Connect with us

राजनांदगांव

मुआवजा संघर्ष समिति का संघर्ष रंग लाया, एडीबी प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की भूमि अधिग्रहण की सूची प्रकाशित

Published

on

राजनांदगांव। एडीबी प्रोजेक्ट अंतर्गत बन रहे छुईखदान-दनिया सड़क निर्माण के जद में आ चुके कृषि भूमि का मुआवजा अंतः एक लंबे संघर्ष के बाद अब किसानों को मिलने का रास्ता साफ हो गया।
नव गठित जिला खैरागढ़ के सबसे चर्चित और विवादों से घिरे एडीबी प्रोजेक्ट अंतर्गत बन रहे सड़क छुईखदान-दनिया के प्रभावित 16 गांव किसानों की भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो गई है, इसके लिए जिला कलेक्टर के द्वारा पद्मावतीपुर, पहनं 46, के 36 प्रकरण के 42 खसरा नंबर के कुल 6.973 हेक्टर के 11490 वर्ग मीटर मुख्य मार्ग की भूमि को भूअर्जन हेतु सार्वजनिक सूचना जारी किया गया है। जिसमें प्रभावितों की भूमि का अर्जन आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति 2016 के तहत मुआवजा राशि का निर्धारण होगा।

किसानों की जमीन की छुईखदान और गंडई में होगी रजिस्ट्री
जिन किसानों की जितनी जमीन अधिग्रहण होगा, उतनी राशि का उन्हें चेक प्रदान कर पंजीयन कार्यालय छुईखदान एवं गंडई में एडीबी प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ राज्य सड़क क्षेत्र परियोजना, लोक निर्माण विभाग के पक्ष में किया जाना होगा।

मुआवजा के लिए दावा आपत्ति हेतु पहली सूची जारी
26 किलो मीटर लंबे इस मार्ग में कुल प्रभावित गांव की संख्या 16 है, जिन्हें मुआवजा प्रदान किया जाएगा। 3 गांव के किसानों की भू अर्जन में दावा आपत्ति के लिए अखबारों में प्रकाशन कलेक्टर के द्वारा सूची जारी किया गया है। बाकी शेष 13 गांव की प्रभावित किसानों की सूची भी जारी होना शेष है।

मुआवजा के लिए पद यात्रा
एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बगैर भूमि अधिग्रहण किए बिना ही सड़क निर्माण करवा दिए थे, जिसके खिलाफ किसानों ने युवा नेता और प्रभावित किसान सुधीर गोलछा के साथ सैंकड़ों की संख्या में पूर्व उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार के अगुवाई में 18 अक्टूबर 2022 को दनिया से छुईखदान तक 27 किलो मीटर पद यात्रा कर बस स्टैंड छुईखदान में सभा कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा राशि देने की मांग कर हल्ला बोला।

पद यात्रा से खुली प्रशासन की नींद
किसानों के पद यात्रा के बाद ही प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में एसडीएम कार्यालय छुईखदान में राजस्व विभाग, एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारी और आंदोलनकारी किसानों के मध्य त्रिपक्षीय बैठक आयोजित किया गया। जिसमें किसानों के काफी कड़े तेवर के सामने प्रशासन पुनः सर्वे कराकर किसानों के भू अर्जन प्रकरण बनाने को राजी हुए, इसके तत्काल बाद दूसरे दिन दनिया से सर्वे का कार्य भी तहसीलदार के निगरानी में एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ-साथ हल्का पटवारी, आरआई के द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया गया।

राजस्व विभाग लगातार शिकायत की करती रही अनदेखी
बिना अधिग्रहण किए सड़क निर्माण किसानों की निजी भूमि पर होने लगाए तो किसानों ने इसकी जानकारी और शिकायत एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से की, किन्तु जब एडीबी प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक, उपप्रबंधक एडी बंजारे, इंजीनियर फारूक और ठेकेदार ने किसानों और प्रभावितों की एक न सुनी तो किसानों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई। कभी मौखिक निवेदन तो कभी लिखित आवेदन करते रहें, पर किसी ने किसानों की एक नहीं सूनी। पीड़ितों की हर उस आवेदन की अनदेखी कर दिये।
मुआवजा के लिए बना गोलछा के नेतृत्व में संघर्ष समिति
बिना अधिग्रहण किए और बिना मुआवजा राशि दिए लगातार सड़क निर्माण कार्य होता रहा, तो किसानों ने गांव-गांव में बैठक कर मुआवजा की लड़ाई को तेज करने का निर्णय करते हुए पद्मावतीपुर में प्रभावित 16 गांवों के किसानों की एक बड़ी बैठक आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व न विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, राजा भवानी बहादुर के संरक्षण में युवा नेता सुधीर गोलछा के नेतृत्व में मुआवजा संघर्ष समिति का गठन किया गया, इसके बाद ही मुआवजा का संघर्ष तेज हुआ।

अब दोषी अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होगीए सबकी नजर इस पर
बिना अधिग्रहण सड़क बनवाने वाले अधिकारी एडीबी प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक, उपप्रबंधक एडी बंजारे, इंजीनियर फारूक एवं अन्य पर कब कार्यवाही होगी।7 इस पर सबकी नजर है। आखिर एडीबी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण करने के पहले किसानों की निजी भूमि पर जबरन कब्जा कर सड़क निर्माण कार्य किसके शह पर किए हैं?

किसानों के नाम पर चुनाव जीतने वाले नेता मौन क्यों थे पुरे मामले में
यह बात हर किसान और ग्रामीणों के जुबान और चर्चा में है कि जो नेता किसानों के नाम पर चुनाव जीते हारे हैं, वो इतने बड़े मामले में चुप क्यों थे। नेताओं की इस बेरुखी की वजह से किसानों ने गांव-गांव में नेताओं का प्रवेश वर्जित है का बैनर भी लगाया। किसानों के मुआवजा संघर्ष में किसानों के साथ पूर्व विधायक गिरवर जंघेल और भाजपा नेता खम्हन ताम्रकार ही खड़े नजर आए। किसानों के प्रति अन्य नेताओं की दूरी का दूरगामी प्रभाव आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।

ये किसानों के संघर्ष की जीत है : खम्हन ताम्रकार
युवा किसान नेता खम्हन ताम्रकार ने कहा कि लगातार किसानों के संघर्ष के बाद ही प्रशासन ने किसानों की सुध ली, ये किसानों के संघर्ष की जीत है। जल्द से जल्द बाकी बचे गांवों के प्रभावित किसानों की सूची जारी करें। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending