राजनांदगांव
घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के कब्जे में
राजनांदगांव। प्रार्थी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.11.2024 को शादी के काम से दोपहर में घर में ताला लगाकर गये थे। रात्रि करीब 11 बजे वापस आकर देखे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आलमारी में रखे नगदी रकम 45,000 रूपये, सोने का कर्ण फुल कीमती 45,000 रूपये एवं चांदी का 2 जोड़ी पायल, विछिया कीमती 6,000 रूपये जुमला कीमत 96,000 रूपये को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग मे अपराध क्रमांक 528/2024 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लालबाग नवरतन कश्यप के नेतृत्व में थाना लालबाग एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर तरीका-ए-वारदात को देखते हुये एवं प्रार्थी के घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज मे एक अज्ञात व्यक्ति जो घटना को अंजाम देते हुये देखा गया तथा उसका साथी रोड़ किनारे रेकी करते देखा गया। उक्त संदेही आरोपी का पता-तलाश के लिये। उक्त टीम द्वारा करीब 50 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा चेक किया गया तथा उस हुलिया के पुराने संदेहियों का पता-तलाश किया गया। शहर व आसपास के गांव में पुख्ता मुखबीर लगाया गया। जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि फरहद चौक के पास उसी हुलिया का व्यक्ति चोरी का सामान खपाने के लिये ग्राहक खोज रहा है। सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ के रवाना हुआ, जिसे घेराबंदी कर पुलिस कब्जे में लिया गया, जो अपना नाम रवि साहू, निवासी-अटल आवास, लखोली, राजनादगांव का रहना बताया, जिसे पूछताछ करने पर घटना दिनांक को अपने साथी के साथ मोटर सायकल मे रामपुर की ओर गये थे, जहां रोड किनारे एक मकानमें जहां ताला लगा हुआ था। सुनसान पाकर आरोपी रवि साहू द्वारा घर के अंदर घुसकर ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोना, चांदी व नगदी रकम को चोरी कर रोड़ किनारे रेकी कर रहे अपने साथी के साथ घर आ गये। अगले दिन साथी द्वारा यु-ट्युब से सोना गलाने की विधि को देखकर गलाया गया। बाद हिस्सा बंटवारा किया गया, जिससे आरोपी के हिस्से में 20,000 रूपये जिसे खर्च करना बताया। 2 जोड़ी चांदी का पैर पट्टी, 1 जोड़ी बिछिया तथा सोने का कर्ण फुल को गलाने के बाद उसका एक डल्ला उसे मिला और बाकी सामान उसका साथी रखा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को अपने पास रखना तथा पूर्व में सितंबर माह में जेल से छुटने के बाद चिचोला के पास कल्लुबंजारी गांव के एक घर में 1 चांदी का करधन, 1 जोड़ी चांदी का पायल तथा 3 नग चांदी का बचकानी चुड़ी तथा उसके कुछ दिन बाद छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र बार्डर के पास करीब 25 किमी दूर ग्राम ककोडी के एक घर से 1 जोडी चांदी का पायल व 1 चांदी के चांबी का गुच्छा सभी का जुमला कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये को आरोपी रवि साहू पिता रिखी राम साहू, उम्र-23 साल, निवासी स्थायी पता ग्राम लछना, मुढ़ीपार, थाना-गातापार, जिला केसीजी, हाल अटल आवास वार्ड क्रमांक 32, बैगापारा, लखोली, थाना-कोतवाली, जिला-राजनांदगांव के कब्जे से उसके निशानदेही पर जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जा रहा है। फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना लालबाग प्रभारी नवरतन कश्यप, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक राकेश धु्रव, सायबर सेल से सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक बसंत राव, आरक्षक अवध किशोर साहू, मनीष वर्मा, हरीश ठाकुर, जीवन ठाकुर, हेमंत साहू एवं महिला आरक्षक पार्वती कंवर का सराहनीय योगदान रहा।
राजनांदगांव
शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।
पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
