राजनांदगांव
जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही अभियान में जनसहभागिता रही अभूतपूर्व
राजनांदगांव। एक छोटी सी कोशिश और साथ चल पड़ा कारवां। शिद्दत से की गई एक कोशिश ऐसी कि जिससे शिक्षा के लिए राहें हुई रोशन। जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही अभियान में जनसहभागिता अभूतपूर्व रही है। कलेक्टर डोमन सिंह ने नवाचार करते हुए जिले भर के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को प्रोत्साहित किया। इस प्रेरणा एवं प्रोत्साहन ने व्यापक रूप लिया, जिसके सुखद परिणाम रहे हैं और जिले में स्मार्ट टीव्ही के लिए बेहतरीन कार्य किया गया। जनसहभागिता से शत-प्रतिशत स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने में जिले ने इतिहास रचा है। राजनांदगांव जिले में शिक्षा पर बेहतरीन पहल करते हुए जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में जनसहभागिता से स्मार्ट टीवी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार की गई। जिसके अंतर्गत जिले के चारों विकासखंड में कुल 1 हजार 171 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में स्मार्ट टीवी की उपलब्धता जन सहयोग से करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए। कलेक्टर के आव्हान पर पूरे जिले के लिए शिक्षा विभाग ने एक बेहतरीन कार्ययोजना बनाकर जिले के चारों विकासखंडों के कुल 1 हजार 171 स्कूलों के लिए प्लानिंग तैयार की और सभी विकासखंड स्तर के अधिकारियों को इससे जोड़ा। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में 1 हजार 729 स्मार्ट टीव्ही से लगभग 1 लाख 60 हजार बच्चे लाभान्वित हो रहें है। विशेषकर गांव के स्कूलों से पढ़े नागरिकों ने जो अच्छे पदों पर बाहर कार्य कर रहें है। उन्होंने स्मृति स्वरूप अपने गृह ग्राम के स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही भेंट की है। जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं पालकों ने आगे बढ़कर सहयोग दिया।
स्मार्ट टीवी की उपलब्धता के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा जिले स्तर से तैयार किया गया डिजिटल मटेरियल जो कि कक्षा एक से कक्षा आठवीं के बच्चों के विषय के जो छत्तीसगढ़ के सिलेबस है तैयार किया गया है। पेनड्राइव के माध्यम से सभी स्कूलों में संकुल के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे बच्चों को सीखने सिखाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो तथा इस आधार पर शिक्षक को समझाने में समझ बनाने में आसानी हो और मनोरंजक तरीके से बच्चों को उस विषय की समझ हो सके। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार डिजिटल कार्यक्रम कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विषय के बच्चों के लिए डिजिटल कार्यक्रम तैयार किए गए हैं, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब, दीक्षा पोर्टल, गुगल से लिया गया है। जिसको स्कूलों में वितरित कर स्कूलों को इस पर कार्यशाला प्रदाय कर तैयार किया जाएगा, ताकि इसका नियमित रूप से प्रयोग हो और बच्चों के शैक्षिक स्तर में गुणात्मक रूप से वृद्धि हो सके।
स्मार्ट टीवी की उपलब्धता की जब शुरूआत बात हुई वहां बहुत से सकारात्मक परिणाम भी देखने मिला जहां पर छोटे-छोटे बसाहटों में भी ग्रामवासी, पालक, शिक्षक, सरपंच, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपना योगदान इस कार्य के लिए दिया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर भी लोगों ने इसमें अपनी सहभागिता दी तथा इस कार्य को बेहतर कार्य बताया जिससे बच्चों को डिजिटल तरीके से अपनी शिक्षा को समझ बनाने में सीखने में आसानी होने की बात उनके द्वारा कही गई। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्य किया गया। इस कार्य को करने में जिला प्रशासन के साथ जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह, एपीसी एमआर अंसारी, एपीसी मनोज मरकाम एवं सभी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा सभी संकुल समन्वयकों ने अपने पूरे स्कूलों के शिक्षकों के साथ मिलकर यह कार्य किया।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
