Connect with us

अपराध

आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने कमला कालेज में बनाये गए साईबर लेन का किया अवलोकन

Published

on

राजनांदगांव। जिले में 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा नवा बिहान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में बनाये गए साईबर लेन का अवलोकन किया एवं सेल्फी जोन में मैं हंू साईबर जागरूक राजनांदगांव पुलिस में सभी ने सेल्फी ली।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में नवा बिहान साईबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मीडिया, साईबर क्राईम के नये तरीकों को जानने और उससे बचने के लिए उपाय बताये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर एक्स, इंस्टाग्राम के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। राजनांदगांव पुलिस द्वारा नारकोटिक्स, ड्रग्स, नसा के खिलाफ कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जनसामान्य को साईबर फ्रॉड, ठगी एवं धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सजग किया जा रहा है। इसके लिए क्यूआर कोड के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी बताई जा रही है। साईबर वालिंटियर्स बच्चे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साईबर फ्रॉड से बचने के उपाय बता रहे हैं। साइबर जागरूकता पखवाड़ा नवा बिहान माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। रिंगटोन के माध्यम से शासकीय नंबरों से लोगों को सचेत किया जा रहा है एवं ओटीपी शेयर नहीं करने, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने कहा जा रहा है। अभी तक 1 लाख लोगों को इस मुहिम में जोड़ा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने, प्राइवेसी सेटिंग को सुरक्षित रखने, अनजान लोगों की फे्रंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने और किसी भी संदिग्ध ऑफर से बचने कहा जा रहा है। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस एवं हेल्पलाईन नंबर 1930 पर संपर्क करने कहा जा रहा है।
साईबर सेल टीआई जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को इंस्टाल ना करें। अनजान नम्बर से आए लिंक को कभी क्लिक ना करें, आपका फोन हैक हो सकता है। रजिस्ट्रेशन अथवा अकाउंट टेस्ट करने के नाम से 10 रूपए जैसी राशि के ट्रांसफर की लिंक के माध्यम से कोई लेन-देन ना करें। ओएलएक्स जैसी वेबसाईट पर आर्मी मैन बनकर सस्ते में सामान बेचने का झांसा देने वाले से सावधान रहें। ध्यान रखें क्यू कोड पर स्कैन केवल पेमेंट करने के लिए होता है, पमेंट मंगाने के लिए नहीं। यूपीआई से पेमेंट रिसीव करते वक्त पिन एंटर ना करें। गूगल में कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते वक्त सावधानी बरतें। कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा संबंधित कंपनी के बेबसाईट पर जाए। सोशल मीडिया एकाउंट्स पर टू स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करें। अनावश्यक निजी जानकारी पब्लिक ना करें। प्राइवेसी सेटिंग का उपयोग कर प्रोफाइल लॉक रखें। सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सोहार्द्र बिगाड़ने वाली खबरों से बचे व बिना जांचे फॉरवर्ड न करें। सोशल साईट में पार्ट टाईम नौकरी, घर बैठके काम, पैन्सील पैकिंग जैसे झांसे में ना आए। किसी भी व्हाट्सअप या टेलीग्राम गु्रप से जुड़कर शेयर मार्केट में निवेश करने से बचे। किसी के कहने पर कॉल फॉरवर्ड, शॉर्ट कोड जैसे +401-912191 की अपने मोबाईल में डायल ना करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।

आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।

जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Continue Reading

अपराध

नगर निगम का फर्जी बाबू गिरफ्तार, अटल आवास दिलाने के नाम पर 8 लाख से अधिक की ठगी करने वाला शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम का फर्जी कर्मचारी बनकर लोगों को अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड के मकान दिलाने का झांसा देने वाले एक शातिर ठग को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायपुर से दबोचकर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपनी ऊंची पहुंच का दावा कर लोगों से कुल 8.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

फर्जी बाबू बनकर जीता विश्वास, दिखाए निर्माणाधीन मकान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ईशनिवय सिंह ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2024 में वह अपने मित्र प्रकाश कौशिक के साथ अटल आवास योजना के तहत मकान की जानकारी लेने नगर निगम राजनांदगांव गए थे। वहां उनकी मुलाकात योगेश्वर पाण्डे उर्फ सोनू पाण्डे से हुई। योगेश्वर ने खुद को नगर निगम का बाबू बताया और नेताओं व अफसरों से अच्छी पहचान होने का दावा किया।

विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने पीड़ितों को निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण भी कराया। मकान आवंटन के नाम पर उसने प्रार्थी और अन्य कई लोगों से किस्तों में कुल 8,17,000 रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद जब मकान नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज
प्रार्थी की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायपुर से गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

अंततः साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी योगेश्वर पाण्डे (40 वर्ष, मूल निवासी मुंगेली, हाल मुकाम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
शातिर ठग को पकड़ने में बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, सउनि जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कीर्तन अहीर, फागू साहू, चन्द्रशेखर श्रीवास और थाना स्टाफ ने मुख्य और सराहनीय भूमिका निभाई।

Continue Reading

अपराध

अवैध कबाड़ कारोबार पर बागनदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की सामग्री व ट्रक जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागनदी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ सामग्री से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक सहित कुल 11 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान थाना बागनदी पुलिस को सूचना मिली कि एक 16 चक्का लीलैंड ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 6297 में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की। जांच में ट्रक में साइकिल कटिंग, लोहे की चादरें, विभिन्न आकार के सरिए, नट-बोल्ट समेत बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री मिली। चालक से सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक एवं कबाड़ सामग्री को जब्त कर लिया।

पूछताछ में चालक अतुल मिश्रा (55 वर्ष) निवासी दमोह नाका, जबलपुर (मध्यप्रदेश) ने बताया कि वह राजनांदगांव से कबाड़ सामग्री भरकर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जा रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक टाकेश्वर पटेल एवं आरक्षक संतोष महिपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Continue Reading

Trending