Connect with us

राजनांदगांव

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना राहुल गांधी का उद्देश्य : कुलबीर

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 1 फरवरी को शहर के दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वार्ड 40 व 48 से निकाली गई।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ अंत्याव्यसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में बुधवार वार्ड 40 गुरू घासीदास वार्ड के सतनाम भवन से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली, जो पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए को वार्ड 48 नंदई का भ्रमण कर यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने हर.घर पहुंचकर सम्मानित राहुल गांधी के संदेश पत्र हाथ से हाथ देकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीतिक को साझा किया। यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी लालू चोपड़ा, एल्डरमेन प्रतिमा बंजारे, पूर्व पार्षद नंदनी साहू, खिलेश बंजारे, संदीप सोनी, तामेश्वर बंजारे, मामराज अग्रवाल, आशीष सोनकर, ईश्वर पंचभावे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वार्ड के एक-एक गलियों से होकर मतदाताओं से रूबरू कराया यात्रा लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक चली।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी धनेश पाटिला ने कहा हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचकर केन्द्र सरकार की धोखाधड़ी को बताना है, वहीं केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह निराशाजनक है। किसान भाई हताश और परेशान है, देश के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जबकि राज्य की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में लगी है।
यात्रा के दौरान वार्डवासियों शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने राहुल गांधी के संदेश पत्र देते हुए कहा कि आज महंगाई से पूरे देश में हाहाकार है, आवश्यक वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले आठ सालों से आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ा दी है, पर भाजपाइयों व भाजपा के सांसदों व विधायकों इस पर कुछ नहीं बोलते। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी इन मुद्दों को लेकर लगातार विरोध जता रहे है, उनका उद्देश्य देश को भ्रष्टाचार मुक्त और महंगाई कम करना है। वहीं राज्य की भूपेश बघेल सरकार की जनहिकारी योजनाओं का संदेश पत्र वितरण किया।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए हर घर तक पहुंचकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों व राज्य सरकार की जनहिकारी योजनाओं को घर.घर पहुंचाने की बात कही।
दक्षिण ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ वार्डवासियों से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया। यात्रा का संचालन करते हुए नंदई चैक में नुक्कड़ सभा आयोजित कर राहुल गांधी का संदेश भारतवासियों के नाम का वाचन किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा उत्तर ब्लॉक प्रभारी शारदा तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, अशोक फड़नवीस, मोहिनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रूबी गरचा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय रिझवानी, अब्बास खान, अनिस जैन, पार्षद सतीश मसीह, दुलारी साहू, मधुकर वंजारी, विनय झा, चंपू गुप्ता, चंद्रकला देवांगन, सुनीता फडनवीस, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अवधेश प्रजापति, जितेन्द्र शर्मा, एल्डरमेन एजाजूर रहमान, हेमू सोनी, भरत सोनी, शाबिर जिंदरान, शकील रिजवी, जाहिर रिजवी, फारूख रजा, डा. राकेश कुमार, मनीष गौतम, राजेश चैहान, जितेश सिमनकर, आफताब अहमद, सतीश सोनपिपरे, संतोष हटवार, मजहर खान, खैरूनिशा, नारायण सोनी, अरशद खान, अजय अग्रवाल, अशोक सेन, सुनीता सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, मेहुल मारू, मुस्तफा जोया, संगीता साहू, ललिता साहू, प्रज्ञा गुप्ता, दीनू साहू, दुर्गा देवांगन, धर्म, सरिता साहू, राजा यादव, कुशल रजक, मोहन चुनुरकर, भारत भूषण शर्मा, राजकुमार जायसवाल, लक्खू रूचंदानी, संदीप जायसवाल, घनश्याम श्रीरंगे, लक्की रामटेके, माया शर्मा, हितेश गोन्नाडे, अर्जुन कुर्रे, सुकृत गुप्ता, शबीना नसरीन, संतोष मंडावी, उपेन्द्र यदु, हसन खान, चेतन टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं दक्षिण ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending