Connect with us

अपराध

दिगंबर लॉज में पुलिस की रेड कार्यवाही, लॉज संचालक सहित तीन आरोपी को पीटा एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। मुखबिर सूचना मिली की पुराना बस स्टैंड, राजनांदगाँव के पास स्थित दिगंबर लॉज में लॉज के संचालक द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित करने की सूचना मिलने पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नेतृृत्व में हमराह निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव एवं सायबर स्टाफ तथा थाना कोतवाली, राजनांदगांव स्टाफ के संयुक्त रूप से टीम गठित कर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर प्रीमन जैन उर्फ अप्पू पिता सुभाषचंद जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी-केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास, थाना कोतवाली, कुणाल शर्मा पिता स्व. सुनील शर्मा, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी वार्ड नंबर-6, चिखली, थाना कोतवाली, रीतिक रोड पिता करमवीर रोड, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी ग्राम नमन, तहसील व थाना मतलोडा, जिला पानीपत (हरियाणा) को लॉज के अंदर तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे पाये जाने पर धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 सीट अधिनियम पूर्ननिर्मित के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से 6 नग स्कीन टच मोबाईल कीमती 60,000 रूपये नगदी रकम 4400 रूपये एवं आपत्तिजनक वस्तु (4 पैकेट निरोध) जुमला कीमती 64000 रूपये जप्त कर अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों खिलाफ अपराध क्रमांक 698/24 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 सीट अधिनियम पूर्ननिर्मित कायम कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 11.11.2024 को माननीय न्यायालय पेश किया गयाए, जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल अभिरक्षा मे भेजा गया।
प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रीमन जैन उर्फ अप्पू जैन आदत अपराधी है। पूर्व इसके खिलाफ थाना कोतवाली, राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 930/15 धारा 294, 323, 506 भादंवि, अपराध क्रमांक 461/18 धारा 13 जुआ एक्ट, अपराध क्रमांक 605/22 धारा 294, 323, 506 भादंवि, अपराध क्रमांक 691/23 धारा 294, 506, 385 भादंवि कायम कर चालान किया गया है तथा 6 बार धारा 151, 107, 116 (3) जाफौ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव, थाना कोतवाली से निरीक्षक संजय बरेठ, उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, विरेन्द्र क्षत्रिय, सउनि उदय सिंह चंदेल, नंदनी ठाकुर, प्रधान आरक्षक अरूण कौमार्य, महिला आरक्षक महेश्वरी कुर्रे, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रख्यात जैन, रामनारायण चंदेल, रामखिलावन सिन्हा एवं सायबर सेल स्टाफ सउनि द्वारिक प्रसाद लाउत्रे, आरक्षक अविनाश झा, आदित्य सिंह, अमित सोनी, महिला आरक्षक पार्वती कंवर तथा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।

स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आईजी ने दिए ईमानदारी और डिजिटल पुलिसिंग के गुर

Published

on

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में चार जिलों के नवपदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की परिचयात्मक बैठक लेकर उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य सीखने के लिए प्रेरित किया। बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुल 40 प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हुए।

बैठक में आईजी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिसिंग के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट आरक्षक, संत्री ड्यूटी, मुल्जिम पेशी, गश्त, मालखाना, लोक अभियोजन, न्यायालयीन कार्य, जेल संबंधी कार्य तथा थाना प्रभारी के स्वतंत्र प्रभार जैसे विषयों को गंभीरता से सीखने पर जोर दिया।

आईजी बालाजी राव ने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक पुलिसिंग के साथ डिजिटल पुलिसिंग का महत्व तेजी से बढ़ा है। प्रशिक्षु अधिकारियों को नेटग्रिड, क्राइमेक, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य, ई-मालखाना, ई-रोजनामचा, ई-चार्जशीट और आईसीजेएस जैसी आधुनिक प्रणालियों का व्यवहारिक ज्ञान हासिल करना चाहिए। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा साइबर अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वयं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की सलाह दी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम भी उपस्थित रहे।

आईजी ने कहा कि प्रशिक्षण काल में सीखी गई कार्यशैली ही भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील पुलिस अधिकारी की पहचान बनेगी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से जनता के प्रति जवाबदेह और कानून के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Continue Reading

अपराध

मनगटा युवती प्रकरण : जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ‘व्हाइसलिंगवुड’ रिसोर्ट सील

Published

on

राजनांदगांव। थाना सोमनी अंतर्गत मनगटा के चर्चित युवती प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात के केंद्र रहे ‘व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट’ को पुलिस ने नियमानुसार सील कर दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र के अन्य रिसोर्ट संचालकों को भी बड़ा संदेश दिया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगी शामिल हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद खुला मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 18 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से सोमनी पुलिस को एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन और एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सोमनी थाना प्रभारी दिलीप पटेल व साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया।

मदहोशी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म
परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारीकी से अध्ययन के बाद पुलिस को चौंकाने वाले तकनीकी साक्ष्य मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी आशुतोष, छत्रपाल और घनश्याम ने एक राय होकर युवती को बहलाया-फुसलाया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद वे उसे रायपुर क्लब लेकर गए और वहां से लौटते वक्त मनगटा स्थित व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट पहुंचे। युवती अत्यधिक मदहोशी की हालत में थी, जिसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी आशुतोष ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। इस बर्बरता के कारण युवती को गंभीर आंतरिक चोटें भी आईं, जो बाद में उसकी मौत का कारण बनीं।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 115(2) और 3(5) के तहत संगीन जुर्म दर्ज किया है। हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी:
आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष) – निवासी बुचीभरदा, थाना बसंतपुर, राजनांदगांव (मुख्य आरोपी)

छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष) – निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, थाना सोमनी, राजनांदगांव

घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष) – निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
इस अंधे कत्ल और दुष्कर्म की गुत्थी को सुलझाने में नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने अहम भूमिका निभाई। मोबाइल लोकेशन, कॉल डीटेल्स और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Continue Reading

Trending