Connect with us

राजनांदगांव

बाबा साहेब का संविधान हर वर्ग को अधिकार दिलाता है : कांग्रेस

Published

on

राजनांदगांव। भारतीय संविधान के निर्माता, महामानव भारतरत्न डा. बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार, 6 दिसंबर को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर विनम्र आदरांजलि देकर उनके व्यक्तित्व, जीवन, आदर्शों, राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को निहित करते हुए विचार संगोष्ठी सभा आयोजित की गई।
शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी सभा का संचालन करते हुए बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाए, जातिवाद के खिलाफ जमकर लोहा लिया। भारत के स्वतंत्र पश्चात जातिवाद भेदभाव मिटाने व सभी वर्गों के सम्मान के लिए भारत का संविधान लिखा, विश्व की सबसे सबसे पढ़े लिखे शख्सियतों में उनका नाम गर्व से लिया जाता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया जाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में डाण्बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी का 68वां महा परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी सभा आयोजित की। संगोष्ठी सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिन्टू, रमेश डाकलिया, पीसीसी महासचिव थानेश्वर पाटिला, पंकज बांधव, गोपीचंद गायकवाड़, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिद्धार्थ डोंगरे, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन ने संबोधित किया।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने बाबा साहेब अम्बेडकर को अदरांजलि देते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद सरकार चलाने, देश को संगठित रखनेए देश के विकास व समाज के विकास के लिए एक नियमावली व्यवस्था की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने डा. भीमराव अम्बेडकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी, जिसे बाबा ने बखूबी निभाते हुए गरीबों, दलितों व सभी को समानता बनाते हुए भारत के संविधान की निर्माण की। इस संविधान में भाषा बोली, भोगोलिक वर्गीकरण स्थिति समावेश को देखते हुए लिखा गया। आज इस संविधान को विश्व का सबसे अच्छा लिखित व विस्तृत और सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसके लिए हम भारतवासी अपने आप को गर्व महसूस करते है।
संगोष्ठी सभा के नेतृत्वकर्ता शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि आज डा. अंबेडकर जी का 68वां परिनिर्वाण दिवस है, जिसके लिए मैं बाबा अम्बेडकर को सादर नमन करता हूं। बाबा साहेब आजाद भारत में जीवनभर दबे, कुचले वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। भारत देश को आगे बढ़ाने, कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान का निर्माण किया। सभी को समानता, समाज की व्यवस्था को लेकर बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण किया था। संविधान के आधार पर न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और तमाम सरकारी व अर्धशासकीय संस्थान में इनका पालन किया जाता है। वे भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे।
संगोष्ठी सभा तत्पश्चात कांग्रेस द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के साथ दिवंगत स्व. गिरीश शुक्ला, स्व. पुखराज छाजेड़, स्व. कांति देवांगन, स्व. विनोद पंचम गुप्ता, कुंती सिन्हा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।
इसके पश्चात कलेक्टोरेट स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर फुलमाला पहनाकर मोमबत्ती जलाकर आदरांजलि दी। इसके पश्चात सिविल लाइन स्थित बौद्ध विहार में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाकर आदरांजलि अर्पित कर, बौद्ध समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेसजन पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि बौद्ध समाज द्वारा बाबा साहेब के निर्वाण दिवस रक्तदान किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है, क्योंकि रक्तदान महादान है। जीवन की सुरक्षा के लिए रक्तदान बहुत जरूरी है।
सभा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, मोहिनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, मनीष गौतम, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, शैलेष ठावरे, विष्णु सिन्हा, भोला यादव, नीलेश ठावरे, सुरेन्द्र गजभिये, चेतन सिन्हा, प्रतिमा बंजारे, पार्षद महेश साहू, मनीष साहू, खिलेश बंजारे, शैलेष रामटेके, राहुल गजभिये, शौर्य वैष्णव, जितेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया

Published

on

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।

पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।

स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending