राजनांदगांव
हम गद्दी पर बैठकर राज करने वाले नहीं, ईंट से ईंट जोड़कर विकास की ईमारत खड़ी करने वाले लोग हैं : छन्नी साहू
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा गुरुवार की सुबह ग्राम लालूटोला से शुरु हुई। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के साथ संगठन पदाधिकारी-कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में साथ पहुंचे। यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती साहू ने विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात में राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ और आ रहे बदलाव की चर्चा ग्रामीण कर रहे हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में इन चार वर्षों में अनवरत मूलभूत सुविधाओं में सुधार और विस्तार के अलावा बहुप्रतिक्षित मांगों पर भी काम हुआ है जिसमें अच्छा फीड बैक मिल रहा है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी जरुरतों को समझना, समस्याओं का निराकरण करना सहित जमीनी कार्यों का अवलोकन और कांग्रेस की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा लोगों तक पहुंचाना है। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे यात्रा ग्राम लालूटोला से शुरु हुई, जो कि पिनकापार, नवागांव, रानीतालाब, कुबराडीह होते हुए देर शाम पाटेकोहरा पहुंची। विधायक श्रीमती साहू रात में पाटेकोहरा में ही कांग्रेसी कार्यकर्ता नारद सूर्यवंशी के घर ही रात्रि विश्राम के लिए रुकीं। इस दौरान वे चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगी।
यात्रा के दौरान विधायक छन्नी साहू ने कहा कि, कोरोना की विभिषिका के दो वर्ष संघर्षपूर्ण रहे। लॉकडॉऊन और संक्रमण के खतरे का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा। कोरोना वॉरियर्स ने इस विपदाकाल में बड़ी मेहनत की। इस तरह राज्य सरकार को महज दो वर्ष ही विकास कार्यों की गति तेज करने, घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं को अमल में लाने के लिए मिले। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार में शामिल हर जनप्रतिनिधि ने जी-तोड़ मेहनत की।
श्रीमती साहू ने कहा कि, न्याय योजना, कृषि ऋण और महिला समूहों की कर्ज माफी बड़ा कदम रही। नरवा-गरवा, घुरवा-बाड़ी के सहारे सिंचाई, जैविक खाद, कृषि और पशुधन के क्षेत्र में काफी काम हुआ जिसका फायदा भी लोगों को मिल रहा है। गौठानों के सहारे महिला समूहों और ग्रामीण उत्पादों को वैश्विक बाजार में उतारा जा रहा है। इससे आर्थिक क्षेत्र में बल मिल रहा है। हमने इस वर्ष सेंट्रल पूल में सबसे अधिक धान जमा किया है। प्रदेश और जिले में अब तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। साफ है कि किसानों को फायदा मिल रहा है और वे खेती में ज्यादा रुझान ले रहे हैं। उत्पादन बढ़ रहा है।
खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने कहा कि, डेढ़ दशक के शोषण के बाद सर्व वर्ग के समुचित पोषण के लिए कांग्रेस सरकार ने काफी मेहनत की है, जो कि जमीन पर भी नजर आती है। विकास की नई सीढ़ी प्रदेश चढ़ रहा है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भी ग्रामीण क्षेत्रों की मांग और दूसरे जरुरी विकास कार्य तेजी से हुए हैं। हम गद्दी पर बैठकर राज करने वाले नहीं बल्कि लोगों के बीच रहकर उनके साथ ईंट से ईंट जोड़कर विकास की ईमारत खड़ी करने वाले लोग हैं।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि, कांग्रेस संगठन का नेतृत्व हमेशा अपने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा करता है कि वे जमीन से जुड़े रहे और लोगों के बीच रहकर उनके सुख -दुख में सहभागी बने। उनकी समस्याओं का निराकरण करें। हमारे जनप्रतिनिधि हमारे बीच सहज उपलब्ध हैं। हम हमेशा ही आपके बीच हैं और आपके लिए हरसंभव मदद करने को तत्पर हैं। हाथ से हाथ जोड़ो महज एक यात्रा नहीं बल्कि हाथ से हाथ थामकर सदैव आगे बढ़ने की कांग्रेसी विचारधारा है।
ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला पंचायत सदस्य रामछत्री चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अलाली राम यादव, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, जनपद सदस्य मनीराम सहारे, हेमलता बंजारे, महेंद्र पाल, पूर्व जनपद सदस्य वीणा सिन्हा, सरपंच अनूप सहारे, हिरामन पाल, हीरा पाल, कोमल बंजारे, सुखचैन दास, बसंती दुर्योधन साहू, सूर्यवंशी, अजय साहू, महेंदर, भावेश सिन्हा, अमित अग्रवाल, मनीष वैष्णव, राजकुमार नेताम, मनीराम लहरे, सुखित लहरे सहित अन्य उपस्थित थे।
यात्रा के दौरान विधायक छन्नी चंदू साहू ने अलग-अलग स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस क्रम में ग्राम लालुटोला में 4 लाख की लागत से यात्री प्रतिक्षालय, ग्राम पिनकापार में कंवर पारा में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण व गंधर्व पारा में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन विधायक ने यात्रा के दौरान किया।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान विधायक छन्नी साहू अपना पूरा समय क्षेत्र को दे रहीं हैं। गुरुवार को यात्रा का पड़ाव पाटेकोहरा में डालने के बाद विधायक ने यहीं रात रुककर दूसरे दिन फिर यात्रा शुरु करने की बात कही। कांग्रेसी कार्यकर्ता नारद सूर्यवंशी के घर में उनके रुकने की व्यवस्था की गई। श्रीमती साहू ने कहा कि, वे जब यहां मौजूद हैं तो स्थानीय लोगों से चर्चा किया जाना भी जरुरी है। इस बहाने कार्यकर्ताओं और आमलोगों से बातचीत कर क्षेत्र की जरुरतों और समस्याओं के निराकरण पर काम किया जा सकता है। इससे पहले भी यात्रा के दौरान श्रीमती साहू यात्रा के पड़ावों पर ही रात रुक चुकी हैं।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
