राजनांदगांव
झारखंड के राज्यपाल तथा केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए तथा 11 हजार सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र का किया लोकार्पण
राजनांदगांव। झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवाल तथा केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूर्णा देवी आज झारखंड राज्य की राजधानी रांची के शौर्य सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए तथा इस अवसर पर उन्होंने 11 हजार सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिले के सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र भोथीपारखुर्द एवं रेवाडीह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व टीम उपस्थित रहे। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवाल तथा केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र भोथीपार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बातचीत की।
केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आपका आंगनबाड़ी केन्द्र सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में परिणित हुआ है। इससे जो परिवर्तन आए हैं, उसके संबंध में चर्चा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में 6 माह से 3 वर्ष तक के 16 बच्चे हैं। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र बनने से यहां परिवर्तन आया है। आंगनबाड़ी केन्द्र में किचन गार्डन के रूप में पोषण वाटिका विकसित की गई है। जिसमें पालक, भाजी-सब्जी, फल एवं अन्य पौष्टिक सामग्री प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि पोषण वाटिका से बहुत फायदा है। इससे प्रेरित होकर अभिभावक स्वयं भी अपने घरों में बना रहे हंै। आंगनबाड़ी केन्द्र की पोषण वाटिका में शहतुत, केला, पपीता, बादाम, आम, जाम तथा सब्जियों में पालक, फूलगोभी, मिर्ची, ग्वार फल्ली, मूली एवं अन्य सब्जियां लगाई गई हैं। गांव में बच्चों के पोषण के लिए घर-घर पोषण वाटिका बनाये जा रहे हंै। बच्चों के सुपोषण के लिए पौष्टिक आहार, खान-पान के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से बाल कविता, लघु फिल्म, कहानी दिखाई जा रही है। जिससे वे जल्दी सीख रहे हैं। सुपोषण चौपाल, टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी जा रही हंै। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य की सही जानकारी देते हुए यह बताते हैं कि बच्चा मध्यम कुपोषित है या सामान्य। इसके अनुसार उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाता है। बच्चे नर्सरी में जैसे पढ़ते हैं वेसे ही यहां पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की देख-भाल कर रहे हैं। पेंटिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र की आकर्षक साज-सज्जा की गई है, जिससे बच्चे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। झारखंड राज्य के राज्यपाल तथा केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास ने जिले में बनाए गए पोषण वाटिका की प्रशंसा की।
गौरतलब है कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में सुपोषण माह के अंतर्गत विशेष तौर पर कार्य किया गया। उनके निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में किचन गार्डन की तर्ज पर सुपोषण वाटिका बनाए जा रहे है। कलेक्टर स्वयं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे है। उन्होंने सुपोषण के लिए जिले में जनसामान्य में जागरूकता लाने के लिए सुपोषण चौपाल के माध्यम से अभिभावकों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाली माताएं एवं उनके नन्हें बच्चे भी उपस्थित थे। पौष्टिक आहार का संदेश देते हुए अन्न से बने सुपोषण कलश को सजाया गया था। वही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चीला, गुझिया, सूजी के लड्डू, खीर, खुरमी, अंकुरित अनाज, अईरसा, गुलगुला भजिया, एवं अन्य व्यंजनों के संबंध में सभी को जानकारी दी गई तथा माताओं को बच्चों को रागी, कोदो, कुटकी, दाल, मक्का, चावल, बाजरा, मुंग, अरहर, गेहूं एवं अन्य खाद्यान्न का उपयोग करने की सलाह दी गई। फलों और सब्जियों से स्टॉल को सजाया गया था।
उल्लेखनीय है कि देश भर में 11 हजार सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले में 2 आंनबाड़ी केन्द्र भोथीपार खुर्द एवं रेवाडीह को सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था, देखभाल एवं शिक्षा, पोषण वाटिका, एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना, आरओ मशीन के माध्यम से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह 2024 1 से 30 सितम्बर तक संचालित था, जिसका समापन किया गया।
राजनांदगांव
ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी बढ़ी, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
राजनांदगांव। ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें और लिंक बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ठग ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखाकर मोबाइल पर फर्जी संदेश भेजते हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोगों से बैंक खाते, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है। जानकारी साझा करते ही उनके खातों से रकम निकाली जा सकती है।
उन्होंने बताया कि ठग अक्सर अज्ञात मोबाइल नंबरों से संदेश भेजते हैं और तत्काल चालान जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं। कई मामलों में मोबाइल एप डाउनलोड कराने की कोशिश भी की जाती है, जिससे साइबर अपराधियों को मोबाइल का एक्सेस मिल जाता है।
केवल अधिकृत वेबसाइट से ही जांचें ई-चालान
परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ई-चालान की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर चालान नंबर और ओटीपी के माध्यम से वास्तविक चालान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी सभी वैध ई-चालान की सूचना अधिकृत प्रणाली के माध्यम से वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है।
संदिग्ध लिंक मिलने पर करें शिकायत
परिवहन विभाग ने नागरिकों से किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान नहीं करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर सूचना देने को कहा गया है।
विभाग ने लोगों से सतर्क, जागरूक और सुरक्षित रहकर साइबर ठगी से बचने का आग्रह किया है।
राजनांदगांव
आधार सेवाओं को प्रभावी बनाने संचालकों का हुआ प्रशिक्षण, शंकाओं का समाधान
राजनांदगांव। आधार पंजीयन एवं अद्यतन कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के आधार संचालकों का वृहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आधार संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के प्रतिनिधि श्री शुभान जी ने आधार नामांकन और अद्यतन प्रक्रिया से संबंधित नियमों, दिशा-निर्देशों तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने आधार संचालकों की जिज्ञासाओं एवं कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण के दौरान आधार नामांकन एवं अपडेट कार्य में निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि आधार सेवाएं नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी संचालक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें तथा सेवा गुणवत्ता बनाए रखें। उन्होंने आधार से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, सहायक प्रबंधक श्री आशीष स्वर्णकार, जिला समन्वयक आधार श्री अंकित सिंह, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आधार संचालक उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
कर्मचारी हितों पर निगम की परामर्शदात्री समिति की बैठक, वेतन और अनुकंपा नियुक्ति पर हुई चर्चा
राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में परामर्शदात्री समिति की बैठक लेकर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में वेतन भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों की समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए।
बैठक में कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने नियमित वेतन भुगतान, कर्मचारियों की पदोन्नति एवं क्रमोन्नति, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण और भविष्य निधि की लंबित राशि के भुगतान की मांग रखी। इसके अलावा नवीन अंशदायी पेंशन योजना की राशि जमा नहीं होने, प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान, ईपीएफ राशि जमा कराने तथा कर्मचारी आवासों की मरम्मत जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि निगम की राजस्व वसूली और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के आधार पर वेतन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष में 23 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि तीन आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इसके अलावा 15 प्रकरण शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं, जिनकी मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति एवं क्रमोन्नति के लिए नियमानुसार प्रक्रिया जारी है तथा पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची का प्रकाशन भी किया जा चुका है। कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
आयुक्त ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी संघों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाएगा तथा शासन स्तर पर लंबित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, स्थापना प्रभारी राकेश नंदे, अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद कंवर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण झा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोलू नायक, प्लेसमेंट ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय मेश्राम, सेवानिवृत्त पेंशन संघ के अध्यक्ष दुर्गाराम साहू सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
