राजनांदगांव
रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन हुया संपन्न
राजनांदगांव। निखिल द्विवेदी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब गठित होंगे। प्रत्येक क्लब को रचनात्मक कार्यों के लिए हर साल मिलेगा एक लाख रूपए का अनुदान। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की गई है, इसके तहत ग्राम पंचायतों और नगरी निकायों के वार्डों में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इस क्लब में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं शामिल होंगे, जो सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अपनी भागीदारी निभाएंगे राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में प्रथम युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को संगठित और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। हम युवाओं के माध्यम से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने जा रहे हैं। युवा शक्ति संगठित हो, उन्हें शिक्षा और रोजगार का बेहतर अवसर मिले, यह हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश में सूचना क्रांति का सूत्रपात किया और कम्प्यूटर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं को मताधिकार, त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का विशेष अवसर प्रदान किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है अब हम गोबर से बिजली उत्पादन करने जा रहे हैं।
युवा कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन बोर्ड के सदस्य निखिल द्विवेदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों और नगरी निकायों के वार्डों में 13 हजार 269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इस क्लब में 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं शामिल होंगे, जो सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ.साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अपनी भागीदारी निभाएंगे।
युवाओं को मताधिकार, त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का विशेष अवसर प्रदान किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के हितों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया गया है। इससे सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
जिला अध्यक्ष शर्मा ने बताया की युवा सम्मेलन में निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में राजनांदगांव से 300 से ज्यादा युवा सम्मिलित हुए साथ ही प्रदेश के प्रदेश के युवाओं के सम्मान की कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों छात्र हित की लड़ाकर अपनी राजनीति शुरुआत करने वाले 15 साल तक भाजपा सरकार के असंवेदनशील और जन विरोधी रवैए के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले युवाओं के लिए युवाओ के हित के लिए जेल जाने वाले वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन बोर्ड इससे निखिल द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनांदगांव से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विप्लव शर्मा विधानसभा अध्यक्ष विवेक बहादुर सिंह, प्रदेश महासचिव महेश सेन, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शुभानि वर्मा, प्रदेश सचिव एनएसयूआई प्रिया खत्री एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमर झा, प्रदेश सचिव मनीष साहू, नुतेन्द्र सिन्हा, आदित्य वैष्णव, बबलू सेन, दामन दास वैष्णव, वासुदेव, सुनील कोठारी, केदार साहू, डोंगरगांव ब्लाक अध्यक्ष संदीप डहरे, हरेंद्र साहू, योगेश राजपुत, दिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में राजनांदगांव से कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस साथी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
