Connect with us

राजनांदगांव

संघर्ष के दिनों को याद किया, ग्रामीणों के बीच पहुंची विधायक ने कहा-अपने परिवार के बीच आई हूं

Published

on

राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपनी सरकार के काम और उपलब्धियां साझा कर रहीं हैं। यहीं नहीं क्षेत्र वे इस मेल-जोल को अपने परिवार की जिम्मेदारी बताते हुए ग्रामीणों से उनकी जरुरतों और मांगों पर भी खुलकर चर्चा कर रही हैं। अलग-अलग गांवों में आधी रात तक जनचौपाल लग रही है। विधायक खुद ही इन इलाकों में ही ग्रामीणों के घर में रात ठहर कर दूसरे दिन दोबारा लोगों के बीच पहुंच रही हैं।
मंगलवार को भी पूरे दिन के व्यस्त कार्यक्रम के बाद विधायक छन्नी साहू देर शाम को ग्राम केसोखैरी, कुहीकला और कुहीखुर्द पहुंचीं। इस दौरान केसोखैरी और कुहीकला में उन्होंने चौपाल लगाई। अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। एक स्थान पर जुटे गांववासियों से उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के बीच आई हैं। वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर विधायक ने उनसे आशीर्वाद लिया। जन चौपाल का माहौल यूं रहा मानों परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर बातें कर रहे हों। उन्होंने बरसों से जुड़े गांव के अपने साथियों को सराहा और उनका आभार भी जताया।
ग्रामीणों के बीच मौजूद विधायक श्रीमती साहू ने किसानों के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि-पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में अपने अधिकार और वास्तविक मांगों के लिए सभी ने मिलकर संघर्ष किया। डॉ. रमन सिंह की सरकार ने क्रूरता दिखाई। किसानों को जेल भेजा गया। उन्हें प्रदर्शन से हटाने के लिए पुलिस बल का उपयोग किया जाता रहा। किसान नेताओं को घर से उठा लिया जाता था। एक वह दौर था और एक ये दौर है जब संघर्ष का परिणाम निकलकर सामने आया है। कांग्रेस की किसान हितैषी सरकार ने पूरा दृश्य ही बदल कर रख दिया। तानाशाहों से लंबी लड़ाई के बाद हमें माटी के मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध सरकार मिली है।
कांग्रेस सरकार के कामकाज और ग्रामीणों की जिज्ञासा पर विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि-कांग्रेस सरकार की नीति बेहद स्पष्ट और सरल रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था का उत्थान पहला कदम रहा। इसे लेकर लागू की गई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से उत्थान के रास्ते खुले। कई राष्ट्रीय सर्वे में यह बात निकलकर आई कि छत्तीगसढ़ राज्य हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। प्रदेश के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार तो हुआ ही है, बल्कि इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड भी मिले हैं।
खुज्जी विधानसभा के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि-मेरा निर्वाचन क्षेत्र मेरा परिवार है। अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए मेरे हृदय में स्नेह है। मेरा आपसे ऐसा ही नाता है जैसा एक बहन, बेटी और बहू का होता है। आप सभी के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरा दायित्व है। हमने क्षेत्र में विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है और उसमें सफलता भी मिली है। विधायक निधि से कई बड़े काम हुए हैं। सरकार ने हमारी मांग और अनुशंसा पर कई बड़ी सौगातें दी हैं। योजनाओं के क्रियान्यन में किसी तरह की कमी न रह जाए ये सुनिश्चित करने के लिए मैं खुद गांवों का दौरा करती रहीं हूं। शिकायतों पर कार्रवाई भी हुई है।
आधी रात तक चली चौपाल के बाद विधायक श्रीमती साहू कुहीखुर्द गांव की महिला किसान नेमबती साहू के घर रात ठहरीं। इस जनचौपाल के दौरान ब्लॉक कांग्रेस छुरिया अध्यक्ष रितेश जैन, खुज्जी विधानसभा किसान कांग्रेस अध्यक्ष जयपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, सेक्टर प्रभारी भीखम देवांगन व कार्यकर्ता राजू राजपूत, युवा नेता गौचरन साहू, ग्राम सरपंच तुलेश साहू, ललित साहू, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष गोपाल साहू, गोपाल साहू, तेजराम भारद्वाज, जानकु, सुदर्शन, रेखा बाई, रितु बाई, किरन बाई, मीना बाई, दुलार मंडावी, दुलचनद साहू, महत राम, गैंद लाल मंडावी, समरत सिन्हा, तुलु राम सेन, चमरु नेटी, बुधराम कुंजाम, किसन मंडावी, चंद्रवंशी चितेश्वरी और बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending