Connect with us

राजनांदगांव

बिना मान्यता लिए फिर आरंभ रविन्द्रनाथ टैगोर स्कूल, मुख्यमंत्री कार्यालय का जांच का आदेश हवा-हवाई

Published

on

खैरागढ़। शिक्षा का अधिकार कानून सिर्फ कागजों पर कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, वरना आज शासकीय राशि का गबन करने वाले प्रायवेट स्कूल संचालकगण सलाखों के पीछे होते। नवीन जिला बनने के पश्चात् यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि शिक्षा विभाग से भ्रष्टाचार कम हो जाएगा और कमीश्नखोरों पर सख्त कार्यवाही होगी लेकिन शासकीय राशि का गबन करने वाले आज सीना ताने घुम रहे है। मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्राप्त जांच आदेश सिर्फ हवा-हवाई बन कर रह गया है, क्योंकि जांच के नाम से जो जमकर उगाही हो रही है, उससे तो कार्यवाही होने की उम्मीद धुंधला सी गई है।
लाखों के गबन में लिप्त स्कूल संचालक पुनः बिना मान्यता लिए छोटे-छोटे बच्चों से मोटी फीस लेकर स्कूल संचालित कर रहे है, जबकि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव हेतराम सोम ने रविन्द्रनाथ टैगोर स्कूल, खैरानर्मदा, जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान की जांच दिनांक 13.09.2021 और 23.10.2021 को कराया गया था और लोक शिक्षण संचालनालय ने वर्ष 2022 में जांच कराया गया और जांच अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट और पंचनाम रिपोर्ट तत्कालीन डीईओ राजनांदगांव और संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख है कि यह स्कूल वर्ष 2020-21 से पूर्णतः बंद है, अध्यापन कार्य नहीं हो रहा है, यानि यह स्कूल वर्ष 2019-20 तक ही संचालित था, लेकिन इसके बावजूद इस स्कूल को चालू बताकर वर्ष 2020-21 में 79 आरटीई के बच्चों के हिसाब से प्रतिपूर्ति राशि जो लगभग पांच लाख पछपन हजार चार सौ बीस रूपया है, दिनांक 06.10.2021 को स्कूल के खाते में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव हेतराम सोम ने मांग पत्र को सत्यापित कर लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से स्कूल के बैंक खाते में हस्तांतरण कराया गया, जबकि जांच अधिकारी को सिर्फ 48 बच्चों की जानकारी दी गई, उसमें से भी जनू 2020 को 44 बच्चे टीसी लेकर अन्य स्कूल में प्रवेश ले चुके थे।
दिनांक 08.12.2020 को इस स्कूल के खाते में 86 आरटीई के गरीब बच्चों के हिसाब से छह लाख दो हजार तीन सौ पच्चास रूपया हस्तांतरण कराया गया, जबकि वर्ष 2019-20 में इस स्कूल में इतने आरटीई के गरीब बच्चे प्रवेशित थे ही नहीं। इस प्रकार इस स्कूल ने बच्चों की अधिक संख्या बताकर दो वर्षो 2020 एवं 2021 को स्कूल के खाते में प्रतिपूर्ति राशि हस्तांतरण कराया गया। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव हेतराम सोम ने मांग पत्र में उल्लेखित राशि को सत्यापित कर लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से स्कूल के बैंक खाते में यह राशि हस्तांतरण कराया गया। इस राशि को स्कूल के संचालक ने इस्तेमाल किया और इस प्रकार शासकीय राशि का सुनियोजित ढंग से जान-बुझकर एक षड्यंत्र के तहत संगठित रूप से गबन किया गया।
वैसे ही रविन्द्रनाथ टैगोर स्कूल, उदयपुर, जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान के खाते में दिनांक 13.02.2020 को 61 आरटीई के बच्चों के हिसाब से चार लाख सताईस हजार एक सौ रूपया हस्तांतरित कराया गया और दिनांक 08.12.2020 को 71 आरटीई के बच्चे के हिसाब से पांच लाख दो हजार छह सौ बीस रूपया हस्तांतरित कराया गया, जबकि वर्ष 2019-2020 में इस स्कूल में इतने आरटीई के गरीब बच्चे प्रवेशित ही नहीं थे और वर्ष 2021-22 से स्कूल पूर्णतः बंद है। यानि यह स्कूल वर्ष 2020-21 तक ही संचालित था। जांच अधिकारियों के अनुसार इस स्कूल में सिर्फ 43 आरटीई के बच्चे ही पाए गए। यानि यह स्कूल, दो वर्षो 2019 एवं 2020 में बच्चों की संख्या अधिक बताकर प्रतिपूर्ति राशि की मांग किया गया, और जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने इस मांग पत्र को सत्यापित कर लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर से राशि स्कूल के खाते हस्तांतरण कराया गया और इस राशि को स्कूल के संचालक ने इस्तेमाल किया।
शिकायतकर्त्ता क्रिष्टोफर पॉल, जो छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष भी है, उनका कहना है कि, रविन्द्रनाथ टैगोर स्कूल के संचालकगणों के द्वारा शासकीय राशि का सुनियोजित ढंग से जान-बुझकर एक षड्यंत्र के तहत संगठित रूप से गबन किया गया। पुलिस विभाग को सभी दस्तावेजी साक्ष्य दिए जा चुके है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है, जो समझ से परे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending