Connect with us

राजनांदगांव

डोंगरगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास की असीम संभावनाएं : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्री दिगम्बर जैन चन्द्रगिरी तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ में मूलभूत सुविधाओं, पर्यटन सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल, सड़क चौड़ीकरण, विद्युतीकरण, बालोद्यान स्वागत द्वार जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ़ एक धर्म नगरी है, यहां सभी धर्म के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, इसे अच्छी तरह से विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस विशेष शहर की परंपरा और संस्कृति बनाएं रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक से ही शहर की अच्छी छवि बनती हैं। डोंगरगढ़ आने वाले पर्यटकों के प्रति अच्छा व्यवहार होना चाहिए, ताकि आने वाले पर्यटकों को संतुष्टि महसूस हो और उनको अच्छा वातावरण मिलना चाहिए। ताकि वे बार-बार आने के इच्छुक रहें और उन्हें अच्छा संदेश जा सके। उन्होंने पर्यटन विभाग को डोंगरगढ़ के मंदिरों के अलावा आसपास के धार्मिक स्थलों, वाटर फॉल, गुफा एवं अन्य प्राकृतिक स्थानों को भी पर्यटन ब्रोशर में जोड़ने कहा और इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाली सभी तरह की परंपरा एवं सांस्कृतिक गतिविधि, सभी धार्मिक स्थल और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिससे डोंगरगढ़ आने वाले पर्यटक रूककर आसपास क्षेत्र को देख सकें।
बैठक में बताया गया कि डोंगरगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं देश के अन्य स्थानों से धार्मिक पर्यटन के रूप में मां बम्लेश्वरी मंदिर, भगवान चंद्रप्रभु, भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन के लिए वर्ष भर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए सुझाव भी दिए। इस अवसर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह, डीजीएम छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड संदीप ठाकुर, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज कुमार मरकाम, टीओ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड श्रीमती आरती सहारे, मैनेजर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड पीव्हीएल श्रीनिवास, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोंगरगढ़ चंद्रकांत शर्मा, अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट किशोर जैन, अध्यक्ष मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट मनोज अग्रवाल, महामंत्री श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निर्मल जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महेन्द्र कुमार जैन, सोपान जैन, निखिल जैन, यतीश कुमार जैन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया

Published

on

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।

पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।

स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending