Connect with us

राजनांदगांव

ऑनलाईन वाट्सअप के माध्यम से लड़की बनकर चेंटिंग कर पैसों की मांग एवं मृतक को लेन-देन की जानकारी होने के शक में किया गया कत्ल

Published

on

राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ में 5 मई 2023 को लगभग 14 बजे मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मेढ़ा नहर नाली में एक व्यकित मृत अवस्था में पढ़ा है। सूचना पर मौके पर घटना स्थल पर पहुंचने पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था, जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार में गला एवं दाहिने गाल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोंट पहुंचाकर मृत्यु कारित करना पाया गया। मौके पर मृतक के बड़े पापा प्रार्थी पोषण साहू कि रिपोर्ट भतीजा कोमेश साहू 3 मई 2023 के लगभग 10 बजे शादी में अपने दोस्त के साथ बारात सिंघनपुर कवर्धा जा रहा हॅू कहकर घर के मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 08-एके 5477 से निकला था, जो घर नहीं आने पर 4 मई 2023 को पुलिस चौकी चिचोला में गुम इंसान दर्ज कराया गया था। 5 मई 2023 के लगभग 14-15 बजे, भतीजा कोमेश साहू का शव ग्राम मेढ़ा डोली खार नहर नाली के पास मृत अवस्था में मिलने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 249/23 धारा 302 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्ग निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ एमन कुमार साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी का पता-तलाश हेतु टीम तैयार किया गया था।
मामले में विवेचना के दौरान आरोपी पता-तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास गांव में लगे सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मृतक के बैंक खाताओं के आहरण को खंगाला गया। आसपास के ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से पूछताछ व मुखबीर की सूचना के आधार पर विभिन्न संदेहियों से पूछताछ किया गया, जिसमें देवेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ सोनू ग्राम मेढ़ा से कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा अपराध के संबंध विस्तृत जानकारी दी गई।
आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक कोमेश साहू से मेरी पहचान पहले से था और मैं ही विगत आठ माह से वाट्सअप चेंटिंग के माध्यम से अपने मोबाईल में मानसी नाम की लड़की बनकर वाट्सअप ऐप में चेंटिंग मृतक कोमेश साहू से करता था। 3 मई 2023 को भी वाट्सअप चेंटिंग कर कोमेश साहू को पैसा लेकर मेढ़ा बुलाया था। लगभग 11 बजे, कोमेश साहू मेढ़ा आया तथा हम दोनों मेढ़ा पुल में शाम 7 बजे तक वहीं पर बैठे थे, उस समय मृतक मानसी नाम की लड़की का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मृतक कोमेश साहू आरोपी के मोबाईल को देखा जिसमें मानसी नाम का वाट्सअप चेंटिंग का उल्लेख था जिससे मृतक कोमेश साहू समझ गया कि यही मानसी बनकर मेरे साथ चेंटिंग कर रहा है। इसी बात को लेकर मृतक कोमेश साहू के साथ मेरा विवाद हुआ व उसके द्वारा बोला गया कि मैं तेरे खिलाफ मैं रिपोर्ट करूंगा, उसी समय मैं डरकर कोमेश साहू को मारने का प्लान बना लिया फिर मैं उसे बोला मैं पूर्व में दिये पैसे को घर से लेकर आ रहा हूं, कहकर वहां से घर चले गया, घर जाकर घर में रखे चाकू लेकर आया, जिसे मैं अपने पैंट के पिछले हिस्सा में छुपाकर रखा था। शाम होने का इंतजार कर रहा था। लगभग 7.30 बजे शाम को अंधेरा होने पर अपने पास रखे चाकू को निकालकर कोमेश साहू के गले में मारा, कोमेश साहू नहर की ओर भागने लगा तो उसके पीछे दौड़कर उसे पुनः पकड़ा, फिर उसके ऊपर चाकू से वार किया, जिससे कोमेश साहू वहीं गिर गया और मर गया, तब मेरे द्वारा कोमेश साहू के मोबाईल व बैग में रखे नगदी रकम 100000 रूपये को निकालकर बैग को टोलागांव रोड़ में खेत में जला दिया तथा जिस चाकू से कोमेश को मारा था, उसे वहीं खेत में बेशरम की झाड़ी में छिपा दिया था। नगदी रकम 1,00,000 रूपये जिसमें से 14,500 रूपये डीजे वाले पंकज सिन्हा निवासी मेढ़ा को उसी रात दे दिया व 10,000 रूपये पुराना उधारी राशि कुसुम ट्रेडर्स वाले को 5 मई 2023 को दे दिया व मृतक के मोबाईल को चेटिंग डिलिट करके भुपेन्द्र सिन्हा निवासी मेढ़ा को 5 मई 2023 को रखने दिया था एवं शेष रकम 75,500 रूपये को अपने घर के कमरे में प्लास्टिक के डिब्बा में छिपाकर रखना बताये। आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू जैसे हथियार, नगदी रकम 1,00,000 रूपये एवं मृतक का 1 नग विवो मोबाईल फोन को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिसियल रिमांड पर पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक एमन कुमार साहू, चौकी प्रभारी चिचोला चेतन चंद्राकर, सायबर सेल सउनि द्वारिका लाउत्रे, सउनि धन्नालाल सिन्हा, सउनि गणेश चौहान, सउनि तुलाराम बांक, प्रधान आरक्षक महादेव साहू, नवीन क्षत्रिय, लक्ष्मी ठाकुर, आरक्षक मनीष मानिकपुरी सायबर सेल, आरक्षक गजेन्द्र भारद्वाज, रोहित सिंह, प्रयंश सिंह, अर्जुन अजगल्ले, चंद्रकांत सोनी, वीरबहादुर, मनोज हरमुख, संजय यारदा राजेन्द्र साहू, मिलाप बरेठ, चमन साहू, प्रमोद करियारे, अजय भारद्वाज, राजेन्द्र नाविक, लक्ष्मी मंडावी, संतोष श्रीवास्तव, खुब सिंह ठाकुर की भूमिका सराहनीय रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending