राजनांदगांव
प्रभारी सचिव चंपावत ने धान खरीदी केन्द्र, जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम नल जल योजना, आरोहण बीपीओ सेंटर, नशा मुक्ति केन्द्र एवं प्रोजेक्ट त्रिनेत्र कंट्रोल रूम का किया अवलोकन
राजनांदगांव। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज जिले के प्रवास के दौरान धान खरीदी केन्द्र गठुला और ग्राम बोईरडीह में जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम नल जल योजना, आरोहण बीपीओ सेंटर, नशा मुक्ति केन्द्र, प्रोजेक्ट त्रिनेत्र कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने जिले में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी।
प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से चर्चा कर उनकों मिल रही सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता तथा आर्द्रता मापी यन्त्र से धान की नमी और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने कहा की धान बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने किसानों से ऑनलाईन टोकन, नाप तौल तथा कोचियों व बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्था अच्छी की गई है। उन्होंने किसानों को एम किसान पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। जिससे किसानों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों का एम किसान पोर्टल में पंजीयन कार्य शुरू कराने अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज ग्राम बोईरडीह में जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम नल-जल योजना का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से नल कनेक्शन से पानी की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में 285 नग टेप नल कनेक्शन मिला है। यहां नई टंकी के माध्यम से जल प्रदाय हो रहा है। नल के माध्यम से घर पर ही सुबह-शाम पर्याप्त पानी मिल रहा है।
जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने टेक्नोटास्क बिजनेस कॉल के संचालकों से इस सेंटर के संचालन और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा रोजगारोन्मुखी केन्द्र है। संचालकों ने बताया कि सेंटर में लगभग 900 लोग कार्य कर रहे हैं। यह शिफ्टवार संचालित किया जाता है।
प्रभारी सचिव ने जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र राजनांदगांव का अवलोकन किया। प्रभारी सविव ने नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती मरीजों से बातचीत कर केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों समझाईश देते हुए कहा कि दोस्ती अच्छे व्यक्ति से करें। उन्होंने मरीजों को यहां से जाने के बाद हूनर के अनुरूप अच्छा कार्य करने कहा। नशा मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र में मनोवैज्ञानिक की सुविधा, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा काउंसलिंग, योग थेरेपी मेडिटेशन संगीत व्यायाम की सुविधा, निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा, निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।
प्रभारी सचिव ने जिले में संचालित प्रोजेक्ट त्रिनेत्र अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि शहर की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के नागरिकों द्वारा प्रोजेक्ट त्रिनेत्र अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसका कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बना है। यहां पूरे शहर के सीसीटीवी को कंट्रोल किया जाता है। शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के लिए जनसामान्य में उत्साह एवं जागरूकता है। इसके लिए शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों, शहर में आने-जाने वाले रास्तों पर, शहर के मेन मार्केट एरिया, कॉलोनियों, गली-मोहल्लों सहित अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। शहर में चोरी, अपराध, दुर्घटना सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। शहर में 385 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पूरे शहर की 24 घंटे मॉनिटरिंग होती है। इस दौरान एसडीएम खेमलाल वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं शिल्पा अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा, उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर, जिला ई प्रबंधक सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राजनांदगांव
शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।
पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
