राजनांदगांव
बलरामपुर मामले में कानून व्यवस्था और राज्य की व्यवस्था सुधार नहीं पाने के कारण मुख्यमंत्री व गृहमंत्री इस्तीफा दें : कुलबीर
राजनांदगांव। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है तथा आपराधिक घटनायें रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश में भय, आतंक का माहौल बना हुआ है। लूट, डकैती, हत्या जैसी वारदातें लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदहाल हो चुकी है। अभी वर्तमान में बलरामपुर जिला में पुलिस अभिरक्षा एवं पुलिस प्रताड़ना में हुई मौत को लेकर शहर जिला कांग्रेस व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रेसवार्ता में बताया कि बलरामपुर जिले में मृतक गुरुचरण मंडल की पत्नी विगत 29 सितंबर से लापता हो गई, जिसकी पूछताछ को लेकर मृतक युवक व उनके पिता को पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पुलिस ने 4 दिनों तक हिरासत में रखा गया, जबकि किसी भी व्यक्ति को पुलिस 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में नहीं रख सकती। गुरुचरण मंडल, उनके पिता तथा एक अन्य को चार दिनों तक थाने में हिरासत में क्यों रखा गया? 24 घंटे के भीतर कोर्ट में क्यों प्रस्तुत नहीं किया गया? मृतक के पास टॉवेल (तौलिया) कहां से आया, जबकि उसके पिता का कहना है उसके पास कोई टॉवेल नहीं थी? पुलिस का कहना है कि मृतक गुरुचरण की मौत बाथरूम में फांसी लगाने से हुई है तो मृतक के शरीर का पंचनामा परिजनों व परिचितों के सामने क्यों नहीं किया गया? मृतक के शव को थाने से अस्पताल ले जाते उसके पिता ने देखा, लेकिन उसके मौत की जानकारी थाने में उनको क्यों नहीं दिया गया? मृतक के परिजन शव को दफनाने की मांग कर रहे थे, पुलिस जलाना क्यों चाहती थी, हालांकि बाद में दबाव के कारण दफनाया गया। इससे साफ है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन काम करा रही है।
प्रदेश में रोजाना प्रतिदिन घट रही घटनायें यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है तथा आपराधिक घटनायें रोक पाना सरकार के बस की बात नहीं है। ऐसी नकारी और निक्कमी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिये। जब जनता अपने जान-माल की सुरक्षा तथा अपराधियों और आपराधिक घटनाओं के विरोध में खुद सड़कों पर उतर जाये तथा राज्य के हालात अराजक हो जाये तब ऐसी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिये। बलरामपुर में महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। सरकार की अकर्मण्यता का नतीजा है जनता को अब पुलिस और सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है। जनता सरकार की क्षमता और पुलिस की दुर्भावनापूर्वक कार्यवाहियों के खिलाफ विद्रोह पर उतर आई है। पुलिस की अक्षमता और सरकार के अनिर्णय के कारण बलौदाबाजार में एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, सूरजपुर में अपराधी के घर पर हमला करने गयी भीड़ ने एसडीएम को पीटने के लिये दौड़ा दिया, उनको भागकर जान बचानी पड़ी। कवर्धा में पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी जनता ने एक व्यक्ति को उसके घर में जिंदा जला दिया। सीतापुर में पुलिस की लापरवाही के खिलाफ अपराधी पर कार्यवाही की मांग को लेकर जनता ने 24 घंटे चक्काजाम कर दिया था, तब जाकर पुलिस ने कार्यवाही किया। यह सारी घटनाएं बताती है कि भाजपा के राज में अराजकता फैली हुई है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे है। सरकार की विफलता की जवाबदेही मुख्यमंत्री की है। मुख्यमंत्री का नियंत्रण सरकार पर नहीं है। सरकार बेपटरी हो चुकी है। एसपी और कलेक्टर, दर्जनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाने के बाद भी सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही तब मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को हटाने में क्यों हिचकिचा रहे है? मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि उनके गृह मंत्री की गलती नहीं है तो सरकार की नाकामी की जिम्मेदारी खुद लेकर तत्काल इस्तीफा दें। कांग्रेस संगठन लगातार भाजपा सरकार के नाकामी को उजागर कर कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधार करने के लिए भाजपा सरकार के उपर आक्रमक रूप अख्तियार करके लगातार विरोध कर रही है।
इस मामले की उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में जांच कराया जाये। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी तथा टीआई की भूमिका संदिग्ध है, उन सबके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाये। मृतक के शरीर का डॉक्टरों का दल बना कर फिर से पोस्टमार्टम कराया जाये। मृतक के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा दिया जाये। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री इस्तीफा दे, गृहमंत्री को बर्खास्त किया जाये।
इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीकिशन खंडेलवाल, पंकज बांधव, पीसीसी मेहुल मारू, शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली मौजूद रहे।
राजनांदगांव
सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि बारिश में पानी बस्तियों में न भरे।
दौरे के दौरान आयुक्त सबसे पहले इंदिरा नगर और गंज चौक पहुंचे। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य की धीमी गति और तरीके को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियां हटाई जाएं, ताकि अंदर जमा सिल्ट और कचरे को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई का पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे भारी बारिश के दौरान भी पानी का बहाव न रुके।
इसके बाद आयुक्त का काफिला गोल बाजार पहुंचा। बाजार क्षेत्र की नालियों की स्थिति देख उन्होंने स्वच्छता अमले को यहां रोजाना सफाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि वे सब्जी पसरा लगाने वाले दुकानदारों को बुलाकर साफ तौर पर समझाएं कि नाली में कचरा और सड़ी-गली सब्जियां न फेंकें। अगर नाली ब्लॉक हुई तो पहली ही बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाजार में बने ‘आकांक्षी शौचालय’ को भी जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने की डेडलाइन तय की।
तुलसीपुर क्षेत्र में चल रहे नई नाली के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आयुक्त विश्वकर्मा ने काम की रफ्तार बढ़ाने और इसे समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को तकनीकी हिदायत देते हुए कहा कि नाली निर्माण में ढलान (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर ढलान सही नहीं होगा, तो पानी की निकासी नहीं होगी और निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शहर के उन सभी निचले इलाकों की सूची तैयार करें जहां हर साल पानी भरता है। उन जगहों पर बारिश से पहले ही ड्रेनेज क्लियर रखने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी।
राजनांदगांव
बारिश से पहले निगम की तैयारी तेज, नालों की सफाई से लेकर सड़क सुधार तक अभियान जारी
राजनांदगांव। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने शहर में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज कर दिया है। बारिश पूर्व तैयारियों के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई जेसीबी मशीनों एवं सफाई गैंग के माध्यम से कराई जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों और सुझावों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन का फोकस बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है।
नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर
निगम स्वास्थ्य अमले द्वारा शहर के वार्डों के साथ फ्लाईओवर के नीचे नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आंधी-तूफान से जमा सूखे पत्तों और कचरे को हटाया गया है। बारिश पूर्व अभियान के तहत नालों और नालियों की प्रथम चरण की सफाई पूरी होने के बाद दूसरे चरण का काम जारी है।
कलेक्टोरेट परिसर, डॉक्टर कॉलोनी, बलदेव बाग सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई की जा रही है। वहीं नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू हो सके।
सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क की तैयारी
शहर की पुरानी सड़कों के सुधार के लिए भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशनपारा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क सहित कई मार्गों के डामरीकरण का प्रस्ताव है। डामर उपलब्ध नहीं होने से कुछ कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसके लिए संबंधित ठेकेदारों को जल्द काम शुरू करने नोटिस जारी किए गए हैं।
मोहारा-सिंगदई मार्ग, कलेक्टोरेट गार्डन के पास सर्विस रोड, गौरव पथ सहित अन्य मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।
पौधों की सुरक्षा और शहर का सौंदर्यीकरण
गर्मी से बचाने के लिए डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पौधों की नियमित सिंचाई टैंकरों से की जा रही है। झुके हुए पौधों को व्यवस्थित करने के साथ बड़े वृक्षों की छंटाई भी कराई जा रही है।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे। रानी सागर और बूढ़ा सागर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं लक्ष्मण झूला की मरम्मत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मोहारा जल संयंत्र की विद्युत व्यवस्था सुधरी
आंधी-बारिश के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी से मोहारा जल संयंत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। निगम और विद्युत अमले ने समय पर सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली मिलने के बाद टंकियों को भरकर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।
मोहारा सर्विस रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों को भी शॉर्ट सर्किट के बाद दुरुस्त कर दिया गया है।
आवारा कुत्तों पर चलेगा विशेष अभियान
सन सिटी क्षेत्र की घटना के बाद नगर निगम ने आवारा और आक्रामक कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। सूचना मिलने पर ऐसे कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
निगम क्षेत्र में खाली प्लॉट और निर्माणाधीन क्षेत्रों में कचरा फेंकने वालों को समझाइश दी जा रही है। भू-स्वामियों को भी साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।
अवैध विज्ञापन लगाने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे डस्टबिन को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
शिकायतों के निराकरण पर भी जोर
नगर निगम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जांच समितियां गठित की जा रही हैं। आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर आयुक्त ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर भूमि अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों की दुकानों का नियमानुसार नीलामी और आबंटन किया गया है। लंबे समय से बंद दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आबंटन निरस्त कर पुन: नीलामी की जाएगी।
नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, नालियों में कचरा नहीं डालने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने और पौधों के संरक्षण में सहयोग की अपील की है। साथ ही विसर्जन कुंड निर्माण संबंधी सुझावों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।
अपराध
बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त
राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।
आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।
जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
