Connect with us

राजनांदगांव

विधायक भुनेश्वर बघेल के प्रयास से डोंगरगढ़ विधानसभा करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृति

Published

on

राजनांदगांव। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल के प्रयास से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना से कार्य स्वीकृति किये गए है। स्वीकृति पर विधायक बघेल ने मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के मांगों के अनुरूप कार्य स्वीकृति प्रदान किये गए है, जिसमें खैरागढ़ ब्लॉक अंतर्गत चिचोला सीसी रोड निर्माण वार्ड नंबर 8 भाठापारा 5.20 लाख, ग्राम साल्हेवारा ग्राम पंचायत बेंद्रीडीह रंग मंच निर्माण 3 लाख, ग्राम शिकारीटोला ग्राम पंचायत गातापारकला सामुदायिक भवन निर्माण सिन्हा पारा 6.50 लाख, गर्रापार सीसी रोड निर्माण आदिवासी पारा 5.20 लाख, ग्राम कुशियारी ग्राम पंचायत कोडेनवागांव सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, ठाकुरटोला को. सीसी रोड निर्माण 2.60 लाख, टोलागांव सीसी रोड निर्माण आबादी पारा 5.20 लाख, ग्राम जंगलपुर ग्राम पंचायत बेंदीडीह मदन घर से भाक्कू घर तक 5.20 लाख, ग्राम कोटरीछापर ग्राम पंचायत सिरसाही सामुदायिक भवन निर्माण आदिवासी पारा 6.50 लाख, कुम्ही सीसी रोड निर्माण 2.60 लाख, ग्राम आल्हा नवागांव ग्राम पंचायत रूसे सामुदायिक भवन निर्माण बाजार चौक के पास 6.50 लाख, ग्राम मुड़पार ग्राम पंचायत टेकापार सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, ग्राम टेकापार मंच निर्माण वार्ड नंबर 5 में 3.00 लाख, ग्राम पिरचापहाड़ ग्राम पंचायत भरतपुर सामुदायिक भवन निर्माण आदिवासी पारा 6.50 लाख, ग्राम गाड़ाघाट ग्राम पंचायत झीकादाह सामुदायिक भवन निर्माण गडरिया पारा 6.50 लाख, मरकामटोला सीसी रोड निर्माण देवांगन भवन के पास वार्ड नंबर 3 में 5.20 लाख, बढ़ईटोला मंच निर्माण वार्ड नंबर 6 में 3 लाख, बरबसपुर मंच निर्माण वार्ड नंबर 3 में 3.00 लाख, कटंगीखुर्द सामुदायिक भवन निर्माण लोधी पारा 6.50 लाख, खपरी तेली ग्राम पंचायत खपरी सिरदार मंच निर्माण 3 लाख, ग्राम बनबोड़ ग्राम पंचायत भडारपुर मंच निर्माण गौरा चौक के पास 3.00 लाख, ग्राम सिवनी ग्राम पंचायत चंगुरदा सीसी रोड निर्माण वार्ड नंबर 4 में 5.20 लाख, सिरदार खपरी-खपरी मकुंदी सीसी रोड निर्माण आबादी पारा 5.00 लाख, ग्राम बोईरडीह ग्राम पंचायत घोटिया सामुदायिक भवन निर्माण लोधी पारा 6.50 लाख, बैगाटोला सामुदायिक भवन निर्माण लोधी पर 6.50 लाख, विक्रमपुर सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, गातापारकला आहाता निर्माण कर्मा भवन के पास 2.00 लाख, टेकापार सीसी रोड निर्माण वार्ड नंबर 5 में 5.00 लाख, डोगरगढ़ एवं राजनंदगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शिकारीटोला ग्राम पंचायत जराही सामुदायिक भवन निर्माण मरार पारा 6.50 लाख, ग्राम दर्रा ग्राम पंचायत अउरदा सामुदायिक भवन निर्माण यादव पारा 6.50 लाख, ग्राम डंगनिया ग्राम पंचायत तिलई सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, पालंदुर सीसी रोड निर्माण अरविंद घर से प्रेमु यादव तक 5.20 लाख, सहसपुर सामुदायिक भवन निर्माण आदिवासी पारा 6.50 लाख, सहसपुर मंच निर्माण वार्ड नंबर 4 में 3.00 लाख, बिजनापुर सीसी रोड निर्माण 5.20 लाख, चैतूखपरी सीसी रोड निर्माण वार्ड नंबर 4 एवं 5 में 5.20 लाख, ग्राम बल्देवटोला ग्राम पंचायत शिवपुरी मंच निर्माण 3.00 लाख, देवकट्टा मंच निर्माण यादव पारा 3.00 लाख, चारभाठा किचन शेड निर्माण सामुदायिक भवन साहू पारा 2.50 लाख, गिधवा आहता निर्माण सामुदायिक भवन में साहू पारा 4.00 लाख, छछानपहरी ग्राम पंचायत तुलसीपुर सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, ईरइकला आहता निर्माण सामुदायिक भवन में सतनाम पारा, मनगटा किचन शेड एवं शौचालय निर्माण कबीर कुटीर के पास 5.00 लाख की स्वीकृति दिलाई गई है। निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र के जन मानस एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक श्री बघेल का हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

कबीर जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे और महापौर ने दी शुभकामनाएं

Published

on

राजनांदगांव। कबीर जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे और महापौर मधुसूदन यादव ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संत कबीर के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर केवल महान संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और युग प्रवर्तक भी थे, जिनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

संयुक्त शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि संत कबीर ने सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए मानवता और समानता पर आधारित समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। उनके दोहे आज भी लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायी आज भी उनके विचारों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। संत कबीर की रचनाओं में कबीर अमृतवाणी विशेष रूप से लोकप्रिय है और उनके दोहे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

इस अवसर पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के सदस्य, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सभापति, अपील समिति के सदस्य तथा पार्षदों ने भी नागरिकों को कबीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संत कबीर ने कभी धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं किया और उनका जीवन मानवता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Continue Reading

राजनांदगांव

365 दिन बिना छुट्टी कर रहे पशुधन विभाग के मैदानी कर्मचारी, साप्ताहिक अवकाश की मांग संघ ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी वर्षों से बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के लगातार 365 दिन सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक थकान तथा सेवा गुणवत्ता पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को देखते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति पशुचिकित्सा अधिकारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
संघ ने ज्ञापन के माध्यम से विभाग के मैदानी अमले को सप्ताह में एक दिन का अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की है। एवं शासकीय अवकाश के दिनों में भी पशु चिकित्सालय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे के लिए खोले जाएं, जिससे गंभीर बीमार पशुओं को तत्काल उपचार मिल सके।

संघ का पक्ष:
ज्ञापन सौंपते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. रामचंद्र रामटेके ने कहा, “मैदानी स्तर पर हमारे अधिकारी-कर्मचारी बस्तर के घने जंगलों से लेकर सरगुजा की दुर्गम पहाड़ियों तक टीकाकरण, नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान एवं आपातकालीन उपचार का कार्य करते हैं। वर्षभर बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के लगातार कार्य करने से स्टाफ में अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक थकान व्याप्त है। इसका सीधा असर फील्ड में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर पड़ रहा है।”

संवैधानिक एवं समानता का तर्क:
डॉ. रामटेके ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान भारतीय संविधान में भी उल्लेखित है। राज्य के लगभग सभी विभागों में कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा प्राप्त है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग जैसे आपातकालीन सेवा वाले विभाग में भी साप्ताहिक अवकाश एवं रोस्टर प्रणाली लागू है। पशुधन विकास विभाग के कर्मचारी भी उसी तर्ज पर मानव संसाधन नीति के तहत अवकाश के हकदार हैं।

अन्य प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में संघ ने विभाग में लंबे समय से रिक्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आग्रह किया गया, ताकि विभाग को योग्य मानव संसाधन मिल सके और पशुपालकों को बेहतर सेवाएं मिलें।

ज्ञापन प्राप्त कर मुख्यमंत्री ने इस पर शीघ्र निर्णय लेते हुए विभाग को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित:
प्रांताध्यक्ष डॉ. रामचंद्र रामटेके, प्रांतीय सचिव डॉ. तरुण रामटेके सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।

Continue Reading

राजनांदगांव

स्कूलों में गायत्री मंत्र-हनुमान चालीसा, सरकार का फैसला सराहनीय : दीपक सोनी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ कराने संबंधी लिए गए निर्णय का विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने जोरदार स्वागत करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल बताया है।
विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने जारी अपने वक्तव्य में कहा कि यह निर्णय नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की आधारशिला भी होते हैं। ऐसे में गायत्री मंत्र एवं हनुमान चालीसा जैसे प्रेरणादायी स्त्रोतों का अध्ययन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोचए राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक चेतना का विकास करने में सहायक सिद्ध होगा।
आगे उन्होंने कहा कि, भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
श्री सोनी ने इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विशेष रूप से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा संगठन छत्तीसगढ़ शासन के इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है तथा आशा व्यक्त करता है कि इससे विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सनातन जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल शिक्षा के साथ.साथ संस्कारयुक्त समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा आने वाली पीढ़ियों को भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Continue Reading

Trending