राजनांदगांव
धान खरीदी में भाजपा सरकार की नियत खराब : कांग्रेस
राजनांदगांव। पूरे प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रशासनिक व्यवस्था से धान खरीदी हो रही विभिन्न समस्याओं तथा भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादे अनुरूप 21 मि्ंटल प्रति एकड़ की खरीदी नहीं होने, 3100 रूपए मि्ंटल का वादा कर 2300 रूपए का भुगतान, तौल में कमी (सूखत पड़त), धान खरीदी केन्द्रों में पानी की कमी, प्रसाधन सुविधाओं की कमी, ऑनलाइन टोकन में समय की कमी, बारदाने की कमी, एकमुश्त भुगतान के मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 दिसंबर मंगलवार को पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भाजपा राज में धान खरीदी केन्द्रों का बुरा हाल है। धान बेचने आए किसानों को समस्याओं, कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार किसान हित में मंगलवार को पूरे प्रदेश में धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। जिसके अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी जिले के वरिष्ठ विधायक दलेश्वर साहू, शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा शहर के मोहारा व कन्हारपुरी वार्ड स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं किसान साथियों को धान बेचने में आ रही कठिनाइयों व समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान किसानों ने बताया कि ऑनलाइन व आफलाइन टोकन में अंतर, बारदाना की किल्लत सहित कई समस्याएं आ रही है। किसानों की समस्याओं को सुनकर विधायक दलेश्वर साहू ने प्रशासनिक अमले को सुधार लाने कहा।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी जिले के वरिष्ठ विधायक दलेश्वर साहू ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छग की भाजपा सरकार धान खरीदी में गड़बडी कर रही है। किसानों को ऑनलाइन केन्द्रों में टोकन के लिए 50 रूपए देना पड़ रहा है। बारदाने की किल्लत, रजिस्टर मेंटनेस, सूची चस्पा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तौल में गड़बड़ी हो रही है। इसी तरह धान के परिवहन स्थिति भी लगातार लचर बनी हुई है, जिस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। कांग्रेस सरकार के समय धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही थी और किसान हित में सरकार ने कई अहम फैसले लिए जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई।
शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा ने कहा कि आनलाइन टोकन मात्र 30 सेकेंड के लिए खुलता है, उसके पश्चात सर्वर डाउन की स्थिति बनी रहती है। वहीं ग्राहक सेवा केन्द्र में टोकन के लिए 50 से 100 रूपए लिया जा रहा है, धान की तौल में शिकायत, प्रसाधन व शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। भाजपा सरकार किसानों को समर्थन मूल्य में एकमुश्त भुगतान का वादा किया था, जो पूरी तरह से मुकर चुकी है। आज एक साल में ही भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट दिख रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि धान बेचने में किसानों को लगातार समस्याएं आ रही है, वहीं भाजपा सरकार वादा खिलाफी कर रही है और किसानों को गुमराह किया जा रहा है। धान खरीदी में भाजपा सरकार की नियत खराब है। आनलाइन टोकन कर किसानों को घुमाया जा रहा है, इसके कारण काफी पहले से कटा हुआ धान सुख रहा है। जिसके कारण किसानों को लागत भी नहीं निकल पा रही है। वहीं सोसायटी द्वारा निर्धारित धान से आगे खरीदा नहीं जा रहा हैं, जबकि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, वहां पर किसानों को भाजपा सरकार रूला रही है। केन्द्रों में रखे धान ऐसे ही पड़े है, जबकि बदले मौसम के कारण बारिश से सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
इस दौरान प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, गुलाब वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, विरेन्द्र चंद्राकर, दिनेश भानुशाली, अशोक फडनवीस, युवराज भारती, मदन साहू (मोहड़), मनीष गौतम, मोहिनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, पार्षद दुलारी साहू, महेश साहू, मनीष साहू, गणेश पवार, प्रतिमा बंजारे, स्वतंत्र दास साहू, संदीप जायसवाल, सुरेन्द्र देवांगन, खिलेश बंजारे, भोला यादव, योगेन्द्र वैष्णव, आशीष सोनकर, शौर्य वैष्णव, सकुर चौहान, धर्मेन्द्र साहू, मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र साहू, सीताराम श्रीवास, चेतन चंद्राकर, नोखेराम ठाकुर, चंपा चंद्राकर, भगवान दास सोनकर, किसान साथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।
पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
