Connect with us

राजनांदगांव

विधायक भुनेश्वर ने खोला विकास कार्यों का पिटारा, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिला करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Published

on

राजनांदगांव। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल ने मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ मे करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किये है।
विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से डोंगरगढ़ विधानसभा में करोड़ों के कार्य स्वीकृति प्रदान किये गए है, जिसमें विकासखंड खैरागढ़ मे ग्राम पंचायत प्रकाशपुर में नाली निर्माण कार्य वार्ड नंबर 9, 10, 11 में 5 लाख ग्राम पंचायत बेंद्रीडीह के आश्रित ग्राम जंगलपुर में सीसी रोड हेतु 5 लाख, बिचारपुर के तिलाई भाट में सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत विचारपुर में जैतखाम सौंदर्यीकरण हेतु 3 लाख, ग्राम पंचायत मरकामटोला मे सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख, ग्राम पंचायत सिंगारपुर मंच निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत बढ़ईटोला ग्राम घानीखुटा में सतनाम भवन में आहता का निर्माण हेतु 3 लाख, ग्राम पंचायत मुहडबरी मे सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत आमदनी में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, ग्राम पंचायत तुलसीपुर, ग्राम छछानपरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत अचानकपुर-नवागांव ग्राम चांदगढी में सीसी रोड हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत जुरलाकला ग्राम रीवागहन में जैतखाम निर्माण हेतु 2 लाख, आहता निर्माण कार्य सतनाम भवन में 3 लाख, ग्राम पंचायत पाडादाह में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, ग्राम पंचायत घोटिया ग्राम खुर्सीपार में जैत खाम निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत ठेलकाडीह में सतनाम भवन के पास शेड निर्माण हेतु 8 लाख, गुरु बालक दास की मूर्ति हेतु 1 लाख, मिनीमाता मूर्ति में शेड निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में साइकिल स्टैंड निर्माण स्कूल परिसर में 4 लाख शामिल है।
वहीं विकासखंड डोंगरगढ़ के शिवपुरी में सतनाम भवन के पास शेड निर्माण कार्य एवं चेकर टाइल्स हेतु 10 लाख, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में वार्ड नंबर 8 में जोड़ा जैतखाम निर्माण हेतु 3 लाख, बधियाटोला वार्ड में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, इंदिरा नगर वार्ड नंबर 5 में पुस्तकालय हेतु भवन निर्माण 5 लाख, नागसेन बुद्ध विहार परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु 25 लाख, ग्राम पंचायत कोलेंद्रा में जोड़ा जैतखाम एवं मंच निर्माण हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत भैंसरा के कटली में चेकर टाइल्स कार्य हेतु 3 लाख, सीसी रोड निर्माण कार्य वार्ड नंबर 15 में 8 लाख, ग्राम पंचायत सलोनी ग्राम छपरा में सीसी रोड हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत कुसमी के बड़े कुसमी में सीसी रोड हेतु 4 लाख, ग्राम पंचायत ढारा में सीसी रोड हेतु 5 लाख, ग्राम मोहारा बसंतपुर में जैतखाम सौंदरीकरण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत देवकट्टा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख, सामुदायिक व निर्माण हेतु 6.50 लाख, ग्राम पंचायत मुड़िया तेंदुभाट में मंच निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत बेलगांव में अंबेडकर भवन जिरणोधार कार्य 3 लाख शामिल है।
वहीं राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बोटेपार में सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, ग्राम पंचायत बरबसपुर में मिनीमाता मूर्ति स्थापना कार्य 2.25 लाख, बरबसपुर में सामुदायिक भवन हेतु 15 लाख, ग्राम पं जुर्लाखुर्द के खपरी चमार में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, ग्राम पंचायत खैरा ब के ग्राम भटगांव में मिनीमाता मूर्ति स्थापना हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत खैरा ब में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, ग्राम पं पदुमतरा में सामुदायिक भवन निर्माण महिला क्लस्टर हेतु 20 लाख रुपए, मिनीमाता मूर्ति स्थापना कार्य हेतु 2 लाख, नवीन जैतखाम निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत सलोनी में मंच निर्माण 2 लाख, नाली निर्माण कार्य 5 लाख, रेंगाकठेर बखत में सामुदायिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.50 लाख, मंच निर्माण कार्य आवास पारा में 3 लाख, ग्राम पंचायत घुमका में नाली निर्माण 7 लाख, आहता निर्माण कार्य 1.25 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.50 लाख, वार्ड नंबर 1 में मंच निर्माण एक लाख, वार्ड नंबर 9 में मंच निर्माण एक लाख, शौचालय निर्माण कार्य 2 लाख, ग्राम पंचायत बाटगांव के टूरिपा में सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, ग्राम पंचायत परसबोड में मिनीमाता मूर्ति स्थापना हेतु 2 लाख, सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, ग्राम पंचायत जोरातराइ ब में मिनी माता मंदिर की स्थापना हेतु 2 लाख, रेलिंग टाइल्स कार्य जैतखाम में 2 लाख, ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्राम देवादा में सीढ़ी निर्माण हेतु एक लाख, ग्राम पंचायत गोपालपुर के भालूकोना में नाली निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत खैरा ब भटगांव में मंच निर्माण हेतु 1.5 लाख, ग्राम पंचायत मासुल के ग्राम मानपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 5 लाख, सीसी रोड 5 लाख, ग्राम पंचायत बांसुला में नाली निर्माण कार्य 5 लाख, ग्राम पंचायत ऊपरवाह ग्राम करेला में सीसी रोड 10 लाख, डूड़िया में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य ढाई लाख, मंच निर्माण कार्य प्राथमिक शासकीय प्राथमिक शाला में 2 लाख, ग्राम पंचायत बाटगांव में सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, मंच निर्माण कार्य शासकीय प्राथमिक शाला में डेढ़ लाख, ग्राम पंचायत इरई कला में मंच निर्माण मिडिल स्कूल में डेढ़ लाख, सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, शेड निर्माण कार्य 5 लाख, ग्राम पंचायत अमलीडीह के ग्राम कौहाकुडा में सामुदायिक भवन 5 लाख, ग्राम पंचायत तुमडीलेवा के ग्राम परेवाडीह में सीसी रोड 5 लाख, जैतखाम जीर्णोद्धार कार्य दो लाख, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.50 लाख, ग्राम पंचायत नागलदाह में सामुदायिक भवन 5 लाख, हरडुआ में सीसी रोड 5 लाख, कांकेतरा में सीसी रोड 5 लाख, डुमरडीहकला ग्राम सेम्हरादैहान में गार्डन सौंदर्यीकरन कार्य ठाकुर प्यारेलाल सिंह प्रतिमा परिसर 7 लाख, ग्राम पंचायत खैरझिटी सीसी रोड निर्माण कार्य 4 लाख, ग्राम खपरीखुर्द चवेली में कबड्डी मैट हेतु 2 लाख अमलीडीह कौहाकूड़ा में कबड्डी मैट हेतु 2 लाख, हरडुवा में कबड्डी मैट हेतु 2 लाख, तिलई में कबड्डी मैट हेतु 2 लाख, पटेवा में कबड्डी मैट हेतु 2 लाख, खैरझिटी में जिम सामग्री हेतु 2 लाख, बांसुला में फर्नीचर हेतु 2 लाख, डुमरडीखुर्द में बर्तन क्रय हेतु 1 लाख, चिचोला में कबड्डी मेंट हेतु 2 लाख, कटंगीकला में कबड्डी मैट 2 लाख, पांडादाह में फर्नीचर हेतु 1 लाख, बर्तन क्रय हेतु 1 लाख, मुड़िया तेंदूभाटा में बर्तन क्रय हेतु 1 लाख, बेलगांव में सीसीटीवी कैमरा स्थापना हेतु 2.40 लाख, चैतुखपरी में कबड्डी मैट हेतु 2 लाख, मुड़िया तेंदूभाटा बर्तन का हेतु 1 लाख, नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 10 में सोलर लाइट स्थापना हेतु 1.60 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विकास कार्यों की स्वीकृति होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, जनपद, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, संबंधित सरपंच उपसरपंच, पंचगन एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किये है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending