राजनांदगांव
शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में और बेहतर सुधार करें : कलेक्टर
राजनांदगांव। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम टप्पा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भरत वर्मा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह शामिल हुए। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को संबंधित विभागों के स्टॉल में पहुंचकर सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं के अंतर्गत कृषि विभाग के हितग्राहियों को बैटरी स्प्रेयर पंप एवं बीज किट, श्रम विभाग के हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड, मत्स्य विभाग में संचालित योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को मछली जाल एवं आईस बाक्स, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र वितरण किया गया। शिविर में गर्भवती माताओं की गोद भराई के लिए सुपोषण किट प्रदान किया गया तथा शिशुवती माताओं को भी सुपोषण किट प्रदान किया गया। गर्भवती माताओं को अच्छा खान-पान रखने की सलाह दी गई, ताकि उनके शिशु स्वस्थ एवं सुपोषित रहें। शिविर में 111 प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा यही है कि शासन-प्रशासन की योजनाओं को गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को मिल सके, इसके लिए इस तरह शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के बारे में एक बार जानकारी मिल जाती है तो वह योजना का लाभ अच्छे से ले सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। ताकि शासन की योजनाओं का अंतिम छोर पर जो व्यक्ति है उन्हें पात्रता के अनुसार मिले। शासन की योजनाएं जनसामान्य के लिए बनी है उन योजनाओं का लाभ लेंगे तो जीवन स्तर में और बेहतर सुधार होगा।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को श्रम विभाग के स्टॉल में जाकर अपना पंजीयन कराने कहा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों के लिए बहुत सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। श्रम विभाग में एक बार पंजीयन कराने से बहुत सारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिलता है। कलेक्टर ने साईबर अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मोबाईल पर बहुत से फ्राड कॉल आते है, जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है। फ्राड कॉल आने पर तत्काल साईबर सेल को सूचित करने कहा। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष में धान की अच्छी पैदावार हुई है और धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से लगातार धान खरीदा जा रहा है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को वास्तविक उपज को ही धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय करने कहा। ऋण पुस्तिका को किसी भी अन्य व्यक्ति एवं कोचियों को नहीं देने कहा। जिससे उनके धान को कोई अन्य व्यक्ति विक्रय नहीं कर सके। शासन की राशि बचने से गांव की जरूरतमंद लोगों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से बहुत अच्छा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग अपने और बच्चे के स्वास्थ्य एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जिले में भू-जल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए किसानों को कम पानी की खपत वाले फसल लेने कहा। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए बाल विवाह रोकथाम की शपथ शिविर में उपस्थित सभी लोगों को दिलाई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तरीय शिविर पर जिन्होंने आवेदन किया है वे जनपद एवं जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में अपने आवेदन के निराकरण की स्थिति जान सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को अधिक से अधिक विभागीय योजनाओं का लाभ लेने कहा। उन्होंने बताया कि बाल विकास रोकथाम के लिए बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चल रहा है। जिले में कुपोषण से लेकर बाल विवाह मुक्त अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई प्रकार के अभियान गांव को बेहतर बनाने के लिए चल रहे हैं। गांव में व्यवहार परिवर्तन कर गांव को कैसे स्वच्छ बनाने के लिए चलाया जा है। गांव को स्वच्छ, सुपोषित, स्वस्थ, एनीमिया मुक्त, बाल विवाह मुक्त रहे और सुन्दर रहे इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव टीकेश साहू ने कहा कि आज बहुत अच्छा पल है जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में छोटे से लेकर बड़ी समस्याओं का प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और निराकरण करा सकते हैं। सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ लेने कहा। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
राजनांदगांव
शंकरपुर चाकूबाजी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शंकरपुर क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चाकूबाजी प्रकरण के फरार आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था। इसी दौरान बजरंग चौक झरना के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अमन डोंगरे, एक विधि से संघर्षरत बालक और अंकित वासनिक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडे और चाकू से मारपीट की, जिसमें प्रार्थी का दोस्त घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी अमन डोंगरे और विधि से संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अंकित वासनिक घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 22 जून को आरोपी के शांतिनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी चिखली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित वासनिक (20) निवासी अंबेडकर चौक, शांतिनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, आरक्षक सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
कोतवाली पुलिस की संवेदनशील पहल, सरगुजा से भटके युवक को परिजनों से मिलाया
राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरगुजा से भटककर राजनांदगांव पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार 22 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के आसपास भटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम दयाशंकर और जिला सरगुजा का निवासी होना बताया, लेकिन वह अपने गांव और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित थाना लेकर आई और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद युवक के भाई आर्यन सिंह का पता लगाया गया, जो भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
सूचना मिलने पर आर्यन सिंह थाना पहुंचा और उसने भटके हुए युवक की पहचान अपने चचेरे भाई दयाशंकर (27) निवासी ग्राम करेपा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और इसी कारण भटकते हुए राजनांदगांव पहुंच गया था।
पहचान की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने दयाशंकर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने भाई को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश पर कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
राजनांदगांव। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लोगों से विवाद करने तथा समझाइश के बाद भी आक्रामक व्यवहार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास चिखली निवासी 29 वर्षीय शेरा कश्यप के रेलवे स्टेशन के पास आम लोगों से विवाद करने की सूचना डायल-112 को मिली थी। सूचना पर पुलिस उसे थाना लेकर आई। अगले दिन उसकी बहन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो गई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शेरा कश्यप आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा धमकी जैसे विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
