Connect with us

राजनांदगांव

छग की कांग्रेस सरकार विफलताओं और विश्वासघातों का काला अध्याय गढ़ रही है : डॉ. रमन

Published

on

राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की विस्तृत बैठक भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें पार्टी के नीतिगत विषयों पर व्यापक चर्चा, विचार-विर्मश हुआ। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा अंत्योदय और राष्ट्रवाद यही भाजपा के लिये मार्गदर्शक सिद्धंात रहे है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन हमें यह मार्ग दिखाता है कि हम गरीबों को नारायण समझे, उनके पॉव की फटी हुई बिवाई भरे और गरीबों के लिये पक्के मकान समेत जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को उन तक सहज, सरल आपूर्ति सुनिश्चित हो। पंडित जी की इन्ही भावनाओं के अनुरूप केन्द्र में भारत के लोकनायक और विश्व के सबसे मजबूत नेता के रूप में उभरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार कर रही है। देशभर के 18 राज्यों में भाजपा और राजग की सरकारें भी इसी विचारधारा के अनुरूप श्री मोदी द्वारा दिये गये मूलमंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास‘ सबका विश्वास और सबका प्रयास को अपनाकर लगातार कार्य कर रही है।
डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि सभी को न्याय भेदभाव किसी से नहीं, यही भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांत है। अपने इसी सिद्धांत के तहत पार्टी लगातार काम करते आ रही है। समानता, गरिमा, सम्मान और समावेशिता के सिद्धांत पर आधारित यही कार्य पूरे देश में श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा छत्तीसढ़ राज्य का निर्माण के बाद प्रदेश में पहली निर्वाचित सरकार भाजपा ने लगातार 15 वर्षो तक इसी सिद्धांत के आधार पर कार्य किया। पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि समाज का विकास समाज के सबसे अंतिम पंक्ति पर खड़े आखिरी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के बाद ही किया जा सकता है। इसी मंशा से कार्य करने पर भारत आज विश्व की सबसे बड़ी पॉचवी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के सत्ता संभालने के बाद विश्व में भारत की छवि लगातार मजबूत होकर सामने आई है। वैश्विक महामारी कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों में भी भारत ने दुनिया को रास्ता दिखाया है। भारत एक बार फिर से विश्व गुरू के पद पर अधिष्ठित हुआ है। यह वर्ष भारत के लिये अत्यधिक विशेष रहा है। उन्होनें भारत का जी-20 का अध्यक्ष होना उल्लेखनीय बताते हुये कहा कि यह उपलब्धि अत्यंत ही गौरवशाली है।
डॉ. रमन ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि एक तरफ जहां केन्द्र में मोदी सरकार नित्य नये इतिहास रच रही है, वहीं इसके उलट छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विफलताओं और विश्वातघातों का काला अध्याय गढ़ रही है। अपने भ्रष्ट्राचार और घोटालों के कारण भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश को लगातार शर्मसार किया है। रोज सामने आते घोटाले, जांच एंजेसियों के छापे, लूट और घपले की मिलती रकम से देशभर में प्रदेश की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री की करीबी उपसचिव, आईएएस समेत उनके अत्यधिक करीबी लोग जनता की गाढ़ी कमाई लुटने के आरोप में जेल में बंद है और यह क्रम जारी हैं। कोयला में प्रतिटन वसूली, आयरन, प्लेट्स, सीमेंट, रेत आदि में उगाही की जा रही है। महादेव एप के माध्यम से अरबों की उगाही की जा रही है। इसके तार भी शासन के शीर्ष से जुड़े हुये है। नॉन मामले में जिस तरह की साजिशो का खुलासा हुआ, जिस तरह मुख्यमंत्री निवास आज हर तरह के षड्यंत्र का केन्द्र बना हुआ है, उसकी जितनी निंदा की जाये कम है। केन्द्र सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे चॉवल व चना आदि में भी करोड़ों का घपला हो रहा है। लगातार ऐसे हो रहे खुलासे और अपनी विफलता से ध्यान हटाने कांग्रेस सरकार रोज नये-नये प्रपंच रच रही है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने बैठक के अपने संबोधन में पार्टी के कार्यक्रमों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने का आव्हान करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या और बलिदान की वजह से आज सत्ता के शीर्ष पर पहुंची है और यहां पहुंचने के बाद हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया व देश में यह साबित कर दिखाया कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से बिलकुल अलग है। हमारी सरकार जनहित के ऐसे-ऐसे कार्यक्रम प्रांरभ की है, जिससे देश का भाग्य और भविष्य दोनों बदल रहा है। आने वाला समय पार्टी के लिये अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण है। सारी शक्तियॉ पार्टी के राष्ट्रवाद को कमजोर करने अनेक तरह के कुचक्र रच रहे है। पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है और वे संगठन कार्य में पूरी ताकत के साथ जुट जाये।
बैठक के प्रारंभ में दीप प्रज्जवलन हुआ, वंदेमातरम् गान इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इसके बाद राजनैतिक प्रस्ताव के अलावा अन्य प्रस्ताव का पठन चन्दि्रका प्रसाद डड़सेना, लीलाधर साहू, आभा तिवारी व रविन्द्र वैष्णव ने किया । इसके बाद जिला भाजपा प्रभारी अवधेश चंदेल व सह प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने उद्बोधन देकर पार्टी द्वारा संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा की। बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा कर रहे थे। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, प्रदीप गॉधी, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, बालमुकुंद देवांगन, सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, रामजी भारती, शशीकांत द्विवेदी, कोमल सिंह राजपूत, सावन वर्मा, अजय तिवारी, विनोद खाण्डेकर, राजेश श्यामकर, एमडी ठाकुुर, गीताघासी साहू, कैलाश शर्मा के अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुबह-सुबह शहर के दौरे पर निकले निगम आयुक्त, गंज चौक और इंदिरा नगर में नाला सफाई का देखा काम

Published

on

राजनांदगांव। मानसून की आमद से पहले शहर को जलभराव (वॉटर लॉगिंग) की मुसीबत से बचाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। पहले चरण की सफाई के बाद अब दूसरे चरण का काम भी युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और ग्राउंड जीरो पर उतरकर इंदिरा नगर, गंज चौक, गोल बाजार और तुलसीपुर में नाला सफाई व निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कड़े लहजे में कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न करें, नालों की तलहटी (निचले स्तर) से कचरा निकाला जाए ताकि बारिश में पानी बस्तियों में न भरे।

दौरे के दौरान आयुक्त सबसे पहले इंदिरा नगर और गंज चौक पहुंचे। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य की धीमी गति और तरीके को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के ऊपर लगी लोहे की जालियां हटाई जाएं, ताकि अंदर जमा सिल्ट और कचरे को पूरी तरह बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई का पैमाना ऐसा होना चाहिए जिससे भारी बारिश के दौरान भी पानी का बहाव न रुके।

इसके बाद आयुक्त का काफिला गोल बाजार पहुंचा। बाजार क्षेत्र की नालियों की स्थिति देख उन्होंने स्वच्छता अमले को यहां रोजाना सफाई करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि वे सब्जी पसरा लगाने वाले दुकानदारों को बुलाकर साफ तौर पर समझाएं कि नाली में कचरा और सड़ी-गली सब्जियां न फेंकें। अगर नाली ब्लॉक हुई तो पहली ही बारिश में पूरा बाजार जलमग्न हो जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बाजार में बने ‘आकांक्षी शौचालय’ को भी जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने की डेडलाइन तय की।

तुलसीपुर क्षेत्र में चल रहे नई नाली के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए आयुक्त विश्वकर्मा ने काम की रफ्तार बढ़ाने और इसे समय-सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग को तकनीकी हिदायत देते हुए कहा कि नाली निर्माण में ढलान (स्लोप) का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर ढलान सही नहीं होगा, तो पानी की निकासी नहीं होगी और निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलेगा।

आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि शहर के उन सभी निचले इलाकों की सूची तैयार करें जहां हर साल पानी भरता है। उन जगहों पर बारिश से पहले ही ड्रेनेज क्लियर रखने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की होगी।

Continue Reading

राजनांदगांव

बारिश से पहले निगम की तैयारी तेज, नालों की सफाई से लेकर सड़क सुधार तक अभियान जारी

Published

on

राजनांदगांव। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिक निगम राजनांदगांव ने शहर में सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज कर दिया है। बारिश पूर्व तैयारियों के तहत शहर के छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई जेसीबी मशीनों एवं सफाई गैंग के माध्यम से कराई जा रही है।

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से मिली शिकायतों और सुझावों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन का फोकस बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है।

नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर
निगम स्वास्थ्य अमले द्वारा शहर के वार्डों के साथ फ्लाईओवर के नीचे नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आंधी-तूफान से जमा सूखे पत्तों और कचरे को हटाया गया है। बारिश पूर्व अभियान के तहत नालों और नालियों की प्रथम चरण की सफाई पूरी होने के बाद दूसरे चरण का काम जारी है।

कलेक्टोरेट परिसर, डॉक्टर कॉलोनी, बलदेव बाग सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई की जा रही है। वहीं नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू हो सके।

सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क की तैयारी
शहर की पुरानी सड़कों के सुधार के लिए भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशनपारा से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क सहित कई मार्गों के डामरीकरण का प्रस्ताव है। डामर उपलब्ध नहीं होने से कुछ कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसके लिए संबंधित ठेकेदारों को जल्द काम शुरू करने नोटिस जारी किए गए हैं।

मोहारा-सिंगदई मार्ग, कलेक्टोरेट गार्डन के पास सर्विस रोड, गौरव पथ सहित अन्य मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। वार्डों में सीसी रोड और नाली निर्माण के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।

पौधों की सुरक्षा और शहर का सौंदर्यीकरण
गर्मी से बचाने के लिए डिवाइडरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पौधों की नियमित सिंचाई टैंकरों से की जा रही है। झुके हुए पौधों को व्यवस्थित करने के साथ बड़े वृक्षों की छंटाई भी कराई जा रही है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे। रानी सागर और बूढ़ा सागर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं लक्ष्मण झूला की मरम्मत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मोहारा जल संयंत्र की विद्युत व्यवस्था सुधरी
आंधी-बारिश के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी से मोहारा जल संयंत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। निगम और विद्युत अमले ने समय पर सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली मिलने के बाद टंकियों को भरकर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

मोहारा सर्विस रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों को भी शॉर्ट सर्किट के बाद दुरुस्त कर दिया गया है।

आवारा कुत्तों पर चलेगा विशेष अभियान
सन सिटी क्षेत्र की घटना के बाद नगर निगम ने आवारा और आक्रामक कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। सूचना मिलने पर ऐसे कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
निगम क्षेत्र में खाली प्लॉट और निर्माणाधीन क्षेत्रों में कचरा फेंकने वालों को समझाइश दी जा रही है। भू-स्वामियों को भी साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।

अवैध विज्ञापन लगाने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे डस्टबिन को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

शिकायतों के निराकरण पर भी जोर
नगर निगम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जांच समितियां गठित की जा रही हैं। आम रास्ता बंद होने की शिकायत पर आयुक्त ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर भूमि अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निगम द्वारा निर्मित व्यावसायिक परिसरों की दुकानों का नियमानुसार नीलामी और आबंटन किया गया है। लंबे समय से बंद दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आबंटन निरस्त कर पुन: नीलामी की जाएगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने शहरवासियों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, नालियों में कचरा नहीं डालने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने और पौधों के संरक्षण में सहयोग की अपील की है। साथ ही विसर्जन कुंड निर्माण संबंधी सुझावों पर भी सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।

Continue Reading

अपराध

बाइक पर अवैध शराब बेचते अधेड़ गिरफ्तार, गैंदाटोला पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र निर्मित देसी मदिरा जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंदाटोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम आलीवारा के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फगढुटोला मोड़ के पास की नाकेबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमती मंजू लता बाज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, गांजा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जून को गैंदाटोला पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम आलीवारा के पास फगढुटोला जाने वाले मोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और रेड की कार्रवाई की।

आलीवारा का रहने वाला है आरोपी, कुल ₹17,500 का मशरूका जब्त
पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल पर शराब बेच रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तोखराम साहू (55 वर्ष), पिता पुहुपदास साहू, निवासी वार्ड नंबर 01, ग्राम आलीवारा (थाना गैंदाटोला) बताया।

जब पुलिस ने उसके पास रखे सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से बिना किसी वैध दस्तावेज के बेची जा रही महाराष्ट्र निर्मित ‘देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संतरा’ के 20 नग सीलबंद पौवे (प्रत्येक 90 एमएल, कुल मात्रा 1.8 बल्क लीटर) बरामद हुए। इसकी कुल कीमत 900 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG08R7118, कीमत करीब 15,000 रुपये) को भी जब्त किया है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना गैंदाटोला पुलिस ने आरोपी तोखराम साहू के कब्जे से कुल 17,500 रुपये मूल्य का मशरूका जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Continue Reading

Trending