Connect with us

अपराध

जबलपुर से आकर किराये के मकान में रहकर सुने मकान की रेकी कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। प्रार्थी निवासी रेवाडीह थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.09.2024 को सुबह 11.30 बजे अपने घर पर ताला बंद कर सपरिवार ग्राम मनेरी, डोंगरगांव पारिवारिक कार्य से गया था, जो दिनांक 28.09.24 की शाम 6.30 बजे वापस घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे के भीतर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। आलमारी को चाबी से खोलकर उसमें रखा नगदी 2,40,000 रूपये एवं सोने की 4 नग अंगूठी, 2 नग मंगलसूत्र, कान का 2 सेट खिनवा टॉप व झुमका, चांदी का करधन 2 सेट, पैर पट्टी 2 सेट, चांदी का सिक्का 08 नग कुल सोना करीबन 7.5 तोला व चादी करीब 80 तोला तथा एक नग निकॉन कंपनी का कैमरा कीमती 5000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 443/2024 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से कायमी की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में टीम गठित किया जाकर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं सायबर एवं थाना की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं तत्काल डाग स्कॉट के द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन एवं एफएसएल राजनांदगांव व फिंगर प्रिंट रायपुर की टीम से घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर फिंगर प्रिंट संकलित कर साक्ष्य संकलन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल के आपपास के लगभग 50 से 60 सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा गया, जिसके आधार पर आरोपियों के पहचान किया गया, जो आरोपीगण दूसरे राज्य मध्यप्रदेश के जबलपुर से आकर इस्कान सिटी, रेवाडीह के अटल आवास में किराये के मकान लेकर रहना पहचान किया गया, जो चोरी की घटना को अंजाम देकर तत्काल फरार हो गये। आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल थाना एवं सयबर सेल की संयुक्त टीम जबलपुर रवाना किया गया, जहां आरोपियों के पतासाजी के लिए मुखबीर लगाया गया। लगातार 2 दिन पतासाजी किया गया, जो आरोपियों को पुलिस की आने की भनक लगने पर वहां से वापस राजनांदगांव आकर छुप गये। जिसे जरिये मुखबीर आरोपीगणों का इस्कान सिटी, रेवाडीह में छिपे होने की सूचना मिलने पर तत्काल इस्कान सिटी, रेवाडीह के ळ ब्लाक रूम नंबर-03 से पूछताछ किया, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए, जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया, जो आरोपियों आकाश चौधरी पिता नेतराम चौधरी, उम्र-24 वर्ष, सौरभ चौधरी पिता दशरथ चौधरी, उम्र-23 वर्ष, हिमांशु चौधरी उर्फ अमन चौधरी, उम्र-19 वर्ष तीनों निवासी रांझी पुरानी बस्ती, झंडा चौक, रांझी, थाना रांझी, जिला-जबलपुर, (मध्यप्रदेश) को कड़ाई से पूछताछ करने पर इस्कान सिटी रोड, रेवाडीह में एक घर में नगद और सोने चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया, जिसे स्टाफ के साथ तीनों संदेहियों को पकड़कर लाया गया। आरोपीगण ने मेमारेण्डम कथन में चोरी किये मशरूका को बटवारा कर अपने-अपने पास रखना बताए। आरोपीगणों के मेमोरेण्डम कथन अनुसार चोरी किये जप्ती मशरूका 3 नग अंगूठी, 2 नग मंगलसूत्र का लॉकेट एवं 7 नग दाना, 1 जोड़ी कान का टॉप्स, 2 जोड़ा चांदी का पायल, 1 नग चांदी का करघन, 1 नग चांदी का हाफ करधन, 4 नग चांदी का चैन, 1 जोड़ा बचकानी चांदी का चुड़ा, 1 जांड़ा चांदी का पटा, 1 नग चांदी का सिंदुर रखने का ढिब्बा, 2 नग भगवान वाला चांदी का सिक्का एवं अन्य सामान सहित नगदी नकम 45000 रूपये को जप्त किया गया।
प्रकरण सदर में आरोपीगण आकाश चौधरी पिता नेतराम चौधरी, उम्र-24 वर्ष, सौरभ चौधरी पिता दशरथ चौधरी, उम्र-23 वर्ष, हिमांशु चौधरी उर्फ अमन चौधरी, उम्र-19 वर्ष तीनों निवासी रांझी, पुरानी बस्ती, झंडा चौक, रांझी, थाना-रांझी, जिला जबलपुर मध्यप्रदेश के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने गिरफतार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप, उप निरीक्षक हृदयशंकर पटेल, गीतांजली सिन्हा, सउनि राजू मेश्राम, बेरवंशी, आरक्षक राकेश धुर्वे एवं सायबर सेल निरीक्षक विनय पम्मार, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष वर्मा, आदित्य सिंह, हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त

Published

on

राजनांदगांव। औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित अनाज गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और नकदी रकम बरामद की गई है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

4.50 लाख के अनाज चोरी का मामला
पुलिस के अनुसार, बीती 3 जून 2026 की रात दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म के अनाज गोदाम से अज्ञात चोरों ने चना खंडा, सोयाबीन और मसूर सहित कुल 4,50,000 रुपये का अनाज पार कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 331(3), 305 (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों— राहुल कुर्रे (लालबाग) और दिनेश साहू (चिखली) को गिरफ्तार कर उनके पास से अनाज बिक्री की रकम 7,900 रुपये जप्त कर उन्हें जेल भेज दिया था।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, पिकअप और नकदी जप्त
मामले के दो अन्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में विशेष टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपियों को चिखली क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अनाज बेचने से मिली 3,000 रुपये की नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (क्रमांक CG 07 CA 8206), जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है, जप्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
यादराम वर्मा (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय मानिक राम वर्मा, निवासी: शांति नगर, चिखली (राजनांदगांव)।

नरेन्द्र कुमार साहू (28 वर्ष), पिता रामाधार साहू, निवासी: देशमुख होटल के पीछे, चिखली (राजनांदगांव)।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि इसराफिल खान, प्र.आर. संदीप चौहान सहित थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबे की आड़ में शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.260 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10,260 रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेवाडीह स्थित पायल ढाबा के पीछे दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी अशोक तेजवानी (64 वर्ष), निवासी नंदई नाका बसंतपुर तथा शत्रुघ्न यादव (40 वर्ष), निवासी गौरी नगर चिखली के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई शराब बरामद की गई।

जब्त शराब में 75 पौवा शेरा प्लेन, 25 पौवा गोल्डन गोवा तथा 7 पौवा मैकडॉवेल नंबर-1 शामिल हैं। पुलिस ने कुल 10,260 रुपए मूल्य की शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading

अपराध

बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।

आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।

जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Continue Reading

Trending