Connect with us

राजनांदगांव

कांग्रेस की संभागीय बैठक के पूर्व बूथ एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता को किया चार्ज

Published

on

राजनांदगांव। 31 मई दिन बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं जिले के प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया के आदेशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में संपन्न की गई। बैठक का संचालन करते हुए सूर्यकांत जैन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की संभागीय बैठक क्रमशः छत्तीसगढ़ के हर संभाग में हो रही है। जिसे छत्तीसगढ़ की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा जी की अगुवाई में उक्त बैठक ली जा रही है, जिस बैठक में बूथ कमेटी के बेहतर प्रबंधन एवं छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ब्लॉक पदाधिकारियों एवं बूथ कमेटी के माध्यम से करने की बात कही गई और साथ ही संभाग स्तरीय बैठक के पूर्व सभी बूथ कमेटियों की बैठक पूर्ण करने का जिम्मा बूथ अध्यक्षों को दिया गया।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने प्रत्येक बूथ कमेटी की बैठक पृथक रूप से करने की बात कार्यकर्ताओं से कि यदि किसी वार्ड में दो बूथ हैं तो भी अलग-अलग बैठक करने को कहा गया, जिससे बूथ के कार्यकर्ता अपनी बात ब्लॉक पदाधिकारी एवं शहर पदाधिकारियों के समक्ष रख सकें।
वहीं बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी शहर महामंत्री फिरोज अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस संगठन के कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही है, चाहे वह तिरंगा यात्रा हो या भारत जोड़ो यात्रा या हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हो या डिजिटल मेंबरशिप का महत्वपूर्ण कार्य हो दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से संचालन किया गया है।
बैठक के उपरांत वरिष्ठ कांग्रेसी प्रशांत तिवारी के पिता स्वर्गीय प्रभात तिवारी, कांग्रेस नेत्री श्रीमती शारदा तिवारी के पति स्वर्गीय मदन मोहन तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया के बड़े भाई स्वर्गीय शिखर चंद डाकलिया के निधन पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि देकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से नगर निगम के एल्डरमैन झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, मदन साहू, खैरु निशा, राजू खान, विकास त्रिपाठी, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, डॉ. राकेश कुमार, विजय शर्मा, नारायण सोनी, लक्खु रुचंदानी, विष्ण¸ सिन्हा, महामंत्री अनीश जैन, राजेश चौहान, सतीश सोनपिपरे, जितेन्द्र शर्मा, विक्रमा नेताम, अवधेश प्रजापति, राजकुमार जयसवाल, मोहन चुनरकर, दुर्गेश धीवर, मोहसिन कुरैशी, पदमा राय, अनिल सिन्हा, कुशल रजक, मजहर खान, जसवीर सिंह भाटिया, अजय अग्रवाल, किशोर श्रीवास्तव, राजेश पटेल, हैदर अली, मनीष सोनी, लकी रामटेके, सुरेश यादव, अशोक सेन, दुर्गा देवांगन, संतोष हटवार, आलोक जैन सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उक्त बैठक में सभी की गरिमामय उपस्थिति हेतु आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक के संयुक्त महामंत्री अवधेश प्रजापति ने किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending