देश
अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चरणजीत सिंह ने जिले में बिहान के कार्यों का किया अवलोकन
राजनांदगांव। अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चरणजीत सिंह ने आज जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन, अतिरिक्त मिशन संचालक श्री झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, सीईओ सुश्री एलिस लकरा, प्रशासनिक अधिकारी श्री जायसवाल, एसपीएम राजन सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चरणजीत सिंह ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत अंजोरा में 75 महिला स्वसहायता समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों गुरूचन्दन, गोपीचंदन, रोली कुमकुम जैसे अन्य उत्पादों को अवलोकन किया तथा समूह के सदस्यों एवं संकुल संगठन से आय-व्यय व सदस्यों को हो रहे लाभ के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम अंजोरा में गणेशा हर्बल गुलाल यूनिट में पीपीपी मॉडल के तहत समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे गुलाल, रोली, चंदन, कुमकुम, पूजन सामग्री के साथ ही व्यापक स्तर पर किए जा रहे पैकेजिंग यूनिट को देखा। वे जय बाबा कुटी स्वसहायता समूह एवं सखी संकुल संगठन की महिलाओं से रूबरू हुए। समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार मिल गया है और अच्छी आमदनी मिल रही है। अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय सिंह ने बिहान अंतर्गत जिले के मॉडल संकुल एवं सीएमटीसी संगठन आंचल संकुल संगठन पदुमतरा के कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कार्यकारणी सदस्यों की बैठक, समूह के उत्कृष्ट उत्पादों का भी अवलोकन किया। उन्होंने समूह के उत्पादों के स्टॉल में मसाला, अगरबत्ती, पापड़, अचार, बैग, ज्वेलरी एवं अन्य उत्पादों का अवलोकन किया। पदाधिकारियों से संकुल के अब तक हुए आय-व्यय के संबंध में चर्चा की। बिहान संकुल अध्यक्ष ने बताया कि संकुल गठन से अब तक 1 करोड़ 18 लाख रूपए का शुद्ध लाभ एवं विगत वित्तीय वर्ष में 30 लाख रूपए की आय हुई है। इसके साथ ही संकुल के उद्देश्यों के संबंध में भी अवगत कराया गया। चरणजीत सिंह ने आंचल संकुल संगठन के पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक परिवार को समूह के माध्यम से आजीविका से जोड़े।
अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार चरणजीत सिंह ने आंचल संकुल संगठन में ही जिले की 20 लखपति दीदियों से बातचीत की। जिसमें लखपति दीदियों ने अपने लखपति बनने की सफर की कहानी सुनाई। लखपति दीदियों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम सुकुलदैहान में एफपीसी बिहान स्वर्ण उपज उत्पादक कंपनी द्वारा एकीकृत सुविधा केंद्र में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के प्रगतिरत कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने स्वर्ण उपज महिला कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड का चना कलेक्शन केन्द्र के पूर्ण होने की प्रगति, यूनिट को आगे बढ़ाने, प्रोडक्ट के मार्केटिंग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट के प्रगतिरत कार्य को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान 15 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के साथ-साथ राजनांदगांव जिले को भी शामिल करने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान किसानों को कीट नाशक छिड़काव हेतु ड्रोन दीदी द्वारा बताया गया। अतिरिक्त सचिव श्री सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
खेल
जूनियर नेशनल बास्केटबॉल : छत्तीसगढ़ की बेटियों ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में केरल को दी शिकस्त
राजनांदगांव। पंडुचेरी में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा पंडुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अपने अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में केरल की मजबूत टीम को बेहद रोमांचक संघर्ष में 55-51 अंकों से परास्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया।
खिताबी मुकाबले में छत्तीसगढ़ की ओर से दिव्या रंगारी ने शानदार खेल दिखाते हुए सर्वाधिक 22 अंक बटोरे। वहीं कप्तान अंजलि कोडापे ने 14 अंक, रूमी कोनवर और अंजनी ने 7-7 अंक, अदिति कोडापे ने 3 अंक तथा सारा सिंह ने 2 अंक का योगदान देकर टीम की जीत में महती भूमिका निभाई। मैच के दौरान सोफी सिका एवं नंदनी माधो प्रधान का भी रक्षात्मक और आक्रामक प्रदर्शन सराहनीय रहा।
स्वर्ण पदक के सफर में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। टीम ने सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में कर्नाटक को 67-62 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया था। इससे पहले मर्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र की टीम को एकतरफा मुकाबले में 56-44 अंकों से धूल चटाई थी। लीग मैचों में भी छत्तीसगढ़ ने उलटफेर करते हुए पिछले कई सालों से लगातार गोल्ड मेडल जीत रही तमिलनाडु और कर्नाटक जैसी दिग्गज टीमों को शिकस्त दी थी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ में आपसी विवाद होने के कारण बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यहां के खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए एक एड हॉक कमेटी (तदर्थ समिति) बनाई है। इस राष्ट्रीय समिति ने बिना किसी स्थानीय पक्षपात और दखल के प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया।
इस टीम को बीएफआई की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल और देश के दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे ध्यानचंद अवार्ड (लाइफटाइम अचीवमेंट) से सम्मानित रामकुमार ने मिलकर चुना था। रामकुमार भारतीय टीम के कप्तान, रेलवे के कप्तान, कोच, चयनकर्ता और खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य भी हैं। निष्पक्ष चयन का ही नतीजा रहा कि वर्षों बाद छत्तीसगढ़ की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विजेता छत्तीसगढ़ की बालिका टीम में राजनांदगांव के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम की रीढ़ माने जाने वाली खिलाड़ी अंजलि कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका और नंदनी माधो प्रधान राजनांदगांव की सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी की छात्राएं हैं। ये सभी खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव में पढ़ती हैं, जहां स्कूल प्रबंधन ने खेल को बढ़ावा देने के लिए इन्हें निःशुल्क प्रवेश दिया है।
अंजलि कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान (सभी सर्वज्ञ राव एकेडमी राजनांदगांव), नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव), दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा व नित्या पांडे (रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई), टीम के मुख्य कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेंद्र साहू (एसईसीआर) और टीम मैनेजर अनीता तिर्की (सरगुजा) रहीं। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़
नीलू शर्मा ने बाबा बैद्यनाथ धाम में किए दर्शन, बंगाल चुनाव प्रचार के बीच प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
देवघर/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक नगरी देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम हिंदू धर्म का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नीलू शर्मा ने भी गहरी आस्था के साथ मंदिर में पूजा कर जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को नई प्रेरणा मिलती है।
दर्शन उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने “हर हर महादेव” का उद्घोष करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
गौरतलब है कि नीलू शर्मा पिछले लगभग दो महीनों से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान मानबाजार क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच उन्होंने देवघर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उनके साथ अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पूजा कर समाज और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
खेल
बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनक जोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। कनक जोगी ने अपनी टीम के लिए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम पदक जीतने में सफल रही। इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
कनक जोगी की इस सफलता पर दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव, राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सचिव प्रिंस भाटिया, कोच शबनम अंसारी, फिरोज खान, राजा कुरैशी और विष्णु सिन्हा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सूरज बुद्धदेव और सूर्यकांत जैन ने कहा कि कनक जोगी की यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
