राजनांदगांव
पट्टा वितरण के लिए हितग्राहियों को साथ लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार
राजनांदगांव। छग राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार आज नागरिकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। उनकी अचानक आमद की वजह शहर और ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं थी जिसकी शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही थीं। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। नागरिकों के साथ ही वे कलेक्टर से मिले और बात की।
श्री मुदलियार ने निकाय क्षेत्र में हितग्राहियों को भूमि का अधिकार देने पट्टा वितरण न होने और मठपारा इलाके में पेयजल की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर इसके तत्काल निदान की बात कही। उन्होंने कहा कि-जनता की मूलभूत समस्याओं और हितों को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मुदलियार ने सुरगी-हल्दी मार्ग और मोतीपुर रेलवे फाटक को लेकर भी कलेक्टर से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि प्रत्येक हितग्राही को भूमि का अधिकार मिले। इसके लिए सरकार राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत भूमि का अधिकार देते हुए पट्टा वितरण की योजना चलाई जा रही है। निकाय क्षेत्र के मोहारा के बजरंग नगर, नंदई के डबरीपारा, लालबाग के प्रभात नगर की बसाहट वाले हितग्राहियों को अब तक पट्टा नहीं मिल सका है, जबकि वर्ष 1998 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह की सरकार ने उन्हें पट्टा दिया था। यह प्रमाण है कि वे 25 साल से अधिक समय से यहां निवासरत हैं। इन्हें जल्द पट्टा वितरित किए जाने की मांग पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि तकनीकी खामियों को दूर कर हितग्राहियों को जल्द से जल्द भूमि का अधिकारी व पट्टा दिया जाएगा। मुदलियार ने भूपेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने के संदर्भ में भी चर्चा की।
मुदलियार ने वार्ड नंबर 29 मठपारा में पेयजल की समस्या के जल्द निराकरण पर भी जोर दिया। कलेक्टर से मुलाकात में उन्होंने कहा कि-मठपारा क्षेत्र में लोग नालियों से निकले नल के पाईप से पेयजल भरने और उसे पीने मजबूर हैं। यहां पानी की आपूर्ति की कमी की भी समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यहां अमृत मिशन योजना के तहत पाईप लाईन बिछाई जा चुकी है। यहां से नए नल कनेक्शन मुहैया कराकर प्रभावितों को समस्या से छुटकारा दिलाया जा सकता है। कलेक्टर ने इस पर सहमति देते हुए जल्द इस पर कार्रवाई के लिए कहा है।
श्री मुदलियार ने कहा कि-शहरवासियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोग लगातार कुछ विषयों को लेकर अपनी बात रख रहे थे। उनकी समस्या के समाधान के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर से मुलाकात कर जरुरी मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने सभी मुद्दों पर अपनी सहमति देते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण की बात कही है। निकाय क्षेत्र के हितग्राहियों को पट्टा वितरण, मठपारा में पेयजल की समस्या सहित सुरगी-हल्दी मार्ग और मोतीपुर के बंद हो चुके फाटक की पर रेलवे के सर्वे व आवागमन की सुविधा पर भी चर्चा हुई है।
इस दौरान महेश यादव, राजेंद्र सिन्हा, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव चेतन भानुशाली, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एनी माखिजा, वीरेंद्र चंद्राकर, अमित कुशवाहा, रमेश साहू, शेख आसिफ, रोशन सोनकर, साहिर खान, समीर खान, मुक्कू सहित प्रकाश यादव, जीवन नागेश, सुनील सोनी, गोपाल साहू, धनेश यादव, संदीप सोनी, राजा बैद, छोटू खान, राहुल बघेल, बमलेश्वरी बाई, शीतला बाई, तुलसा बाई, कुमारी बाई, संगीता बाई, सुनीता यादव, पेमीन साहू, अन्नू यादव, रहीश पटेल, खेलन सोनकर, कृष्ण देवगन, विकास यादव, जीतू साहू, राकेश नागवंशी, लाला, गणेश यादव, शेखर, लक्ष्मण, नितेश, गोपी, डागेश, कमल सोनकर, टोमेश्वेर, अभिषेक, गणेश पटेल, सूरज, गुलशन, महेंद्र, ओमप्रकाश सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।
युवा आयोग अध्यक्ष मुदलियार जब कलेक्टर से मिले तो उन्होंने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र सुरगी-हल्दी मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि-ग्रामीणों को इससे बहुत दिक्कतें हो रही हैं। इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृति दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में वक्त लग रहा है। चर्चा के बाद कलेक्टर ने मुदलियार की मांग पर सहमति देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस सड़क पर पैचवर्क का काम शुरु कर दिया जाएगा और इसके बाद प्रशासकिय स्वीकृति प्राप्त होते ही सड़क नवनिर्माण का कार्य भी शुरु किया जाएगा।
पिछले दिनों मुदलियार अन्य नेताओं के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रबंधन से रेलवे स्टेशन में असुविधाओं और ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए बात की थी। उन्होंने मोतीपुर में अंडरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक बड़ी आबादी उस रास्ते का इस्तेमाल करती थी। फाटक बंद होने के बाद समस्या बढ़ गई है और ममता नगर अंडरब्रिज और मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वहां अंडरब्रिज का ही निर्माण हो, ताकि दो-चार पहिया वाहन भी वहां से गुजर सकें। इसके अलावा उन्होंने ममता नगर अंडरब्रिज में भी सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को देखते हुए उचित व्यवस्था बनाए जाने की बात कही है। कलेक्टर ने इस विषय पर भी सहमति दी है।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव4 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
