राजनांदगांव
भरोसे का सम्मेलन में जुटी हजारों युवाओं की भीड़ ने दोहराया, भूपेश है…तो भरोसा है
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित युवाओं का भरोसे का सम्मेलन संपन्न हुआ। विधानसभा स्तरीय आयोजन में हजारों की संख्या में जुटे युवाओं के बीच मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन ने एक बार फिर भरोसे की सरकार गढ़ने और भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का चुनने का आह्वान किया। मंगलवार को गौरवपथ स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश खनिज विकास निगम अध्यक्ष व राजीव युवा मितान क्लब योजना के राज्य स्तरीय समन्वयक गिरीश देवांगन के आगमन पर युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी के बीच नारेबाजी के साथ उन्हें मंच तक ले जाया गया। मंच में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने श्री देवांगन का स्वागत किया। यहां उन्होंने युवाओं की जुटी भीड़ को देखकर संबोधित करते हुए कहा कि-आपकी यहां इतनी बड़ी तादाद में मौजूदगी ही भूपेश सरकार पर आपके भरोसे का परिचय दे रहा है। तय है कि हम दोबारा आपके ही सहयोग से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन व अन्य अतिथियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, युवाओं सहित सर्व वर्ग के लिए हितकारी निर्णयों पर अतिथियों ने युवाओं से सीधी चर्चा की। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों से युवा बसों में सवार होकर यहां पहुंचे थे। वहीं शहरी इलाके के युवक और युवतियां भी बड़ी संख्या में जुटे थे।
राज्य युवा मितान क्लब के प्रदेश समन्वयक श्री देवांगन ने कहा कि-बेरोजगारों को ढाई हजार रुपए महिना भत्ता, युवा मितान क्लब का गठन और प्रतिवर्ष एक लाख का अनुदान, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय और आत्मानंद स्कूल जैसी सौगात देकर भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की बुनियाद को मजबूत किया है। आज से पहले छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में और युवाओं के लिए ऐसी पहल किसी सरकार ने नहीं की।
उन्होंने कहा कि-किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना ने गांवों को संबल दिया है। गोधन न्याय योजना ने देश में कीर्तिमान स्थापित किया है जिससे गौपालकों को और गोधन का संजीवनी मिली है। बिजली बिल हाफ कर इस सरकार ने परिवारों की मूलभूत सुविधाओं पर आर्थिक बोझ कम किया है। रीपा और गौठान योजना से महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य भूपेश सरकार ने किया। दाई दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से घर-घर, हाट बाजार में लोगों को स्वास्य सुविधाएं और निःशुल्क दवाईयां के साथ जांच भी की जा रही है। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल के माध्यम से लोगों को 70 प्रतिशत कम दर पर दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं के चलते प्रदेश ने भूपेश है, तो भरोसा है नारा गढ़ा है। आज यह सम्मेलन उसी विश्वसनीयता का साक्षी बन रहा है।
श्री देवांगन ने कहा कि-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि अगली बार से छत्तीसगढ़ में धान का मूल्य 28 सौ रुपए प्रति मि्ंटल होगा। यही नहीं किसानों से प्रति एकड़ 20 मि्ंटल धान की खरीद होगी। ऐसा होने से हमारे राज्य का अन्नदाता और समृद्ध होगा और अन्नदाता के सतृद्ध होने से राज्य की समृद्धि बढ़ेगी।
युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि-प्रदेश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्यकाल में कीर्तिमान के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ वासियों की जरुरतों को ध्यान रखते हुए अपनी योजनाएं लागू की। उन्होंने कहा कि-कम वक्त में कांग्रेस सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत पहुंचाई है। सभी आर्थिक रुप से सबल हुए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि-कांग्रेस की विचारधारा सभी वर्गों को समान रुप से पोषित करने की रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने यह करके दिखाया है। सभी वर्ग इस सरकार में खुशहाल और संतुष्ट हैं।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि-सभी क्षेत्र में हमारी सरकार ने विशेष प्रयास किए हैं। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ियां संस्कृति आज उनके नेतृत्व में फल फूल रही है।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता गुलाब वर्मा, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, आफताब आलम, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, सिंधी बोर्ड अकादमी सदस्य अशोक पंजवानी, वरिष्ठ नेता इकरामुद्दीन सोलंकी, जिला महामंत्री पंकज बांधव, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल सदस्य वीरेंद्र चौहान, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राजिक सोलंकी, नितिन बत्रा, एनी माखिजा, अमित कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर सहित जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जनपद सदस्य ललिता डमार साहू, ललिता टार्जन साहू, खिलेश्वरी साहू, एकता चंद्राकर, शैलेष साहू, टिल्लू साहू, मोहनीश धनकर, पिंकू साहू, ललित कोमरे, विक्की साहू, सत्यम चंद्राकर, आशीष साहू, निक्कू पांडे, राहुल साहू, प्रहलाद उइके, कुंदन चंद्राकर, चेतन चंद्राकर, रितू साहू, गोपीचंद गायकवाड़, तुकज साहू, रेवती वर्मा, ताराचंद साहू, पूरण साहू, टींकू साहू, लोकू यादव, अभिमन्यु मिश्रा, पवन राजपूत, पप्पू साव, लेखू टंडन, नरेन्द्र भारती, हेमसिंग साहू, ललित मरकाम, बृज मारकंडे, जितेन्द्र देवांगन, चुम्मन निषादए राका साहू, अमर सिंह, राम देशमुख, कांता साहू, शालिनी टोप्पो, केशव साहू, लक्ष्मण साहू सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
