Connect with us

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। जिले में दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना राजनांदगांव और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। शातिर आरोपी गाड़ियों को चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे थे।

ढाबे के पास घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेंड्री निवासी शुभम यादव ने 8 जुलाई 2026 को शेरे पंजाब ढाबा के पास से अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (सीजी 08 एआर 1062) चोरी होने की रिपोर्ट थाना लालबाग में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 287/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर सेल और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पेंड्री हाईवे स्थित देवांगन ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में:

पंकज मंडिया (19 वर्ष) निवासी सांवरीटोला, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

प्रतीक गयगये (23 वर्ष) निवासी सांवरीटोला, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

कमलेश नखाते (26 वर्ष) निवासी ग्राम लाडसा, थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

रायपुर और महाराष्ट्र से भी की थी चोरी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने राजनांदगांव के अलावा रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से 4 मोटरसाइकिलें और महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के थाना आमगांव क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों के पास से कुल 6 बाइक बरामद की गई हैं। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी चोरी का वाहन होने की जानकारी होने के बाद भी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। इसके चलते मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं 336(3), 238, 317(2), 3(5) जोड़ी गईं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Continue Reading

अपराध

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म : 8 माह की गर्भवती हुई तो मुकरा, रिपोर्ट के 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। शादी का प्रलोभन देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करने और 8 माह की गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने वाले आरोपी को बागनदी पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बागनदी थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम सड़क चिरचारी निवासी खुमेंद्र कुमार श्याम उर्फ कुणाल श्याम (21 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते वह 8 माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने की तुरंत घेराबंदी
महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत दबिश देकर एफआईआर दर्ज होने के 3 घंटे के अंदर आरोपी खुमेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस टीम ने की कार्रवाई
त्वरित कार्रवाई में बागनदी थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक अनिल टोण्डे एवं आरक्षक टाकेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : 9 मामलों का खुलासा, कबीरधाम के आदतन बदमाशों से 7 मोटरसाइकिलें बरामद

Published

on

राजनांदगांव। शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी के मामलों में सिटी कोतवाली और सायबर सेल की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी के कुल 9 मामलों का पर्दाफाश करते हुए कबीरधाम जिले के दो शातिर एवं आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.55 लाख रुपये मूल्य की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फुटेज और मुखबिर से मिला सुराग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी से 7 जून 2026 के बीच शहर के जय स्तंभ चौक, गोल बाजार, भदौरिया चौक, रामनगर बिजली ऑफिस के पास, अंबेडकर चौक और बजरंगपुर इलाके से लगातार मोटरसाइकिलें पार हो रही थीं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व सीएसपी अलेक्जेण्डर किरो के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह व सायबर सेल प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर कबीरधाम जिले से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोचा।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान वीरू सारथी (31 वर्ष) निवासी सारथी पारा, पंडरिया और संदीप सत्यवंशी (23 वर्ष) निवासी दुल्लापुर रानी सागर, कबीरधाम के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के 8 और बसंतपुर थाना क्षेत्र के 1 मामले में बाइक चोरी की बात स्वीकार की।

पेट्रोल खत्म होने पर रास्ते में ही छोड़ देते थे गाड़ियां
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी कर ले जाते समय जिन गाड़ियों का पेट्रोल खत्म हो जाता था या जो रास्ते में खराब हो जाती थीं, उन्हें वे लावारिस छोड़कर भाग जाते थे। पुलिस ने ऐसी गाड़ियों को पूर्व में ही बरामद कर अदालत के आदेश पर मालिकों को सुपुर्दनामों पर सौंप दिया था।

कवर्धा में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ कबीरधाम जिले के कवर्धा थाने में चोरी और नकबजनी के आधा दर्जन से अधिक अपराध पहले से दर्ज हैं।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र शाह, सायबर सेल प्रभारी विनय पम्मार, एएसआई संजीव मालेकर, नंदनी ठाकुर, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार, अफजल खान, बसंतपुर थाने के प्रआर. किशोर यादव सहित सायबर सेल के बसंत राव, परिवेश वर्मा, हरिश ठाकुर, मोहन साहू, मनीष वर्मा, प्रख्यात जैन, पुनेश्वर साहू, खिलेश्वर साहू, कमलेश्वर साहू व अभिषेक साहू की मुख्य भूमिका रही।

Continue Reading

Trending