रायपुर
भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचा पूरा उत्तर
रायपुर। तैयारी पूरी है, पुरंदर मिश्रा जरूरी है…, इस नारे के शोर के बीच लगभग 5 हजार से अधिक लोगों की भीड़ की मौजूदगी में गुरुवार को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के भव्य एवं आकर्षक मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा मिश्रा के साथ ही विशेष रूप से सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्वमंत्री चंद्रशेखर साहू, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सचिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल, अशोक बजाज, गौरीशंकर श्रीवास, पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, पार्षद राम प्रजापति व पार्षद विश्वदिनी पांडेय मौजूद थे। बताते चलें कि रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के सामने, एक्सप्रेस हाईवे ढालान, पुराना बस स्टैंड के पास पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ वॉच कांप्लेक्स में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का मुख्य चुनाव कार्यालय खोला गया है। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जोरदार भीड़ उमड़ी। इस दौरान पटाखे फोड़कर आगंतुकों का स्वागत किया गया। इसी तरह बड़ी संख्या में समर्थक और क्षेत्रवासी भी ढोल-नगाड़े के साथ कार्यालय पहुंचे। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गले में भाजपा का गमछा पहनाकर कार्यक्रम में आए लोगों का ससम्मान आत्मीय स्वागत किया।
अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ के उत्साह से घिरे रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के झूठ और घोटाले से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस का कार्यकाल भ्रष्टाचार के आतंक जैसा है। ये लूट व कुशासन से सरकारें चलाती है। जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। इसीलिए जनता ने इस बार मन बना लिया है कि कांग्रेस की सरकार को बदलकर बीजेपी का फूल खिलाना। सिर्फ रायपुर के उत्तर विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। आने वाले 3 दिसंबर को अब मतों की गिनती के साथ ही कांग्रेस की विदाई तय है।
मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा में बहुमत के साथ जीत हासिल करने के लिए चारों मंडल की कार्ययोजना अब इसी मुख्य चुनाव कार्यालय में बनाई जाएगी। इसके लिए नियमित रूप से बैठकें की जाएगी और सभी की राय और सहमति से चुनावी तैयारी की रूपरेखा बनाई जाएगी।
भाजपा के रायपुर उत्तर विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सांसद सुनील सोनी कहा कि आज यहां से कार्यकर्ता संकल्प लेकर घर जाएं कि आगामी 19 दिनों में दीपावली तक एक कार्यकर्ता 100 घरों में जाकर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए लोगों से वोट देने की अपील करें। लोगों को यह जरूर बताएं कि, भाजपा सरकार ने शहर में एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया। सड़कें चौड़ी कराई और नहर के ऊपर भी सड़कें बनवाई। लेकिन कांग्रेस ने शहर के गरीबों को उजाड़ने का काम किया है। रायपुर की चारों विधानसभा प्रदेश की आवाज उठाती है, इसीलिए इस बार जरूरी कि कांग्रेस को नमस्ते कर दिया जाए।
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके लिए वैक्सीन दिया, लेकिन कुछ लोग अपना फोटो लगाकर वाहवाही लूट रहे थे। आज गांव की गरीब माताएं व बहनें पूछ रही हैं कि पीएम आवास का 11 हजार करोड़ रूपए का पहला किस्त का पैसा कहां गया। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई नल-जल योजना के तहत वर्ष 2023 के अंत तक हर घर में लगना था, वह भी अधूरा रह गया है। कई जगह आरोप लगे तो टेंडर निरस्त कर दिए गए। इससे स्वत: ही भ्रष्टाचार साबित हो रहे हैं।
सांसद सोनी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। लेकिन, सीएम भूपेश बघेलजी आप दंभ मत भरिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शराबबंदी और बेरोजगारी की मूल बात कभी नहीं करते हैं। उन्होंने कांग्रेस के कर्जमाफी पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना एहसान नहीं है। भाजपा ने भी अविभाजित मध्यप्रदेश में वर्ष 1990 में किसानों का कर्ज माफ किया था। हमारा घोषणा पत्र आएगा और भाजपा भी किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव काम करेगी।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में सांसद सोनी ने कहा कि जनता अब भ्रष्ट व लबरा सरकार से उब चुकी है और अब कांग्रेस ला खदेड़बो कह रही है। ये दारी भाजपा के सुशासन वाला सरकार लाबो। अब जनता भी कह रही है- अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो।
कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता लोकेश कावड़िया, मोहन एंटी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, शंकरनगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, तेलीबांधा अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, सुरेंद्र छाबड़ा, दिलीप सिंग होरा, प्रभा दुबे, वंदना राठौड़, सुनील बांदरे, किशोर महानंद, विश्व हिंदू परिषद के नेता घनश्याम चौधरी व श्रीराम भक्त सेना के विक्रम केवलानी सहित हिंदू संगठन कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रवण यदु के नेतृत्व में गुरुवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर 130 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गरीब व विकास विरोधी नीतियों से तंग आकर हमने भाजपा प्रवेश किया है। वहीं भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीबों की हितैषी है।
भाजपा प्रवेश करने वालों में मुख्य रुप से दिग्विजय सिंह, शहीद वर्मा, लीला यादव, लालजी साहू, जितेंद्र वर्मा, भारत फेकर, मोहन यादव, अंकित वर्मा, रामेश्वर वर्मा, तमन साहू, चंदन यादव, सागर वर्मा, रूपेश साहू, हर्ष वर्मा, सोमेश वर्मा, यशवंत वर्मा, इतवारी वर्मा, मोईन साहू, कैलाश सतनामी, राजा कुर्रे, लोकेश वर्मा, मोहन साहू, भागवत यादव, गोवर्धन साहू, धनंजय वर्मा, सतीश वर्मा, अमित साहू, निखिल द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, गोपाल देवांगन, निखिल ध्रुव, गौरव कश्यप, गौरव सेन, मनीष साहू, बंटी वर्मा, प्रकाश वर्मा, जसू वर्मा, सूरज साहू, चेटी राम, अरुण यादव, योगेश साहू, धनंजय कश्यप, विक्रांत कुमार, चाहत यादव, अखिलेश कुमार, विष्णु साहू, नंद वर्मा, रामेश्वर साहू, देव कुमार, अश्वनी साहू, मोहन साहू, राजू वर्मा, भुनेश्वर साहू, नरेंद्र वर्मा, धनंजय साहू, तेजू साहू, योगेश वर्मा, राजू साहू, देवा यादव, राज वर्मा, मोनू कन्नौज, शोषण साहू, भावेश चंद्राकर, रामेश्वर निषाद, लकी वर्मा, सोमेश वर्मा, जीतू यादव, तोसु यादव, सुनील निषाद, अरुण यादव, योगेश वर्मा, दुष्यंत कश्यप, विक्रम कुमार, लोकेश कुमार चंद्रदेव, देव कुमार चंद्रवंशी, घनश्याम यादव, अखिलेश साहू, पवन निषाद, मनोज वर्मा, सुनील ढीमर, राजेश कुमार, राजेश कश्यप, सुनील दीवान, दीप कमल, रोहित यादव, भावेश साहू, तोषण साहू, गौरव साहू, राजा यादव, मनीष सेन, अतुल यादव व मनीष वर्मा सहित अन्य शामिल थे।
छत्तीसगढ़
बिरसा मुंडा जयंती पर युवाओं को मिला समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंगलवार को ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और आदिवासी समाज से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की। शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा एवं विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
डॉ. साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि वह सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में जागरूकता फैलाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके नेतृत्व में चला जनआंदोलन आज भी सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।
इस दौरान संस्था के सदस्यों ने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था ने भविष्य में भी भगवान बिरसा मुंडा के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान और संगोष्ठियों के आयोजन की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ ली। साथ ही उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।
कोंडागांव
खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, सालभर मिलेगी आय : विवेक ठाकुर
रायपुर/कोंडागांव। कृषि क्षेत्र में किसानों की आय को दोगुना करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब पारंपरिक ढर्रे से बाहर निकलना होगा। किसानों को आधुनिक तकनीक, बहुफसली खेती और बाजार आधारित उत्पादन प्रणाली को अपनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह बात राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के प्रतिनिधि विवेक ठाकुर ने किसानों से किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और किसान उत्पादक कंपनियों से जुड़कर सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान करते हुए कही।
श्री ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा छोटे और सीमांत किसानों का है। अकेले खेती करने के कारण इन किसानों को उन्नत बीज, खाद, उर्वरक, सिंचाई के साधन और सबसे बढ़कर उपज का उचित मूल्य (विपणन) पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि यही किसान एफपीओ या किसान उत्पादक कंपनी के रूप में संगठित होकर काम करें, तो उन्हें सरकारी योजनाओं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बड़े बाजारों तक पहुंच आसानी से मिल सकती है। इससे न सिर्फ खेती की लागत घटेगी, बल्कि उत्पादन और मुनाफे में भी बड़ी वृद्धि होगी।
सांसद प्रतिनिधि ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को केवल एक ही फसल (धान) पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, सब्जी, फल, मक्का और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मिलेट्स जैसे कोदो-कुटकी व अन्य नकदी फसलों की खेती की जानी चाहिए। बहुफसली खेती से जहां एक ओर भूमि की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को साल के बार Belonging महीने आय के स्रोत मिलते रहते हैं। उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती को अपनाने की भी वकालत की।
विवेक ठाकुर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ FPO के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि किसान उत्पादक कंपनियां किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों की ब्रांडिंग करने और बिचौलियों से मुक्त कर बेहतर मूल्य दिलाने में सेतु का काम कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योग, प्रसंस्करण इकाइयां (प्रोसेसिंग यूनिट) और वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) गतिविधियों को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा होगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को भी कृषि आधारित स्टार्टअप और उद्यमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
श्री ठाकुर ने अंत में अपील की कि यदि छत्तीसगढ़ के किसान संगठित होकर आधुनिक कृषि मॉडल को अपनाते हैं, तो आने वाले समय में हमारा प्रदेश कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश के भीतर एक नई और अनूठी पहचान स्थापित करेगा।
रायपुर
मदर्स डे पर सौगात : रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ
रायपुर। आज मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप, जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है।
अपनों से दूरी होगी कम
वीडियो कॉलिंग की सुविधा से जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत इस सिस्टम को स्थापित किया गया है। अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी, जिससे उनके मानसिक संबल और कानूनी विमर्श में मदद मिलेगी।
हुनर को मिला सम्मान
निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उनके पुनर्वास और भविष्य में स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 मासूम बच्चों को विभाग की ओर से विशेष उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान खिल गया और जेल परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। इस संवेनदनशील पहल के शुभारंभ अवसर पर जेल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री हिमांशु गुप्ता (डीजी, जेल), श्री योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), श्री विजय छबलानी (प्रतिनिधि, ठैछस्), सुश्री गरिमा पांडेय (प्रभारी, महिला जेल) एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल बंदिनियों को उनके मानवाधिकारों और परिवार से जोड़ने का माध्यम बनेगी, बल्कि जेल सुधार की दिशा में तकनीकी समावेश का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
