राजनांदगांव
छात्रों की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस
राजनांदगांव। दिल्ली में छात्र हितों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी, सांसदों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे नए बस स्टैंड में तथा दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे बसंतपुर स्थित महामाया चौक में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बजाय उनकी आवाज को पुलिस के डंडे से कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है और कांग्रेस युवाओं की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और छात्रों की लड़ाई को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाएगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लेने, नीट पेपर लीक प्रकरण पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने, पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने तथा नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर और आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस दौरान कमलजीत सिंग पिंटू, कुलबीर छाबड़ा, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, प्रवीण मेश्राम, राकेश जोशी, रूबी गरचा, हरिनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, शारदा तिवारी, झम्मन देवांगन, अशोक फडणवीस, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, विनय झा, देवेश वैष्णव, वीरेंद्र चंद्राकर, अशोक पंजवानी, राकेश चंद्राकर, आशीष साहू, रज्जू जॉन, डॉ. राकेश कुमार, राजेश गुप्ता चंपू, अमित खंडेलवाल, मोहन साहू, हेमनाथ वैष्णव, अरशद खान, दुष्यंत चंद्राकर, पिंकू खान, अमर झा, बसंत चितलांग्या, सचिन चौरसिया, जय जायसवाल, निश्चय बुराडे, संतोष शर्मा, नेमचंद्र साहू, राजेश रंगारी, राजा यादव, प्रदीप यादव, कादिर कुरैशी, जुगल ताम्रकार, इशाक खान, लोकेश सार्वा, राहुल चौबे, दीपक सिन्हा, हिमालय बंधे, गोलू नायक, केशव पटेल, शिवम गड़पायले, शैलेंद्र गुप्ता, देवेंद्र साहू, नितिन गुप्ता, विनोद यादव, हिमांशु बंजारे, शकील अहमद, लक्ष्मीकांत साहू, नरेन्द्र साहू, चेतन सिन्हा, हितेश साहू, राहुल पांडे, पोषण साहू, मनीष सावरकर, पप्पू रजक, सुजल कलिहारी, जीतू चंदेल, मोहन राजपूत, राजा चौहान, मनोज यादव, प्रदीप साहू, राहुल गजभिये, प्रखर यादव, कौशल साहू, पुनीत भारती, मनीष यादव, लक्ष्मी साहू, नंदकुमार साहू, देवेंद्र, मोनिश दादू, जय साहू, नितेश उमरे सहित अन्य उपस्थित थे।
राजनांदगांव
‘स्वास्थ्य संगम’ में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता का मिला संदेश
राजनांदगांव। ऑल इंडिया लीनेस क्लब, राजनांदगांव सिटी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में हुआ। पूरे दिन चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया, विशेषज्ञों की सलाह ली तथा रक्तदान महादान अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर, बीएमआई सहित विभिन्न जांचें की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बेहतर जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र रहा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धि सैनिक ने महिलाओं को मासिक धर्म, गर्भावस्था, पोषण, स्तनपान, एनीमिया तथा स्त्री रोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उपस्थित महिलाओं ने विशेषज्ञ से अपने प्रश्न पूछकर समाधान भी प्राप्त किया।
इसी दौरान आयोजित रक्तदान महादान शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए इसे मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। रक्तदान में सिद्धार्थ दास, गौतम सिन्हा, अमित भीमकार सोम मरकाम, गौतम, राजा सिन्हा की टीम में रक्तदान करने में बढ़कर का हिस्सा लिया हैण्
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना तथा रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लीनेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
युवाओं पर लाठीचार्ज तानाशाही की पराकाष्ठा, सत्ता के अहंकार में चूर है सरकार : अब्दुल कलाम खान
राजनांदगांव। देश का युवा आज कोई अनुचित मांग नहीं कर रहा है। वह केवल निष्पक्ष परीक्षाएं, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, समय पर नियुक्तियां और अपने भविष्य की सुरक्षा चाहता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो युवा सरकार से जवाबदेही मांग रहे हैं, उन्हें संवाद और समाधान के बजाय पुलिस की लाठियों और आंसू गैस का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता के अहंकार में चूर केंद्र सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि युवाओं की आवाज को लाठी के दम पर दबाया नहीं जा सकता। यह बात राष्ट्रीय समन्वयक व प्रभारी (राजस्थान-ओडिशा प्रदेश) अब्दुल कलाम खान ने जारी एक बयान में कही।
अब्दुल कलाम खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता और भविष्य के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं, महिलाओं और बच्चों पर दिल्ली पुलिस द्वारा निर्ममता से लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए। यह पूरी तरह से अमानवीय और निंदनीय है।
खान ने कहा कि युवाओं की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं को जबरन हिरासत में ले लिया गया। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का सीधा हनन है।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितनी दमनकारी नीतियां अपना ले, लेकिन युवाओं के अधिकारों की लड़ाई रुकने वाली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं के हक की यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी।
राजनांदगांव
जनदर्शन की शिकायत पर एक्शन : पटेवा में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, किसान के खेत तक पहुंच का रास्ता खुला
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर घुमका तहसील के ग्राम पटेवा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। जनदर्शन में शिकायत मिलने के बाद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिससे आवेदक के खेत तक आवागमन का मार्ग सुगम हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पटेवा निवासी ऐमन कुमार ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर बताया था कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के कारण उनके खेत तक पहुंचने और कृषि कार्य करने में परेशानी हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम गौतम कुमार पाटिल के नेतृत्व में तहसीलदार मुकेश ठाकुर, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने अतिक्रमणकर्ता जगदीश साहू द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
