अपराध
करवारी फारेस्ट रेस्ट हऊस में खाना बनाने वाले मजदूर से बदसलूकी, दो आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। प्रार्थी चंद्रशेखर वर्मा पिता सेवकराम वर्मा, उम्र-51 साल, साकिन ग्राम कल्याणपुर, थाना डोंगरगढ़, जिला-राजनंादगांव जो करवारी फारेस्ट नाका में खाना बनाने का मजदूरी कार्य करता है, जो दिनांक 8 अक्टूबर एवं 9 अक्टूबर 2024 के बीच रात्रि में करवारी फारेस्ट रेस्ट हाउस में खाना गरम कर मेला ड्यूटी में आये अधिकारियों के लिये खाना परोस रहा था, कि उसी समय डोंगरगढ़ का राहुल ओझा एवं विमल अग्रवाल खाना बनाने वाले रूम में आकर हम लोग पत्रकार है, बोलते हुये प्रार्थी के साथ गाली-गलौज किये और खाना लगाओ बोले। प्रार्थी के द्वारा अभी साहब लोगों को खाना दूंगा कहने पर राहुल ओझा एवं विमल अग्रवाल ने दारू पीने के लिये पैसे दो कहते हुये प्रार्थी के पैंट की जेब में हाथ डालकर 500 रूपये निकाल लिये एवं प्रार्थी से धक्का-मुक्की कर जान से मार देने की धमकी दिये, जिसकी लिखित शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में धारा-296, 115(2), 351 (2), 119 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके एक माह पूर्व आरोपी राहुल ओझा के द्वारा शराब के नशे में सीएचसी डोंगरगढ़ के प्रसव कक्ष में घुसकर गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 432/2024 धारा-221, 296 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है।
अपराध
अनाज गोदाम में चोरी के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार, पिकअप व नकदी जप्त
राजनांदगांव। औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित अनाज गोदाम में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और नकदी रकम बरामद की गई है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
4.50 लाख के अनाज चोरी का मामला
पुलिस के अनुसार, बीती 3 जून 2026 की रात दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म के अनाज गोदाम से अज्ञात चोरों ने चना खंडा, सोयाबीन और मसूर सहित कुल 4,50,000 रुपये का अनाज पार कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 331(3), 305 (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों— राहुल कुर्रे (लालबाग) और दिनेश साहू (चिखली) को गिरफ्तार कर उनके पास से अनाज बिक्री की रकम 7,900 रुपये जप्त कर उन्हें जेल भेज दिया था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, पिकअप और नकदी जप्त
मामले के दो अन्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में विशेष टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपियों को चिखली क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अनाज बेचने से मिली 3,000 रुपये की नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (क्रमांक CG 07 CA 8206), जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है, जप्त कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
यादराम वर्मा (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय मानिक राम वर्मा, निवासी: शांति नगर, चिखली (राजनांदगांव)।
नरेन्द्र कुमार साहू (28 वर्ष), पिता रामाधार साहू, निवासी: देशमुख होटल के पीछे, चिखली (राजनांदगांव)।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि इसराफिल खान, प्र.आर. संदीप चौहान सहित थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।
अपराध
ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबे की आड़ में शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.260 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10,260 रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेवाडीह स्थित पायल ढाबा के पीछे दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी अशोक तेजवानी (64 वर्ष), निवासी नंदई नाका बसंतपुर तथा शत्रुघ्न यादव (40 वर्ष), निवासी गौरी नगर चिखली के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई शराब बरामद की गई।
जब्त शराब में 75 पौवा शेरा प्लेन, 25 पौवा गोल्डन गोवा तथा 7 पौवा मैकडॉवेल नंबर-1 शामिल हैं। पुलिस ने कुल 10,260 रुपए मूल्य की शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अपराध
बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त
राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।
आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।
जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
