Connect with us

राजनांदगांव

आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, कोई कसर न छोड़ें, भाजपा का विजयी परचम लहराएं : शालिनी राजपूत

Published

on

राजनांदगांव। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को अंबागढ़ चौकी में संपन्न हुई। प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्यों का परिचय करवाया गया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों व रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में ही भाजपा के आह्वान पर नमो एप्प पर केंद्र सरकार की योजनाओं की महिला हितग्राहियों के साथ सेल्फी अपलोड कर सेल्फी अभियान की शुरुआत भी की गई।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार व जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शाह के मार्गदर्शन में जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणाी समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक में शामिल होने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत का यहां भव्य स्वागत किया गया। नव जिला गठन के बाद प्रथम बार वे यहां के प्रवास पर थीं।
बैठक की शुरुआत में सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने सभी पदाधिकरियों व सदस्यों का परिचय करवाया, जिसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरु हुई। इस दौरान पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया। प्रभारी की नियुक्तियां भी की गई। साथ ही सुषमा अवार्ड पर चर्चा भी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि-आप सभी नवगठित जिले में संगठन के प्रथम प्रतिनिधि हैं। आप सभी को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी इस विश्वास के साथ सौंपी है कि सभी मिल-जुलकर यहां भाजपा का विजयी परचम लहराएंगे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि-संगठन के कार्यक्रमों में कोई कसर न छोड़ें।
जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि-प्रदेश संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने हम पर विश्वास जताते हुए जो अपेक्षाएं हमसे रखीं हैं उन्हें पूरा करने हम सभी को जी-जान लगा देना है। उन्होंने कहा कि-संघर्ष ही जीत का प्रथम पड़ाव है जिससे हिचकने और पीछे हटने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता। श्रीमती सारस्वत ने अपने साथियों के साथ जुड़े रहने और एक-दूसरे की मदद करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि-महिला मोर्चा को प्रदेश से लेकर जिले तक सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्ग-निर्देशन और सहयोग मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत आज स्वयं हमारा मनोबल बढ़ाने यहां उपस्थित हैं, जो कि हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए संगठन की आगामी रणनीति और गतिविधियों पर भी चर्चा की।
बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि-भाजपा असल मायनों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। केंद्र से लेकर पंचायत तक इस संगठन ने महिलाओं की सांगठनिकता को प्राथमिकता दी है। हमें आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहना है और प्रत्येक कार्यकर्ता इसमें अपना सौ प्रतिशत दे यह सुनिश्चित करना है।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष खोरबाहरा यादव ने बैठक में कहा कि-नए जिले में नवगठित सांगठनिक इकाईयों के प्रतिनिधियों को संगठन में काम करने का और अनुभव हासिल करने का यह बड़ा अवसर मिला है। लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास और उनकी आवाज बनने का हर संभव प्रयास हमें करना है।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती सत्यभामा सलामे, उपाध्यक्ष श्रीमती ईश्वरी धुर्वे, श्रीमती शशिकला मंडावी, मंत्री श्रीमती कल्पना वट्टी, श्रीमती रागिनी सोरी, श्रीमती प्रतिभा यादव, श्रीमती बैसाखिन बाई, गायत्री सिंह, मंडल अध्यक्ष अंबागढ़ चौकी श्रीमती कुंजलता हरमुख, मंडल अध्यक्ष मोहला श्रीमती कस्तूरबा अमेरिया, मंडल अध्यक्ष मोहला श्रीमती इंद्रा मंडावी, मंडल अध्यक्ष मानपुर श्रीमती नर्मदा आर्य, जनपद सदस्य योगमाया साहू, तीजन मानिकपुरी, मोनिका साहू सहित जिला भाजपा उपाध्यक्ष खोरबाहरा यादव, ओमप्रकाश चांडक, योंगेद्र सिंगने, रमेश हिड़ामे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending