राजनांदगांव
जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न, नागरिकों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं
राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा जनसामान्य के लिए आयुष विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ रहने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है और ईलाज की व्यवस्थाएं की जा रही है। आयुर्वेद, होम्योपैथी, युनानी एवं योग चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने और स्वस्थ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर इससे लाभान्वित हो रहे है। इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के मोतीपुर में आज आयोजित जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 2566 लोगों ने पंजीयन कराया और चिकित्सकीय ईलाज एवं आवश्यक सलाह ली। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कुल 30 आयुष संस्थाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें 23 आयुर्वेद औषधालय, 2 होम्योपैथी औषधालय, 1 आयुषविंग जिला चिकित्सालय, 1 आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली एवं 3 स्पेशिलाईज्ड थेरेपी सेन्टर्स शामिल हैं।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि जिले की कुल 30 आयुष संस्थाओं का संचालन आयुष विभाग के निर्देशन एवं नियंत्रण में किया जाता है। आयुषविंग का नियंत्रण सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय राजनांदगांव, स्पेशिलाईज्ड थेरेपी सेन्टर सेंटरों का संचालन संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा किया जाता है। मैदानी क्षेत्रों में स्थापित आयुर्वेद एवं होम्योपैथी का संचालन पूर्णतः जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित किया जाता है। आयुष औषधालयों द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय शिविरों तथा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविरों का आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जाता है। आयुष संस्थाओं के माध्यम से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति से रोगियों को चिकित्सा लाभ लेकर निःशुल्क औषधियां प्रदान की जा रही हैं। आयुषविंग व स्पेशिलाईज्ड थेरेपी सेन्टरों में औषधियों के साथ-साथ पुरूष व महिला रोगियों हेतु अलग-अलग पंचकर्म सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ जन सामान्य द्वारा लिया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत संचालित योजनाओं के तहत मैदानी स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन समय-समय पर कराया जाता है। शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक राजनांदगांव में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत योगा चिकित्सक पदस्थ हैं, जिनके द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है तथा योग के प्रचार-प्रसार के संबंध में विशेष जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही यहां यूनानी चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध है। यूनानी चिकित्सा अधिकारी द्वारा रोगियों को यूनानी चिकित्सा पद्धति की निःशुल्क औषधियां वितरीत की जाती है। समस्त आयुष औषधालय एवं संस्थाएं शासकीय भवन में संचालित हैं, कुछ संस्थाओं का भवन निर्माण प्रक्रियाधीन है तथा कुछ संस्थाओं का भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिले में कुल 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रारंभ किये गये हैं, जिसमें जनमानस को बेहतर चिकित्सा का लाभ प्राप्त हो रहा है, वहीं 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर योग की सुविधा उपलब्ध है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद ग्राम योजना अंतर्गत जिले में संचालित औषधालयों का चयन कर ग्राम के नागरिकों को विभिन्न शिविर स्थानीय औषधीय पौधों का वितरण कर उनका उपयोग बताना इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम किये जाते है। आयुषदीप समिति अंतर्गत औषधालयों हेतु उपसमिति का गठन कर औषधालयों का उन्नयन करने के साथ प्रत्येक उपसमिति को शासन द्वारा प्रतिवर्ष 25 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा आयुष मेला योजना के माध्यम से प्रत्येक विकासखंड में 2 एवं जिला स्तर पर 1 आयुष मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन कर उपचार एवं आयुष योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाती है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत आयुष औषधालयों के उन्नयन एवं योगा वेलनेस सेन्टर के माध्यम से योग के प्रति जनसामान्य को प्रोत्साहित किया जाता है। योजना के तहत प्रदेश में 9 नये राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है।
राजनांदगांव
शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।
पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
