालय के द्वारा नियुक्त सलाहकार एजेंसी के द्वारा दिए गए सेंटर लाइन पर काम किया जा रहा है। नियमों का किसी भी प्रकार से उल्लघंन हो रहा है, तो इसका जवाब नियुक्त सलाहकार एजेन्सी ही दे सकता है।
बीके पटौरिया, परियोजना प्रबंधक एडीबी प्रोजेक्ट
वर्सन…
किसानों को प्रताड़ित कर, जमीन छीनी जा रही है। बिना अधिग्रहण और मुआवजा दिए किसानों के खेतों पर और भूमि स्वामी हक में धारित पट्टा भूमि पर जबरन कब्जा कर सड़क निर्माण कर दिया गया है।
खम्हन ताम्रकार, संरक्षक किसान संघर्ष समिति और वरिष्ठ भाजपा किसान नेता

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending