राजनांदगांव
होली एवं शब-ए-बारात का त्यौहार जिले में सौहार्दपूर्ण परंपरा के अनुरूप मनाये जाने शांति समिति की बैठक संपन्न
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर आगामी होली पर्व एवं शब-ए-बारात पर्व दिनांक 7 मार्च 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महापौर हेमा देशमुख, एडीएम सीएल मारकंडे, एसडीएम अरूण वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल सहित विभिन्न सामाजिक समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, शहर के पार्षद तथा थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चिखली एवं सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा अपने संबोधन में सभी को होली एवं शब-ए-बारात का पर्व सद्भावना, शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान जबरन चंदा वसूली न करें, रास्ते में पत्थर या अन्य अवरोधक न रखें तथा प्रतिबंधित रंगों का उपयोग न करें। विद्युत, टेलीफोन खम्भों, लाइनों और घरों से दूर होलिका दहन किया जावे। मुख्य मार्गों या चौराहों के मध्य होलिका दहन न किया जाए। होलिका दहन के लिए ईमारती लकड़ी, फलदार वृक्ष एवं हरे वृक्षों की लकड़ी का उपयोग न कर गोबर के कण्डे का होलिका दहन किया जाए। होली-धुरेडी के पर्व में किसी व्यक्ति को उसके इच्छा के विरूद्ध जबरन रंग ना लगाया जावे। कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग बिना अनुमति के नहीं कर सकेंगे। जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि शांति एवं सद्भावना की वर्षों पुरानी जिले की परंपरा के अनुरूप होली-धुरेड़ी का पर्व आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाया जावेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कह। होली के पर्व को पूर्व परंपरा के अनुरूप सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने की कायम रहे। इस हेतु सभी सामाजिक संगठनों तथा जिम्मेदार लोगों को जनसंवाद तथा आपसी चर्चा कर बैठक में लिए गए निर्णय से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की घटना करने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जावे। किसी भी प्रकार की घटना घटने पर डायल 112 या पुलिस कंट्रोल नंबर 07744286622, 9479192199 एवं निकटतम थाना को इसकी सूचना देवें। इस अवसर पर पुलिस विभाग का अमला गली, चौराहों में कड़ी निगरानी रखेंगे। इस दौरान मदिरा का क्रय-विक्रय-भण्डारण-परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि दो पहिया वाहनों में दो से ज्यादा सवारी यात्रा न करे तथा यात्रा के दौरान नशा या मुखौटा लगाकर वाहन न चलाएं। इस पर सभी थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। एडीएम श्री मारकंडे ने कहा कि मिल-जुलकर त्यौहार को मनाने की परंपरा को कायम रखा जाए।
त्यौहारों के दौरान डीजे रहेगा प्रतिबंधित, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोलाहल अधिनियम के तहत की जायेगी कार्यवाही। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से किसी तरह का कोई दुष्प्रचारित संदेश प्रेषित न हो इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोग अपने लोगों को समझाईश दें। फायर ब्रीगेड, विद्युत विभाग एवं स्वास्थ विभाग 24 घंटे अपनी सेवा देगी। उक्त बैठक में शासन एवं प्रशासन मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से दोनों त्यौहारों को मनाने की अपील की गई। शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा होली एवं शब-ए-बारात का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु एक राय होकर शासन एवं प्रशासन को दिया भरोसा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भोला सिंह, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सीआर चन्द्रा, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, प्रभारी ओपी चिखली निरीक्षक शशांक पौराणिक, दिलीप मरकाम उप अभियंता, प्रणय मेश्राम सहायक अभियंता नगर निगम राजनांदगांव, सोमी मेश्राम विद्युत विभाग, दीपिका मेरी कुजूर नगर सेना कार्यालय तथा जनप्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी पूर्व विधायक, हफीज खान उपाध्यक्ष छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग, कुलबीर छाबड़ा कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष, अशोक लोहिया अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मंदिर समिति, राजेश अग्रवाल उत्सव प्रभारी, लक्ष्मण लोहिया उत्सव प्रभारी, संतोष पिल्लेय पार्षद, संजय रिजवानी, ओमप्रकाश अग्निहोत्रि जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, आशीष डोंगरे पार्षद, अरूण गुप्ता विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, सुनील सेन बजरंग दल, तरूण लहरवानी शहर अध्यक्ष भाजपा, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, शिव वर्मा पार्षद, किशुन यदु नेता प्रतिपक्ष, अरूण देवांगन पार्षद, गौरव कुमार बोरकर सरपंच गठुला, कांति कुमार फुले अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव, प्रहलाद फुले अध्यक्ष डॉ. अम्बेडकर संघर्ष समिति शांतिनगर, विनोद श्रीरंगे बौद्ध समाज, जावेद अंसारी अध्यक्ष गोलबाजार मस्जिद, खुशिद खान पार्रीनाला दरगाह, शकील रिजवी, अब्दुल राजिक उर्फ राजा खान सदर जामा मस्जिद पठानपारा, हफीज वारसी जुनीहटरी, नफीद खान गौरीनगर, मो. नरीम शेख गौरीनगर, मो. सदर नूरी मस्जिद गौरीनगर, अब्दुल मन्नान खान रजवी पूर्व मुतवल्ली जामा मस्जिद, धमेन्द्र साहू ग्राम भंवरमरा सरपंच प्रतिनिधि, अमीन हुड्डा पार्षद कैलाशनगर, अवधेश पार्षद प्रतिनिधि मोहारा, गुप्पु सोनकर, आलोक, हिमांशु सोनवानी, भूषण निषाद सरपंच, मणीभास्कर, योगेश बागड़ी, अंगेश्वर देशमुख, अनुप श्रीवास्तव, संतोष चौहान, श्रीमती कनक रूपेन्द्र दुबे सरपंच मगरलोटा, योगेश्वर निर्मलकर ग्राम पंचायत बैगाटोला, मुकेश साहू सरपंच सिंघोला, श्रीमती खिलेश्वरी नेताम सरपंच कोटराभांठा, अमरी साहू सरपंच मोखला, मीरा साहू सरपंच मनगटा, श्रीमती मेघा ठाकुर सरपंच नवागांव, श्रीमती सपना देवसरे सरपंच ठाकुरटोला, श्रीमती गुंजा साहू सरपंच ठेकवा, श्रीमती सेवती साहू सरपंच तोरणकट्टा, लेखूराम टण्डन सांकरा पंचायत उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
