Connect with us

राजनांदगांव

जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर : मुदलियार

Published

on

राजनांदगांव। जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल मैदान में किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आयोजित बिहान मेला में दिनभर रौनक रही तथा समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को नगर वासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। सबने प्रशिक्षण के साथ ही एक दूसरे से अपने अनुभव साझा किये। बिहान मेला के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिला तथा उनके प्रोड्क्ट की बिक्री होने से वे बहुत खुश नजर आई। बिहान मेला में जिले भर की 90 स्वसहायता समूह की 207 महिलाएं शामिल हुई। जहां उनके 7 लाख 38 हजार 300 रूपए की राशि के वस्तुओं की बिक्री हुई। वहीं उन्हें व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए बैंक लिंकेज के माध्यम से 7 करोड़ 5 लाख 30 हजार रूपए ऋण की स्वीकृति प्राप्त हुई।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार ने दीप प्रज्जवलित कर बिहान मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी 4 विकासखंड में बिहान मेला आयोजन के बाद जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित यह बिहान मेला मील का पत्थर है। समूह की महिलाएं लगन, समर्पण एवं कर्मठता के साथ व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही हैं और एक सफल उद्यमी के रूप में उभर रहे हैं। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन सके। शासन की योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किया गया है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि मिसाल के रूप में कार्य करें।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि विकासखंड स्तरीय बिहान मेला के आयोजन के बाद समूह की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर को बढ़ाने तथा प्रशिक्षण एवं सीखने के लिए विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे हैं तथा उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में समूह की महिलाओं द्वारा विविध प्रकार के उत्पाद बनाए जा रहे हैं तथा इससे उन्हें आय अर्जित हो रही है। कुटीर उद्योग से जुड़कर उन्हें फायदा हो रहा है। सभी एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करें और सीखें। खरीदी-बिक्री के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है। बैंक लिंकेज के माध्यम से व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए उन्हें ऋण भी प्रदान किया जाएगा तथा समूह की महिलाओं को मार्केटिंग के गुर भी बताएं जाएंगे।
सदस्य जिला पंचायत अंगेश्वर देशमुख ने कहा कि बिहान मेला में महिलाएं पापड़, बड़ी, अचार जैसे खाद्य सामग्री बना रही हैं। बिहान आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रही है। जनजागरूकता अभियान में भी समूह की महिलाओं की विशेष सहभागिता रहती है। सभापति अशोक देवांगन ने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने कहा कि कलेक्टर की परिकल्पना के अनुसार बिहान मेला का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया तथा उनमें से 10 चयनित महिला स्वसहायता समूह तथा राजनांदगांव जिले के महिला स्वसहायता समूह को जोड़ते हुए जिला स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड के 117 समूह की महिलाएं आज इस कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। अब तक 8 लाख 8 हजार उत्पादों की बिक्री हुई है तथा 4 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि का बैंक लिंकेज करते हुए उन्हें ऋण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम उमेश तिवारी सहित जिला पंचायत एनआरएलएम की टीम उपस्थित थे। इस अवसर पर बेहतरीन कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि बिहान मेला में रूरल इंडस्टि्रयल पार्क रीपा का मॉडल प्रदर्शित किया गया। स्वसहायता समूह द्वारा हल्दी, मिर्च, धनिया, आचार, अगरबत्ती, करी लड्डू, चकोली, पेडिया, पापड़, फिनाइल, बैग निर्माण, मशरूम, दाल बड़ी, झाडू निर्माण, सेनेटरी नेपकिन, मोमबत्ती, बड़ी, साबुन सहित विभिन्न उत्पाद वेरायटी में उपलब्ध है। फूड जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, भजिया, गुलगुला भजिया, बड़ा, जलेबी, चॉट गुपचुप एवं खाद्य सामग्री की विविध श्रृंखला उपलब्ध थी। स्वसहायता समूह द्वारा बांस से निर्मित उत्पाद घड़ी, पेन स्टैंड, मोबाईल स्टैंड डिजाईन, वॉल हैंगिंग, लेटर पैड, ब्रश स्टैंड, स्टैंड पॉट, छोटा कुर्सी, रेक, टेबल, मोबाईल स्टैंड, पान दान, कुर्सी, पॉट नाव, कुर्सी, डब्बा सेट बनाया गया है। जिलेभर से आए समूह की महिलाओं एवं नागरिकों ने बिहान मेला का जमकर लुत्फ उठाया। सूखा मशरूम प्रोसेसिंग कर पैक्ड उपलब्ध रहा। लोगों ने सजावटी समान, खाद्य सामग्री की खुब खरीददारी की। जिमीकंद की खेती, मसाला उद्योग के उत्पाद प्रदर्शनी लगाई गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending