Connect with us

राजनांदगांव

कंवर महोत्सव एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में होंगे शामिल मुख्यमंत्री

Published

on

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपए 56 लाख 40 हजार रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे।
कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 29 लाख 93 हजार रूपए की लागत से राजनांदगांव फिश एक्वेरियम भवन सह गार्डन, लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 80 लाख 27 हजार रूपए की लागत से मोहारा ऑक्सीजन पहुंच मार्ग का निर्माण लंबाई 1.70 किलोमीटर, 1 करोड़ 75 लाख 46 हजार रूपए के ग्राम पंचायत पनेका रमेश बघेल के घर से बाईपास तक सड़क डामरीकरण कार्य लम्बाई 1.60 किलोमीटर, 2 करोड़ 47 लाख 17 हजार रूपए के गोपालपुर से गिधवा मार्ग लम्बाई 2.10 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल-पुलिया सहित, 4 करोड़ 20 लाख 96 हजार रूपए के सड़क चिरचारी से जोब रोड का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लंबाई 13 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग उप संभाग डोंगरगढ़ अंतर्गत 3 करोड़ 78 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पुरैना से रूवातला पहुंच मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 6 करोड़ 62 लाख 55 हजार रूपए के छिपा डोड़की पलान्दुर मार्ग का निर्माण लंबाई 5.20 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 92 लाख 60 हजार रूपए के लाल बहादुर नगर से नारायणगढ़ पहुंच मार्ग लंबाई 2.90 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 59 लाख 77 हजार रूपए के अलीवारा से टेकाहरदी मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला भवन (भू-तल) लालबहादुर नगर निर्माण कार्य, 1 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए के लालबहादुर नगर बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रथम तल मल्टीपर्पस हाल एवं अन्य रिनोवेशन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। अति उच्च दाब निर्माण संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड भिलाई अंतर्गत 26 करोड़ 65 लाख रूपए के प्रस्तावित 132/33 केव्ही उपकेन्द्र महाराजपुर ग्राम भंडारपुर तहसील छुरिया, 35 करोड़ 22 लाख रूपए के प्रस्तावित 132/33 केव्ही डीसीडीएस ठेलकाडीह (राजनांदगांव) महाराजपुर (भंडारपुर) पारेषण लाईन लंबाई 52 किलोमीटर, 2 करोड़ 27 लाख रूपए के 2 नग 132 केव्ही फीडर बे 220/132 केव्ही उपकेन्द्र ठेलकाडीह में 132 केव्ही ठेलकाडीह (राजनांदगांव) महाराजपुर (भंडारपुर) पारेषण लाईन, नगर पंचायत छुरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास अंतर्गत 3 करोड़ 28 लाख 64 हजार रूपए के अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो, विभिन्न वार्डों में रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
लोक निर्माण विभाग उप संभाग डोंगरगांव अंतर्गत 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए के डोंगरगढ़ विकासखंड के मुसरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन एवं 75 लाख 23 हजार रूपए के डोंगरगढ़ विकासखंड के आलीवारा में शासकीय हाईस्कूल भवन, मेडिकल बोर्ड राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 46 लाख रूपए के छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 नग 2 एफ आईप स्टाफ क्वांटर एवं 2 नग 2 जी टाईप स्टाफ क्वाटर, 2 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से घुमका के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 नग 2 एफ टाईप स्टाफ क्वाटर एवं 2 नग 2 जी टाईप स्टॉफ क्वाटर तथा पीएचसी सुरगी में 2 नग 2 जी टाईप स्टाफ क्वाटर और 75 लाख रूपए के लखोली में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड डोंगरगढ़ अंतर्गत 2 करोड़ 41 लाख रूपए के 33/11 केव्ही बम्हनी चारभाटा उपकेन्द्र का लोकार्पण करेंगे।
मछली पालन विभाग अंतर्गत 6 हितग्राहियों को 48 हजार रूपए के आईस बाक्स व मछली जाल, श्रम विभाग अंतर्गत 58 हितग्राहियों को 18 लाख रूपए के मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत चेक वितरण, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना व मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के चेक वितरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 4 लाख रूपए के छत्तीसगढ़ महिला कोष व सक्षम योजना के चेक, कृषि विभाग अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 1 लाख 92 हजार रूपए के इलेक्टि्रक पंप, डीजल पंप व मिनी राइस मिल तथा राजस्व विभाग अंतर्गत 73 हितग्राहियों को वन अधिकारी पट्टा वितरण करेंगे। राजस्व विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के तहत सामाजिक भवन एवं अहाता निर्माण हेतु स्वीकृत 12 निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 32 लाख रूपए वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोतियाबिंद मुक्त जिला घोषित होने पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों को योगदान के लिए 11 नागरिकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending