राजनांदगांव
एनसीसी से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है : मोहित गर्ग
राजनांदगांव। स्थानीय स्टेट हाई स्कूल के प्रांगण में संयुक्त रूप से 76वां एनसीसी दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक रहे।
प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण उपरांत परेड निरीक्षण किया। तदुपरांत मुख्य अतिथि द्वारा एनसीसी की शपथ दिलाई गई, जिसमें राष्ट्रीय एकता और अनुशासन की शपथ कैडेट्स ने ली। स्वच्छता का शपथ पार्षद शिव वर्मा ने दिलाया। वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन सेकेंड अफसर नेवल चंद्रकांत बल्देव प्रसाद मिश्र ने किया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा एनसीसी से नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित होता है, जो जिंदगी के हर क्षेत्र में काम आता है और सिर्फ आर्म्स फोर्स में ही नहीं सामाजिक या अन्य क्षेत्रों में भी एनसीसी की ट्रेनिंग काम आती है। भर्ती परीक्षाओं में एनसीसी कैडेट्स की शारीरिक दक्षता अन्यों की तुलना में अधिक होती है। फौज और अन्य सशस्त्र बलों में, प्रशासनिक क्षेत्रों में उच्च पदों पर प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स अपनी सेवा दे रहे हैं। मैं 76वें एनसीसी दिवस पर अपनी शुभकामनाएं कैडेट्स को देता हूं।
इसके उपरांत कैडेट क्लब द्वारा क्रेडिट के उत्साहवर्धन के लिए अनेक प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें स्पून रेस, स्लो साइकिल रेस, ड्रेस वेयरिंग, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में विजयी कैडेट्स को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में दिग्विजय महाविद्यालय के केडेट द्वारा छदम युद्धाभ्यास का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
परेड कमांडर हिमाचल निषाद दिग्विजय महाविद्यालय, परेड टू आयसी प्रीति साहू कमला देवी महिला महाविद्यालय, प्लाटून कमांडर उत्कर्ष कोरिया, राजीव कुमार, कीर्ति यादव, कामिनी वर्मा, भावेश साहू, थानेश्वर साहू, सोनल विश्वकर्मा, चेष्टा जंघेल, छन्नू साहू, चंदन जांगड़े, पायलट्स दामिनी साहू, हेमपुष्पा साहू, अंशु लहरे, मधु मंडावी, प्रीति कुर्रे, पूजा तिवारी, मुस्कान वर्मा, पायल वर्मा, देविका साहू, विशेष उपलब्धि फलेश सिन्हाए थल सेना कैंप 2024, जिला पुलिस बल की बंद शाखा का सम्मान स्मृति चिन्ह, सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कार सिटी स्कूल द्वारा हनुमान चालीसा, छद्म युद्भ्यास का जीवंत प्रदर्शन दिग्विजय महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा स्पून रेस, उर्वशी साहू, रिमझिम यादव, निगार परवीन, आदर्श कुमार, स्लो साइकिल रेस तेजस्वी सिंह, संजय कुमार, योगेश पासवान, आदर्श पासवान, ड्रेस वेयरिंग दीपांशु यादव, पीयूष चंद्रिकापुरे, निबंध प्रतियोगिता अंजली निषाद, हर्षिता ठाकुर, रंगोली प्रतियोगिता प्रीति, लेजर चौधरी इसके अलावा प्रत्येक प्लाटून से विशिष्ट वेशभूषा का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश यादव, भूषण साहब, अजय शुक्ला, सूबेदार सुजात चंद्र, नायर सर, जसवंत सर, अनिल शर्मा, जोगिंदर सिंह, बीडी यादव, संजय शितोले, एनसीसी अधिकारी चंद्रकांत चंद्राकर, सुनील भागवत, जीडी वैष्णव, भूपेंद्र जोगी, लेखा प्रसाद, उर्वासा तारा ठाकुर, सनत ठाकुर, वर्षा कुमारी सहित कैडेट क्लब के संयोजक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, सचिव संदीप जायसवाल, आशीष डोंगरे, सफीक अहमद, तरुण जाटव, राहुल देवांगन, समीर देवांगन, प्रियेश भारद्वाज, किशोर देशमुख, नवीन शर्मा, चंद्रहास साहू, जितेंद्र साहू, शुभम भोईर, मोरध्वज निषाद, अर्जुन सिंह कुर्रे, रूबी मिर्जा, विजय अग्निहोत्री, शाहीन मिर्जा, चैताली श्रीवास्तव, शैलबाला हरिहरनो, अंशुल गुप्ता, पूजा ठाकुर, उमेश साहू, रितेश साहू, डिकेश साहू, संतोष साहू, अतुल जगाने, काजल साहू, सरिता साहू, प्रदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व कैडेट उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र द्वारा शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 27 कैडेटों ने रक्तदान किया। यह जानकारी बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल के एनसीसी अधिकारी सेकेंड अफसर चंद्रकांत चंद्राकर ने दी।
राजनांदगांव
शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।
पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
