राजनांदगांव
सब्जियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 20 लाख की शराब, नाकेबंदी करके पुलिस ने किया जब्त
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में जिले मे अवैध शराब पर चलाये जा रहे अभियान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल एवं डीएसपी नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल की टीम तथा थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक भरत बरेठ के नेतृत्व में सायबर की टीम द्वारा सूचना पर कि मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र से भारी मात्रा में 2 अलग-अलग वाहनों में शराब तस्करी कर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में ले जाने की सूचना पर दो टीम गठित किया गया और आरोपियों का पीछा कर उन्हें धरदबोचा गया। दोनों प्रकरणों में थाना सोमनी में 100 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब मय पीकप वाहन जप्त कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना डोंगरगांव में 80 पेटी अंग्रेजी शराब मय पीकप वाहन जप्त कर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों मामलों में सभी 4 आरोपियों को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
17 फरवरी 2023 को थाना सोमनी क्षेत्रांतर्गत ठाकुरटोला टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करते हुये एक पिकअप वाहन को रुकवाया गया, जिसमे सब्जी भरी हुई थी को चैक करने पर सब्जी के नीचे 100 पेटी गोवा स्प्रीट ऑफ स्मूथनेस अंग्रेजी व्हीस्की शराब का होना पाया गया। पिकप वाहन क्रमांक एमएच 49-एटी 9818 के वाहन चालक आकाश लोखंडे पिता रमेश लोखंडे उम्र 27 साल साकिन जालनाखेड़ा थाना नारखेड, जिला-नागपुर (महाराष्ट्र) एवं हेल्पर मनोज काड़े पिता सूरज काड़े उम्र 36 साल साकिन 4 नंबर नाका पवनगांव रोड, थाना कल्मना नागपुर (महाराष्ट्र) को मौके मे हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताये कि निलेश सोलेट, बंटी मोतेरकर निवासी नागपुर द्धारा सावनेर मध्यप्रदेश में उसके स्वयं के बोलेरा वाहन क्रमांक एमएच 49-एटी 9818 मे 100 पेटी गोवा स्प्रीट ऑफ स्मूथनेश अंग्रेजी व्हीस्की कुल 5000 पौवा कुल 9.00.000 मिलीलीटर कीमती करीबन 5.35.000 रुपये एवं रोहित बाबर के अशोक लीलैड क्रमांक एम 49-डी 0154 में शराब भरकर दिये थे। दोनों को एक साथ सावनेर से रवाना करना एवं अलग-अलग दिशा से जाकर भिलाई-दुर्ग निवासी बाबा सिंह नाम के व्यक्ति को शराब भिलाई सुपेला चौक में छोड़कर आना बताये। बाबा सिंह से 2700 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से 2.70.000 रुपये प्राप्त करके आना बताये जाने पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध क्रमांक 41-23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी आकाश लोखंडे, मनोज काड़े को विधिवत गिरप्तार कर विवेचना में लिया गया है। अन्य आरोपी बंटी मोतेरकर, निलेश मोलेट दोनो साकिनान नगपुर महाराष्ट्र, बाबा सिंह निवासी दुर्ग की पता तलाश जारी है। इस संपूर्ण कार्यवाही मे सायबर टीम से मनीष मानिकपुरी मनीष वर्मा, मनोज खुंटे, अवध किशोर साहू एवं थाना सोमनी से सउनि इसराफिल खान, सउनि आर राजू, आरक्षक राजपाल टंडन,विजेन्द्र कुमार, हरदास बंजारे, मिलटन वाल्टर की अहम भूमिका रही।
वहीं 17 फरवरी 2023 को मुखबीर थाना आकर सूचना दिया कि एक सफेद रंग की अशोक लीलैण्ड कंपनी का माल वाहक वाहन (दोस्त) क्रमांक एमएच 49-डी 0154 में सवार दो व्यक्ति जो अं. चौकी रोड से राजनांदगांव होते हुये दुर्ग की ओर जायेगी, जिसमें अवैध रूप से दीगर राज्य की अंग्रेजी शराब भरकर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहा है, मामले कि जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरत बरेठ के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं सायबर सेल की गठित टीम द्वारा कुमर्दा मोड़ मुख्य मार्ग अं. चौकी से राजनांदगांव, ग्राम कुमर्दा पर नाकाबंदी लगाकर चेकिंग किया जा रहा था, तभी अं. चौकी की ओर से आ रहे एक सफेद माल वाहक वाहन पुलिस को सामने देख कर वाहन वापस मोड़ कर भागने की प्रयास किये, जिसे हमराह स्टाफ व गवाहों के घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ चेक करने पर अशोक लीलैण्ड कंपनी का माल वाहक वाहन (दोस्त) वाहन क्रमांक एमएच 49-डी 0154 मे 80 पेटी गोवा स्प्रीट ऑफ स्मुथनेस अंग्रेजी विस्की, कुल 4,000 नग पौवा कीमती करीबन 3,20ए000ध्. रूपये मिला आरोपी चालक रोहित बाबर के कब्जे से 2 नग मोबाईल फोन, आमीर खान से 2 नग मोबाईल एवं एक सफेद रंग की अशोक लीलैण्ड कंपनी का माल वाहक वाहन (दोस्त) क्रमांक एमएच 49-डी 0154 किमती 2,00,000 रूपये को जप्त कर वजह सबूत में कब्जा में लिया गया। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने एवं आरोपियों का कृत्य धारा 34 (2) 36 आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर आरोपी रोहित बाबर पिता सुधाकर राव बाबर, उम्र 35 साल, पता-रामेश्वरी, भगवान नगर रोड प्लानं 26, वर्मा ज्वेलर्स च्यावरए, थाना अजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), आमीर खान पिता रहमान खान, उम्र 34 साल, पता-खरबी, प्लाट नंबर 83, बाहरदुरा रोड नागपुर, थाना अजनी, जिला-नागपुर (महाराष्ट्र) को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया एवं मामले में संलिप्त अन्य आरोपी बंटी मोतेरकर पता-कलमना 4 नंबर नाका पवन गांव रोड, बबन भैस खटाल के पास नागपुर (महाराष्ट्र), निलेश सोलेटे एवं बाबा सिंह निवासी भिलाई की पता तलाश जारी है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक उमेश बघेल, थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक विनय सिंह बघेल, प्रभारी थाना डोंगरगांव निरीक्षक भरत बरेठ एवं उनकी टीम सायबर सेल निजात टीम से आरक्षक गौरव सेण्डे, परिवेश वर्मा, जितेश रात्रे, मनीष वर्मा, मनीष मानिकपुरी, मनोज खूंटे, अमित सोनी, हेमंत साहू, थाना सोमनी से सउनि इस्राफिल खान, सउनि आर राजू, आरक्षक राजपाल टंडन, विजेन्द्र कुमार, हरदास बंजारे, मिलटन वाल्टर तथा थाना डोंगरगांव से सउनि प्रदीप कंवर, सउनि सुमन कर्ष की अहम भूमिका रही।
—————-
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
