राजनांदगांव
कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता ली
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभिक प्रकाशन मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इसके संबंध में दावा आपत्ति मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 से गुरूवार 28 नवम्बर 2024 तक प्रस्तुत की जाएगी। विशेष शिविर का आयोजन शनिवार 9 नवम्बर 2024, रविवार 10 नवम्बर 2024, शनिवार 16 नवम्बर 2024 एवं रविवार 17 नवम्बर 2024 को किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण मंगलवार 24 दिसम्बर 2024 तक किया जाएगा। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने तथा डेटाबेस को अपडेट करने और सप्लीमेंट्स की छपाई करने का कार्य बुधवार 1 जनवरी 2025 को किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि विधानसभावार मतदान केन्द्रों की 1006 है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत 840 मतदान केन्द्र है। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र आते है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्र आते है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत 173 मतदान केन्द्र एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र आते है। जिसमें खैरागढ़ तहसील अंतर्गत 97, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 80, घुमका तहसील अंतर्गत 61, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 32 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के तहत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 223 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्र आते है। जिसमें डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 132, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 54, लाल बहादुर नगर अंतर्गत 66 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 261 मतदान केन्द्र है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत 192 मतदान केन्द्र है एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र आते है। जिसमें छुरिया तहसील अंतर्गत 106, कुमरदा तहसील अंतर्गत 86, अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र है।
विधानसभावार अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 19 हजार 282 है। जिसमें 4 लाख 83 हजार 317 पुरूष मतदाता, 4 लाख 10 हजार 956 महिला मतदाता एवं 9 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 10 हजार 682 है। जिसमें 1 लाख 6 हजार 61 पुरूष मतदाता, 1 लाख 4 हजार 615 महिला मतदाता एवं 6 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 12 हजार 707 है। जिसमें 1 लाख 4 हजार 339 पुरूष मतदाता, 1 लाख 8 हजार 366 महिला मतदाता एवं 2 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 3 हजार 937 है। जिसमें 1 लाख 2 हजार 560 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 1 हजार 377 महिला मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाता 1 लाख 91 हजार 956 है। जिसमें 95 हजार 357 पुरूष मतदाता, 96 हजार 598 महिला मतदाता एवं 1 अन्य मतदाता है।
विधानसभावार प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 20 हजार 924 है। जिसमें 4 लाख 8 हजार 758 पुरूष मतदाता, 4 लाख 12 हजार 160 महिला मतदाता एवं 6 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 446 है। जिसमें 1 लाख 6 हजार 310 पुरूष मतदाता, 1 लाख 5 हजार 133 महिला मतदाता एवं 3 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 13 हजार 501 है। जिसमें 1 लाख 4 हजार 560 पुरूष मतदाता, 1 लाख 8 हजार 939 महिला मतदाता एवं 2 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 3 हजार 276 है। जिसमें 1 लाख 2 हजार 182 पुरूष मतदाता, 1 लाख 1 हजार 93 महिला मतदाता एवं 1 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाता 1 लाख 92 हजार 701 है। जिसमें 95 हजार 706 पुरूष मतदाता एवं 96 हजार 995 महिला मतदाता है।
राजनांदगांव जिला अंतर्गत अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 99 हजार 123 है। जिसमें 3 लाख 47 हजार 23 पुरूष मतदाता, 3 लाख 50 हजार 901 महिला मतदाता एवं 7 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाता 1 लाख 39 हजार 116 है। जिसमें 69 हजार 797 पुरूष मतदाता, 69 हजार 344 महिला मतदाता एवं 5 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 12 हजार 707 है। जिसमें 1 लाख 4 हजार 339 पुरूष मतदाता, 1 लाख 8 हजार 366 महिला मतदाता एवं 2 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 3 हजार 937 है। जिसमें 1 लाख 2 हजार 560 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 1 हजार 377 महिला मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाता 1 लाख 43 हजार 363 है। जिसमें 71 हजार 548 पुरूष मतदाता एवं 71 हजार 814 है।
राजनांदगांव जिला अंतर्गत अंतिम प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 7 लाख 208 है। जिसमें 3 लाख 48 हजार 438 पुरूष मतदाता, 3 लाख 51 हजार 764 महिला मतदाता एवं 6 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदाता 1 लाख 39 हजार 590 है। जिसमें 69 हजार 945 पुरूष मतदाता, 69 हजार 642 महिला मतदाता एवं 3 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 13 हजार 501 है। जिसमें 1 लाख 4 हजार 560 पुरूष मतदाता, 1 लाख 8 हजार 939 महिला मतदाता एवं 2 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 3 हजार 276 है। जिसमें 1 लाख 2 हजार 182 पुरूष मतदाता, 1 लाख 1 हजार 93 महिला मतदाता एवं 1 अन्य मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदाता 1 लाख 43 हजार 841 है। जिसमें 71 हजार 751 पुरूष मतदाता एवं 72 हजार 90 महिला मतदाता है।
कलेक्टर ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में संशोधन अनुसार धारा 14-अर्हता तिथि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर एवं धारा 23 नाम जोड़ना आधार नंबर परिचय हेतु तथा धारा 20 साधारण निवासी पत्नि व पति के आधार पर के आधार पर नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके साथ ही मतदाता का पंजीयन नियम 1960 संशोधन अंतर्गत नियम 7 धारा 20 के तहत फॉर्म-1 घोषित कार्यालय के साधारण निवासी के कथन हेतु – अब पत्नि के आधार पर पति भी साधारण निवासी, फॉर्म-2 सशस्त्र सेनाओं में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारी का कथन पत्नि के आधार पर पति भी, फॉर्म-2ए सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य जो राज्य के बाहर पदस्थ है, फॉर्म-3 भारत सरकार की सेवा में भारत के बाहर पदस्थ सदस्य, नियम 13-दावा व आपत्ति के फॉर्म नाम जोड़ने फार्म-6, नाम हटाने फार्म-7, नाम सुधारने स्थानान्तरित करने फार्म-8 है। नियम 15 अंतर्गत फार्म 6 में प्राप्त आवेदनों की सूची फार्म 9, फार्म 7 में प्राप्त आवेदनों की सूची फार्म 10, फार्म 8 में प्राप्त संशोधन आवेदनों की सूची फार्म 11, फार्म 8 में प्राप्त एक ही विधानसभा में स्थानान्तरण हेतु आवेदनों की सूची फार्म 11 ए, फार्म 8 में प्राप्त एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानान्तरण हेतु आवेदनों की सूची फार्म 11 बी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि वोटर सर्विस पोर्टल व मतदाता हेल्पलाइन एप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हंै। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।
राजनांदगांव
सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम
राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि बारिश में पानी बस्तियों में न भरे।
दौरे के दौरान आयुक्त सबसे पहले इंदिरा नगर और गंज चौक पहुंचे। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य की धीमी गति और तरीके को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियां हटाई जाएं, ताकि अंदर जमा सिल्ट और कचरे को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई का पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे भारी बारिश के दौरान भी पानी का बहाव न रुके।
इसके बाद आयुक्त का काफिला गोल बाजार पहुंचा। बाजार क्षेत्र की नालियों की स्थिति देख उन्होंने स्वच्छता अमले को यहां रोजाना सफाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि वे सब्जी पसरा लगाने वाले दुकानदारों को बुलाकर साफ तौर पर समझाएं कि नाली में कचरा और सड़ी-गली सब्जियां न फेंकें। अगर नाली ब्लॉक हुई तो पहली ही बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाजार में बने ‘आकांक्षी शौचालय’ को भी जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने की डेडलाइन तय की।
तुलसीपुर क्षेत्र में चल रहे नई नाली के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आयुक्त विश्वकर्मा ने काम की रफ्तार बढ़ाने और इसे समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को तकनीकी हिदायत देते हुए कहा कि नाली निर्माण में ढलान (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर ढलान सही नहीं होगा, तो पानी की निकासी नहीं होगी और निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शहर के उन सभी निचले इलाकों की सूची तैयार करें जहां हर साल पानी भरता है। उन जगहों पर बारिश से पहले ही ड्रेनेज क्लियर रखने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी।
राजनांदगांव
बारिश से पहले निगम की तैयारी तेज, नालों की सफाई से लेकर सड़क सुधार तक अभियान जारी
राजनांदगांव। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने शहर में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज कर दिया है। बारिश पूर्व तैयारियों के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई जेसीबी मशीनों एवं सफाई गैंग के माध्यम से कराई जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों और सुझावों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन का फोकस बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है।
नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर
निगम स्वास्थ्य अमले द्वारा शहर के वार्डों के साथ फ्लाईओवर के नीचे नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आंधी-तूफान से जमा सूखे पत्तों और कचरे को हटाया गया है। बारिश पूर्व अभियान के तहत नालों और नालियों की प्रथम चरण की सफाई पूरी होने के बाद दूसरे चरण का काम जारी है।
कलेक्टोरेट परिसर, डॉक्टर कॉलोनी, बलदेव बाग सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई की जा रही है। वहीं नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू हो सके।
सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क की तैयारी
शहर की पुरानी सड़कों के सुधार के लिए भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशनपारा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क सहित कई मार्गों के डामरीकरण का प्रस्ताव है। डामर उपलब्ध नहीं होने से कुछ कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसके लिए संबंधित ठेकेदारों को जल्द काम शुरू करने नोटिस जारी किए गए हैं।
मोहारा-सिंगदई मार्ग, कलेक्टोरेट गार्डन के पास सर्विस रोड, गौरव पथ सहित अन्य मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।
पौधों की सुरक्षा और शहर का सौंदर्यीकरण
गर्मी से बचाने के लिए डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पौधों की नियमित सिंचाई टैंकरों से की जा रही है। झुके हुए पौधों को व्यवस्थित करने के साथ बड़े वृक्षों की छंटाई भी कराई जा रही है।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे। रानी सागर और बूढ़ा सागर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं लक्ष्मण झूला की मरम्मत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मोहारा जल संयंत्र की विद्युत व्यवस्था सुधरी
आंधी-बारिश के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी से मोहारा जल संयंत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। निगम और विद्युत अमले ने समय पर सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली मिलने के बाद टंकियों को भरकर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।
मोहारा सर्विस रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों को भी शॉर्ट सर्किट के बाद दुरुस्त कर दिया गया है।
आवारा कुत्तों पर चलेगा विशेष अभियान
सन सिटी क्षेत्र की घटना के बाद नगर निगम ने आवारा और आक्रामक कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। सूचना मिलने पर ऐसे कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
निगम क्षेत्र में खाली प्लॉट और निर्माणाधीन क्षेत्रों में कचरा फेंकने वालों को समझाइश दी जा रही है। भू-स्वामियों को भी साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।
अवैध विज्ञापन लगाने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे डस्टबिन को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
शिकायतों के निराकरण पर भी जोर
नगर निगम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जांच समितियां गठित की जा रही हैं। आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर आयुक्त ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर भूमि अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों की दुकानों का नियमानुसार नीलामी और आबंटन किया गया है। लंबे समय से बंद दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आबंटन निरस्त कर पुन: नीलामी की जाएगी।
नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, नालियों में कचरा नहीं डालने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने और पौधों के संरक्षण में सहयोग की अपील की है। साथ ही विसर्जन कुंड निर्माण संबंधी सुझावों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।
अपराध
बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त
राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।
आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।
जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
