राजनांदगांव
सांसद संतोष पान्डेय की अनुंशसा से गंडई नगर पंचायत मे एक करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत
राजनांदगांव। लोकसभा सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर नगर पंचायत गंडई में एक करोड तीस हजार के प्रशासकीय स्वीकृति नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने प्रत्येक नगर पंचायत को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु राशि रू. 1.50-1.50 करोड की अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु निम्नानुसार 37 कार्यों हेतु अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि रूपयें एक करोड तीस हजार स्वीकृति प्रदान की गई है। गंडई नगर में विकास कार्यों के लिए राशि प्रदान करने हेतु सांसद संतोष पांडे का गंडई भाजपा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है । भाजपा सरकार बनने के पश्चात गंडई के विकास कार्यों के लिए लगातार राशि प्रदान की जा रही है । आभार व्यक्त करने वालो में सांसद प्रतिनिधि राकेश ताम्रकार, टेकन देवांगन, अश्वनी ताम्रकार, धरमु पटेल, अनिल अग्रवाल, टूम्मन साहू, नारायण शर्मा, खम्हन ताम्रकार, राजू जायसवाल, जनक देवांगन, राजेश मेहता, श्यामपाल ताम्रकार, जीवन दास रात्रे नीलम नामदेव, संजय राजपूत, राकेश ठाकुर, विक्की अग्रवाल, मंगल जैन, दिनेश भट्ट, राकेश जायसवाल, संजय अग्रवाल, विक्की कुर्रे, रामकुंवर बाई कुर्रे, जित्तू बघेल, भूपेंद्र पटेल, उमा चौबे, यतीश कुंजाम, सोनिया दुबे, पिनेश देवांगन, राकेश टंडन, यादकुमार निषाद, भागचंद बघेल आदि शामिल है। निर्माण कार्यो निम्नानुसार है वार्ड क. 02 पीपल वृक्ष से गदही तालाब पहुंच मार्ग तक पेवर ब्लाक निर्माण कार्य वार्ड क्र.19.62 लाख,वार्ड क. 02 सामुदायिक भवन रिनोवेशन कार्य 5.00 लाख,वार्ड क. 02 नीलम नामदेव के घर से गौरा चौरा एवं टीकम डोगरवार घर के सामने पेवर ब्लाक कार्य 5.00 लाख,वार्ड क. 03 केजरूद्दीन घर से अंजू राम के घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 2.64 लाख,वार्ड क. 03 अंजू यादव घर से डिवहार चौक तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 6.09 लाख,वार्ड क. 04 राम मंदिर के पास पेवर ब्लाक निर्माण कार्य 2.24 लाख,वार्ड क. 05 सार्वजनिक शौचालय से दिलीप मेरावी घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 2.61 लाख,वार्ड क. 05 गौरा चौरा से रोड तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 2.65 लाख,वार्ड क. 05 गौरा चौरा से तातू घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 2.65 लाख,वार्ड क. 07 पुल के पास पचरी निर्माण कार्य 8.70 लाख,वार्ड क. 08 बेदनू कुर्रे के घर से संजू बागड़े के घर से ढाबा तक. सी.सी. रोड टॉप कोटिंग कार्य 1.35 लाख,वार्ड क. 08 मंगल मारकंडे के घर से गुरुघांसी दास मंदिर तक आर.सी.सी.नाली निर्माण कार्य 1.05 लाख,वार्ड क. 09 धनराज घर से बिरसिंग घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 1.07 लाख,वार्ड क. 09 धनराज पटेल के घर से नेतराम के घर तक नया सी. सी. रोड निर्माण कार्य 1.40 लाख,वार्ड क. 09 ममता मारकंडे के घर एवं संजय जोशी के घर तक सी.सी. रोड टॉप कोटिंग कार्य 2.75 लाख,वार्ड क. 09 रामकुवर बाई घर से भवन तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 1.25 लाख,वार्ड क. 09 राज बाई कुरे घर से राधेलाल महेश्वरी घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 2.25 लाख,वार्ड क.09 जब्बीर खान घर से रामअवतार मलहा घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग निर्माण कार्य 2.00 लाख,वार्ड क. 09 धनराज पटेल के बाड़ी के पास मंच निर्माण कार्य 3.50 लाख,वार्ड क. 09 लतिफ कुरैशी घर से चेतन रजक घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग कार्य 3.69 लाख,वार्ड क. 10 सोमनाथ पटेल के घर से सुनील पटेल के घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग कार्य 5.00 लाख,वार्ड क. 10 लखन पटेल से नवधा चौक तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 1.22 लाख,वार्ड क. 12 धनसिंग देवांगन घर से निरंजन बंघेल घर तक पेवर ब्लाक कार्य 4.00 लाख,वार्ड क. 12 कचरू घर से रमेश कुम्भकार तक पेवर ब्लाक निर्माण कार्य 3.70 लाख,वार्ड क. 12 राम बाई यादव घर से ओपन वेल तक सी.सी. रोड रिनुवल कोटिंग कार्य 2.90 लाख,वार्ड क. 12 रोहित देवांगन घर से लक्कू देवांगन घर तक सीसी रोड टाप कोटिंग कार्य 1.24 लाख,वार्ड क. 12 रेखा मरकाम घर से मेन रोड से होते हुए गोरे लाल घर तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग 6.00 लाख,वार्ड क. 12 संतोष यादव घर से मेन रोड तक सीसी रोड़ टाप कोटिंग कार्य1.10 लाख,वार्ड क. 12 अशोक छेदैया घर से चम्पा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य1.68 लाख,वार्ड क. 13 खिलावन देवांगन घर से देवांगन भवन तक सी.सी. रोड कार्य 5.42 लाख, वार्ड क. 13 दीपक मंडावी घर से विश्राम यादव घर तक सी.सी. रोड 2.28 लाख,वार्ड क. 11 रमेश यादव घर से नाली तक सी.सी. रोड टाप कोटिंग कार्य1.00 लाख,वार्ड क. 11 कुमारी देवांगन घर से नाला तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 1.05 लाख,वार्ड क. 10 रवि भवनानी घर से मेन रोड तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य4.40 लाख,वार्ड क. 06 बिरेन्द्र यादव घर से पुलिया एवं हठियारिन घर से हरिचंद घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2.52 लाख,वार्ड क. 04 बहुर सिंग सोनी घर से बहुरन यादव घर तक आर.सी. सी. नाली निर्माण कार्य 5.84 लाख,वार्ड क. 04 दिनेश सोनी घर से हालर मिल तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 2.42 लाख के कार्य किए जाएगे।
राजनांदगांव
बाईपास की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत हो : शमसुल आलम
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय पहुंचकर पेंड्री से सीआईटी कॉलेज तक बनी बाईपास सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपा।
शमसुल आलम ने बताया कि पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रदर्शन कर कई बार बाईपास सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया है। परंतु, वर्तमान में इस बाईपास सड़क की स्थिति फिर से बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों और सपरिवार सफर करने वाले लोगों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। इसके साथ ही पूरे बाईपास मार्ग पर स्थित पुलियों में दरारें आ गई हैं और सड़क का स्तर ऊपर-नीचे हो चुका है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यपालन अभियंता से तत्काल प्रभाव से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही। कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 दिनों के भीतर सड़क की जर्जर स्थिति को सुधारने का ठोस आश्वासन दिया है। मुलाकात के महज 2 घंटे बाद ही विभाग द्वारा सड़क निर्माण के आदेश संबंधी कॉपी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी गई।
जोगी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दिए गए 10 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो जोगी कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मुकेश साहू, आकाश पटेल, किशन पटेल, आदि निषाद, आकाश गेडाम, साहिल खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
राजनांदगांव। बसंतपुर गोकुल नगर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं नैतिक मूल्यों के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय में संचालित विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विज्ञान एवं प्रतिभा विकास संबंधी आयोजनों से भी अवगत कराया गया। अभिभावकों को बताया गया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है।
प्राचार्य बंशीलाल कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता एवं आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
उप-प्राचार्य सन्मय श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य बताया तथा नियमित उपस्थिति, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त दीदी, आचार्यगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आनंद एवं नव ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनत्व एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने का सफल प्रयास किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि बारिश में पानी बस्तियों में न भरे।
दौरे के दौरान आयुक्त सबसे पहले इंदिरा नगर और गंज चौक पहुंचे। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य की धीमी गति और तरीके को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियां हटाई जाएं, ताकि अंदर जमा सिल्ट और कचरे को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई का पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे भारी बारिश के दौरान भी पानी का बहाव न रुके।
इसके बाद आयुक्त का काफिला गोल बाजार पहुंचा। बाजार क्षेत्र की नालियों की स्थिति देख उन्होंने स्वच्छता अमले को यहां रोजाना सफाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि वे सब्जी पसरा लगाने वाले दुकानदारों को बुलाकर साफ तौर पर समझाएं कि नाली में कचरा और सड़ी-गली सब्जियां न फेंकें। अगर नाली ब्लॉक हुई तो पहली ही बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाजार में बने ‘आकांक्षी शौचालय’ को भी जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने की डेडलाइन तय की।
तुलसीपुर क्षेत्र में चल रहे नई नाली के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आयुक्त विश्वकर्मा ने काम की रफ्तार बढ़ाने और इसे समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को तकनीकी हिदायत देते हुए कहा कि नाली निर्माण में ढलान (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर ढलान सही नहीं होगा, तो पानी की निकासी नहीं होगी और निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शहर के उन सभी निचले इलाकों की सूची तैयार करें जहां हर साल पानी भरता है। उन जगहों पर बारिश से पहले ही ड्रेनेज क्लियर रखने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
