Connect with us

राजनांदगांव

ओडिसा के गांजा सरगना, छत्तीसगढ़ के तस्कर और मध्यप्रदेश के माफिया तीनों पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर पूरे जिले में नशीले पदाथों की तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को मुखबीर से सूचना मिलने पर कि एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा ओड़ीसा से तस्करी कर मध्यप्रदेश लेजा रहा है, जो राजनांदगांव के घुमका क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया, जिस पर तत्काल मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीओपी दिलीप कुमार सिसोदिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी सायबर सेल विनय पम्मार के नेतृत्व में सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक बसंत बघेल की संयुक्त टीम गठित कर गवाहान को साथ लेकर थाना घुमका क्षेत्र के मोहंदी चौक ग्राम मोंहदी के पास नाकाबंदी पाइंट लगाया गया। कुछ समय पश्चात मुखबीर द्वारा बताये गये नंबर वाली एक चार पहिया वाहन टाटा डीआई 207 क्रमांक सीजी 04-जेबी 1697 आते दिखी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रूकवाया गया। वाहन चालक उतर कर भागने की कोशिश किया, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया, जो अपना नाम धनराज पटेल पिता स्व. भगेला पटेल, उम्र-38 साल, निवासी नेवनारा, तह. बेरला, थाना बेरला, जिला-बेमेतरा बताया और उसके साथ बैठा व्यक्ति अपना नाम बेदा बेरो पात्रो पिता उजल पात्रो, उम्र-32 साल, निवासी ग्राम सुलेसूरू, पोस्ट मानिकरा, थाना-एम रामपुर, जिला-कालाहांडी (ओडिसा) का रहने वाला बताया। उक्त संदेही के वाहन टाटा डीआई को विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया। तलाशी पर दोनों संदेहियों के द्वारा अपने वाहन डीआई के ट्राली के नीचे एक चेंबर बनाकर छिपा कर रखे हुए कुल 64 नग खाकी रंग का संदिग्ध बंद पैकेट मिला। पैकेट के अंदर रखे संदिग्ध पदार्थ को गवाहों के समक्ष देखा एवं गंध से पैकेट में भरा पदार्थ मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, जिसकी पुष्टि दोनों आरोपियों एवं गवाहों द्वारा भी किया गया। बरामद गांजा को तौल करने पर उसका वजन कुल 65.565 किलोग्राम कीमती करीबन 9,83,000 रूपये का होना पाया गया।प् आरोपी द्वारा गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा डीआई 207 कीमती करीबन 4,00,000 रूपये एवं 2 नग मोबाइल फोन कीमती 4,000 रूपये जुमला जप्ती मसरूका 13,87,000 रूपये होना पाया गया, जिसे मौके में विधिवत जप्त कर आरोपी को अपराध धारा 20 (बी) (सी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया।
पकड़ाये दोनों आरोपियों से पूछताछ में बताया गया कि वे अनिल सोनी निवासी ग्राम सुलेसूरू, पोस्ट मानिकरा, थाना एम रामपुर, जिला-कालाहांडी (ओड़ीसा) के पास से गांजा लेकर आते थे, जो कि गोविंद-आड़िया निवासी भिलाई के द्वारा ओडिसा से लेकर छत्तीसगढ़ तक पायलेटिंग करता है और गांजे की खेप को आगे आकाश यादव उर्फ गंगू यादव, निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) के पास छोड़ते हैं, जहां गांजा की अवैध बिक्री व क्षेत्रों में सप्लाई भी की जाती है।
जिस पर प्रभारी सायबर सेल विनय कुमार पम्मार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल सायबर सेल और थाना घुमका की संयुक्त 02 पार्टी बनाकर ग्राम सुलेसूरू, जिला-कालाहांडी (ओड़ीसा) और जबलपुर (मध्यप्रदेश) रवाना किया गया। पहली पुलिस पार्टी द्वारा बताये गये जगह ग्राम सुलेसूरू, पोस्ट-मानिकरा, जिला-कालाहांडी (ओड़ीसा) पहुंचकर अनिल सोनी पिता स्व. विष्णु सोनी, उम्र 37 साल, निवासी वर्तमान पता-ग्राम सुलेसूरू, पोस्ट मानिकरा, थाना-एम रामपुर, जिला कालाहांडी (ओड़ीसा), स्थाई पता सुपेला संकरपारा, सोनी भवन के पास, भिलाई, जिला-दुर्ग (छग) को हिरासत में लिये जो कि आरोपी अनिल सांनी द्वारा गांजा को कालाहांडी क्षेत्र से इकट्ठा कर उसे बिक्री हेतु टाटा डीआई 207 में गांजा भरकर धनराज पटेल, बेदा बेरो पात्रो और गोविंद क्षत्रीय को देना कबूल किया, जिस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना घुमका लाया गया। साथ ही वापसी दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी गोविंद क्षत्रीय को भिलाई से गिरफ्तार किया गया। दूसरी पार्टी द्वारा जबलपुर पहुंचकर आकाश यादव उर्फ गंगू यादव का पता-तलाश किया गया, जिसे जबलपुर से हिरासत में लाकर थाना घुमका लाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा वजन कुल 65.565 किलोग्राम कीमती करीबन 9,83,000 रूपये गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन टाटा डीआई 207 एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 6 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 51,000 रूपये जुमला कीमती 14,34,000 रूपये जप्त कर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 20 (बी) (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी अनिल सोनी, गोविंद क्षत्रीय एवं आकाश उर्फ गंगु यादव के विरूद्ध एनडीपीएस एवं अन्य मामलों में पूर्व आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं।
उक्त प्रकरण में सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना घुमका पुलिस की अहम भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम

Published

on

राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि बारिश में पानी बस्तियों में न भरे।

दौरे के दौरान आयुक्त सबसे पहले इंदिरा नगर और गंज चौक पहुंचे। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य की धीमी गति और तरीके को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियां हटाई जाएं, ताकि अंदर जमा सिल्ट और कचरे को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई का पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे भारी बारिश के दौरान भी पानी का बहाव न रुके।

इसके बाद आयुक्त का काफिला गोल बाजार पहुंचा। बाजार क्षेत्र की नालियों की स्थिति देख उन्होंने स्वच्छता अमले को यहां रोजाना सफाई करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि वे सब्जी पसरा लगाने वाले दुकानदारों को बुलाकर साफ तौर पर समझाएं कि नाली में कचरा और सड़ी-गली सब्जियां न फेंकें। अगर नाली ब्लॉक हुई तो पहली ही बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाजार में बने ‘आकांक्षी शौचालय’ को भी जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने की डेडलाइन तय की।

तुलसीपुर क्षेत्र में चल रहे नई नाली के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आयुक्त विश्वकर्मा ने काम की रफ्तार बढ़ाने और इसे समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को तकनीकी हिदायत देते हुए कहा कि नाली निर्माण में ढलान (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर ढलान सही नहीं होगा, तो पानी की निकासी नहीं होगी और निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।

आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शहर के उन सभी निचले इलाकों की सूची तैयार करें जहां हर साल पानी भरता है। उन जगहों पर बारिश से पहले ही ड्रेनेज क्लियर रखने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

बारिश से पहले निगम की तैयारी तेज, नालों की सफाई से लेकर सड़क सुधार तक अभियान जारी

Published

on

राजनांदगांव। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने शहर में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज कर दिया है। बारिश पूर्व तैयारियों के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई जेसीबी मशीनों एवं सफाई गैंग के माध्यम से कराई जा रही है।

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों और सुझावों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन का फोकस बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है।

नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर
निगम स्वास्थ्य अमले द्वारा शहर के वार्डों के साथ फ्लाईओवर के नीचे नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आंधी-तूफान से जमा सूखे पत्तों और कचरे को हटाया गया है। बारिश पूर्व अभियान के तहत नालों और नालियों की प्रथम चरण की सफाई पूरी होने के बाद दूसरे चरण का काम जारी है।

कलेक्टोरेट परिसर, डॉक्टर कॉलोनी, बलदेव बाग सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई की जा रही है। वहीं नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू हो सके।

सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क की तैयारी
शहर की पुरानी सड़कों के सुधार के लिए भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशनपारा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क सहित कई मार्गों के डामरीकरण का प्रस्ताव है। डामर उपलब्ध नहीं होने से कुछ कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसके लिए संबंधित ठेकेदारों को जल्द काम शुरू करने नोटिस जारी किए गए हैं।

मोहारा-सिंगदई मार्ग, कलेक्टोरेट गार्डन के पास सर्विस रोड, गौरव पथ सहित अन्य मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।

पौधों की सुरक्षा और शहर का सौंदर्यीकरण
गर्मी से बचाने के लिए डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पौधों की नियमित सिंचाई टैंकरों से की जा रही है। झुके हुए पौधों को व्यवस्थित करने के साथ बड़े वृक्षों की छंटाई भी कराई जा रही है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे। रानी सागर और बूढ़ा सागर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं लक्ष्मण झूला की मरम्मत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मोहारा जल संयंत्र की विद्युत व्यवस्था सुधरी
आंधी-बारिश के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी से मोहारा जल संयंत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। निगम और विद्युत अमले ने समय पर सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली मिलने के बाद टंकियों को भरकर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

मोहारा सर्विस रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों को भी शॉर्ट सर्किट के बाद दुरुस्त कर दिया गया है।

आवारा कुत्तों पर चलेगा विशेष अभियान
सन सिटी क्षेत्र की घटना के बाद नगर निगम ने आवारा और आक्रामक कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। सूचना मिलने पर ऐसे कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
निगम क्षेत्र में खाली प्लॉट और निर्माणाधीन क्षेत्रों में कचरा फेंकने वालों को समझाइश दी जा रही है। भू-स्वामियों को भी साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।

अवैध विज्ञापन लगाने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे डस्टबिन को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

शिकायतों के निराकरण पर भी जोर
नगर निगम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जांच समितियां गठित की जा रही हैं। आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर आयुक्त ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर भूमि अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों की दुकानों का नियमानुसार नीलामी और आबंटन किया गया है। लंबे समय से बंद दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आबंटन निरस्त कर पुन: नीलामी की जाएगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, नालियों में कचरा नहीं डालने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने और पौधों के संरक्षण में सहयोग की अपील की है। साथ ही विसर्जन कुंड निर्माण संबंधी सुझावों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।

Continue Reading

अपराध

बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।

आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।

जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Continue Reading

Trending