राजनांदगांव
कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस
राजनांदगांव। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा के मार्गदर्शन में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कृषकों की कृषि में बदलाव की भूमिका है। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा ने कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका पर महिला कृषकों से चर्चा की, साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। डॉ. गुंजन झा उद्यानिकी विशेषज्ञ ने फल-फूल, सब्जी-भाजी की विभित्र कास्त तकनीक के बारे में महिलाओं से चर्चा की। खेती में महिलाओं की सहभागिता एवं पोषण पर भी चर्चा की गई।
इंजीनियर अतुल डांगे ने धान की कटाई में विभिन्न यंत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। अनुविभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे ने धान एवं सब्जियों में लगने वाले कीट एवं उनके उपचार की जानकारी के साथ कीटनाशक के समुचित उपयोग में किसानों को सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से 60 महिला कृषक कृषि विज्ञान केन्द्र में उपस्थित हुई एवं अपने अनुभव वैज्ञानिकों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ मनीष कुमार सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, कार्यक्रम सहायक जितेन्द्र कुमार मेश्राम, प्रक्षेत्र प्रबंधक आशीष गौरव शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जयसिंह खेंगर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मति सरिता रामटेके, सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी आनंद साहू व लगभग 60 महिला कृषक व महिला स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।
राजनांदगांव
बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय पहुंचकर पेंड्री से सीआईटी कॉलेज तक बनी बाईपास सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपा।
शमसुल आलम ने बताया कि पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रदर्शन कर कई बार बाईपास सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। परंतु, वर्तमान में इस बाईपास सड़क की स्थिति फिर से बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों और सपरिवार सफर करने वाले लोगों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। इसके साथ ही पूरे बाईपास मार्ग पर स्थित पुलियों में दरारें आ गई हैं और सड़क का स्तर ऊपर-नीचे हो चुका है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यपालन अभियंता से तत्काल प्रभाव से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही। कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 दिनों के भीतर सड़क की जर्जर स्थिति को सुधारने का ठोस आश्वासन दिया है। मुलाकात के महज 2 घंटे बाद ही विभाग द्वारा सड़क निर्माण के आदेश संबंधी कॉपी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी गई।
जोगी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दिए गए 10 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो जोगी कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मुकेश साहू, आकाश पटेल, किशन पटेल, आदि निषाद, आकाश गेडाम, साहिल खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
राजनांदगांव। बसंतपुर गोकुल नगर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं नैतिक मूल्यों के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय में संचालित विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विज्ञान एवं प्रतिभा विकास संबंधी आयोजनों से भी अवगत कराया गया। अभिभावकों को बताया गया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है।
प्राचार्य बंशीलाल कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता एवं आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
उप-प्राचार्य सन्मय श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य बताया तथा नियमित उपस्थिति, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त दीदी, आचार्यगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आनंद एवं नव ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनत्व एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने का सफल प्रयास किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि बारिश में पानी बस्तियों में न भरे।
दौरे के दौरान आयुक्त सबसे पहले इंदिरा नगर और गंज चौक पहुंचे। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य की धीमी गति और तरीके को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियां हटाई जाएं, ताकि अंदर जमा सिल्ट और कचरे को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई का पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे भारी बारिश के दौरान भी पानी का बहाव न रुके।
इसके बाद आयुक्त का काफिला गोल बाजार पहुंचा। बाजार क्षेत्र की नालियों की स्थिति देख उन्होंने स्वच्छता अमले को यहां रोजाना सफाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि वे सब्जी पसरा लगाने वाले दुकानदारों को बुलाकर साफ तौर पर समझाएं कि नाली में कचरा और सड़ी-गली सब्जियां न फेंकें। अगर नाली ब्लॉक हुई तो पहली ही बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाजार में बने ‘आकांक्षी शौचालय’ को भी जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने की डेडलाइन तय की।
तुलसीपुर क्षेत्र में चल रहे नई नाली के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आयुक्त विश्वकर्मा ने काम की रफ्तार बढ़ाने और इसे समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को तकनीकी हिदायत देते हुए कहा कि नाली निर्माण में ढलान (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर ढलान सही नहीं होगा, तो पानी की निकासी नहीं होगी और निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शहर के उन सभी निचले इलाकों की सूची तैयार करें जहां हर साल पानी भरता है। उन जगहों पर बारिश से पहले ही ड्रेनेज क्लियर रखने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
