Connect with us

राजनांदगांव

नवा बिहान के तहत सायबर एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जिलेभर में चलाया जा रहा है अभियान

Published

on

राजनांदगांव। 5 से 19 अक्टूबर 2024 तक संपूर्ण राजनांदगांव जिले में शासन के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नवा बिहान के तहत सायबर जागरूकता एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कल शाम से आज शाम तक सायबर सेल एवं सोमनी पुलिस द्वारा सोमनी हाई स्कूल मैदान में 4000 लोगों को, थाना बसंतपुर हाई स्कूल पनेका में 150 स्कूली छात्र-छात्राओं को, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा ग्राम कोकपुर में 200 छात्र-छात्राओं को, थाना घुमका पुलिस द्वारा ग्राम बोटेपार हाई स्कूल में 1000 छात्र-छात्राये एवं उपस्थित ग्रामिणों को, थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा ग्राम फाफामार, छुरिया डोंगरी, मेटेपार में 60 लोगों को, पुलिस चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र के ग्राम डिलापहरी, सिंगारपुर, बरगाही के सरपंच-पंच की उपस्थिति में 70 ग्रामीणों को बढ़ते साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करने के संबंध में सोशल मीडिया में अनजान लोगों को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिम्ेस्ट एक्सेप्ट न करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने मजबूत पासवर्ड बनाने, बेवजह झूठे खबरों, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट को बिना सत्यता के सोशल मीडिया में न शेयर करने, व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू.स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक कर सायबर पोर्टल या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत जानकारी देकर नारकोटिक्स-ड्रग्स-अवैध नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में उपस्थित सभी स्कूली छात्र-ध्छात्राओं को विस्तृत रूप से समझाते हुये कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान करता है, बल्कि उसके परिवार को भी पतन की ओर धकेल देता है। समाज में अपराध की मुख्य वजह नशा ही माना गया है, इसी लिये नशे से दूर रहने हेतु समझाईश दी गई और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु कहा गया। इस प्रकार सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के दसवें दिन 14.10.2024 को नवा बिहान के तहत जिले में सायबर जागरूकता एवं नशे के विरूद्ध 5480 छात्रा-छात्राओं एवं शिक्षकगण तथा ग्रामिणजनों को राजनांदगांव पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों एवं हाट.बजार व सार्वजनिक जगहों पर 2930 हजार पाम्पलेट वितरण-चस्पा किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Published

on

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा जिले के बोरतलाव और डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर हो रही मवेशी तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। मंच ने आरोप लगाया है कि इन क्षेत्रों से होकर रोजाना दिन-रात पशुओं को अवैध रूप से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र भेजा जा रहा है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि डोंगरगढ़ और बोरतलाव थाना क्षेत्र के रास्तों से होकर गाय, भैंस सहित अन्य मवेशियों को गाड़ियों में क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति इन वाहनों को थाना क्षेत्र सुरक्षित पार कराने के काम में संलिप्त हैं, जिससे बोरतलाव मार्ग तस्करों के लिए सुगम बन गया है।
विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मंच ने दावा किया है कि रोजाना बाहरी क्षेत्रों से मवेशियों को डोंगरगढ़ लाया जाता है और फिर यहां से स्थानीय गाड़ियों के माध्यम से उन्हें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बूचड़खानों में सप्लाई किया जाता है। डोंगरगढ़ क्षेत्र में संचालित कुछ डेयरियों की आड़ में भी मवेशियों को गाड़ियों में भरकर अवैध परिवहन व तस्करी का खेल चल रहा है।
हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि डोंगरगढ़ एवं बोरतलाव थाना क्षेत्र से गुजरने वाले सभी संदिग्ध मवेशी वाहनों की सघन जांच की जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले तस्करों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, ताकि गौमाता को कटने के लिए ले जाने से बचाया जा सके। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को भी जब्त कर सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की गई है।
मंच के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस अवैध तस्करी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंदू जागरण मंच गौमाता की रक्षा के लिए स्वयं प्रतिबद्ध है। इसके लिए आगे जो भी कदम उठाना पड़ेगा, उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सविता बोस, देवकुमारी साहू, ज्योति खंडेलवाल, तुईसा वान्दले, मौसमी शर्मा, ममता शर्मा, रेखा साहू, कांति मौर्य, निकिता मिश्रा, ऋतु रायजादा, कमलेश्वरी साहू, प्रतिभा साहू, दिप्ती साहू, मंजूरानी साहू, संगीता शुक्ला सहित हिंदू जागरण मंच की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थीं।

Continue Reading

राजनांदगांव

बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम

Published

on

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय पहुंचकर पेंड्री से सीआईटी कॉलेज तक बनी बाईपास सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपा।
शमसुल आलम ने बताया कि पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रदर्शन कर कई बार बाईपास सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। परंतु, वर्तमान में इस बाईपास सड़क की स्थिति फिर से बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों और सपरिवार सफर करने वाले लोगों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। इसके साथ ही पूरे बाईपास मार्ग पर स्थित पुलियों में दरारें आ गई हैं और सड़क का स्तर ऊपर-नीचे हो चुका है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यपालन अभियंता से तत्काल प्रभाव से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही। कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 दिनों के भीतर सड़क की जर्जर स्थिति को सुधारने का ठोस आश्वासन दिया है। मुलाकात के महज 2 घंटे बाद ही विभाग द्वारा सड़क निर्माण के आदेश संबंधी कॉपी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी गई।
जोगी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दिए गए 10 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो जोगी कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मुकेश साहू, आकाश पटेल, किशन पटेल, आदि निषाद, आकाश गेडाम, साहिल खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Published

on

राजनांदगांव। बसंतपुर गोकुल नगर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं नैतिक मूल्यों के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय में संचालित विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विज्ञान एवं प्रतिभा विकास संबंधी आयोजनों से भी अवगत कराया गया। अभिभावकों को बताया गया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है।
प्राचार्य बंशीलाल कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता एवं आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
उप-प्राचार्य सन्मय श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य बताया तथा नियमित उपस्थिति, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त दीदी, आचार्यगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आनंद एवं नव ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनत्व एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने का सफल प्रयास किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

Trending