अपराध
रेलवे पटरी पर ओएचई केबल चोरी करने वाले आरोपीगणो व चोरी का कापर खरीदने वाले को रेल सुरक्षा पुलिस बल ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव। दिनांक 30.4.25 को परमालकसा मुढ़ीपार के मध्य 35 मीटर ओएचई अर्थिंग केबल वायर को काटकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर से सूचना प्राप्त हुआ जिस संबंध में ओएचई विभाग के द्वारा एक लिखित मेंमो रिपोर्ट रेल सुरक्षा बल पोस्ट थाना राजनांदगांव में प्राप्त हुआ जिस पर अपराध क्रमांक 2/25 u/s 3(a) rpup act (रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम धारा 3ए) का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्या के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश पर पोस्ट प्रभारी राजनांदगांव निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपीगणों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टॉस्क टीम तैयार किया गया।
घटनास्थल के आसपास निरीक्षण कर आसपास घूमने फिरने वाले व्यक्तियों से लगातार पूछताछ कर मुखबीर के बताएं हुलिए के आधार पर अलग-अलग स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर दो आरोपी की पहचान की गई, जो अपने पास बैग रखे हुए थे जिसमें वायर जैसा सामान दिखाई दे रहा था। पहचान को पुख्ता करने व आने-जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी को चेक़ करने पर दोनों आरोपी का नाम राजकुमार उर्फ काका पिता पंचराम विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष साकिन हवास पर वार्ड नंबर 15 थाना सकरी जिला बिलासपुर व मुकेश कुमार डहरिया उर्फ सनी पिता आसाराम डहरिया उम्र 27 वर्ष निवासी अमेरी सतनाम नगर थाना सकरी जिला बिलासपुर का होना पाया गया, जिन्हें रसमडा एसएसपी में घेरबन्दी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर आरोपी मुकेश डहरिया ने बताया की रेलवे के ओ एच ई वायर को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। वायर के अंदर जो कॉपर था उसे बर्तन दुकान में कॉपर खरीदने वाले के पास राजनांदगांव में बेच दिए हैं। इसके पूर्व भी हम लोग दिनांक 4.4.2025 को परमालकसा मुढ़ीपार के बीच 20 मीटर सिग्नल वायर को चोरी किए थे तथा दिनांक 16.5.2025 को भी हम दोनो रसमडा के पास 36 मीटर ओएचई केबल वायर को भी चोरी किए है। जिसे अपने बैग में रखे है और पूर्व में जो सिग्नल वायर व ओएचई केबल चोरी किए थे। उसके कापर को बर्तन दुकान राजनांदगांव में बेच दिए है। आरोपी के बयान के आधार पर राजनादगांव में गुड़ाखू लाइन स्थित श्री बर्तन दुकान के संचालक विवेक वर्मा पिता ललित वर्मा उम्र 41 वर्ष साकिन तुलसीपुर थाना राजनांदगांव के दबिश देकर चोरी के केबल वायर व कापर को जप्त कर लिया गया है। तीनों आरोपीगणों के द्वारा अपराध कबूल करने व चोरी गए केबल वायर जप्त होने पर आरोपगणो को गिरफ्तार कर माननीय रेलवे न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया। न्यायालय से आरोपीगणो का जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त केंद्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
आरोपीगण चोरी के आदतन अपराधी है जो बिलासपुर से ट्रेन के माध्यम से दुर्ग तक आते थे उसके बाद लोकल ट्रेन से छोटे-छोटे स्टेशनों में उतरकर स्टेशन के आउटर क्षेत्र व सुनसान वाली जगह को चिन्हित कर चोरी की घटना को अंजाम देते है। आरोपी मुकेश डहरिया ने बताया की मोबाइल में यूट्यूब के माध्यम से रेलवे लाइन स्थित ओएचई अर्थिंग वायर काटने का तरीका सीखा है। जिसके कारण वह अपने साथी के साथ रेलवे के केबल वायर को काट कर चोरी की घटना कारित करता था। रेलवे के सभी विभागों को मिलाकर कुल दोनों आरोपियों के द्वारा राजनांदगांव क्षेत्राधिकार का कुल 91 मीटर केबल वायर को काटा गया है।
आरोपी मुकेश डहरिया पिता आशाराम डहरिया अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 74 /12 धारा 437 भादवि, थाना लोरमी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 379/20 धारा 457, 427 भादवी पंजीबद्व है। आरोपी मुकेश के द्वारा बताया गया कि उसके विरुद्ध सकरी थाने में हत्या का मामला और हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ है और इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा के विरुद्ध थाना रतनपुर जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 193/ 2022 धारा 379 भादवी व छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम तथा थाना रतनपुर अपराध क्रमांक 148/22 धारा 379 आईपीसी, थाना रतनपुर जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 121/22 धारा 457, 380 भादवी का मामला पंजीबद्ध है।
उपरोक्त कार्यवाही में रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक तरुणा साहू, उनि. के प्रसाद भारती, सहायक उपनिरीक्षक डीबी मेश्राम, डीएल दावना, सहायक उपनिरीक्षक मीनू कुमार, प्रधान आरक्षक एसके मिश्रा, एनजी गोस्वामी, राजेंद्र रायकवाड, पी ध्रुव आरक्षक प्रमोद यादव, मनीष पटेल, महिला आरक्षक तिजेश्वरी, आरके दुबे, एसएस भोयर की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला स्थित किराना दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस चौकी सुरगी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान करीब 53 हजार 132 रुपए का बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम सिंघोला निवासी किराना व्यवसायी अशोक साहू ने 7 जून को चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6 जून की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला और सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। जांच करने पर दुकान से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट के पैकेट, चिल्लर रकम सहित अन्य सामान गायब मिला।
मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जांच के दौरान पुलिस को तीन युवकों पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद सोलंकी (28), निवासी केसर नगर अटल आवास राजनांदगांव, जुनैद अख्तर (26), निवासी कन्हारपुरी तिरंगा चौक राजनांदगांव और हिरेंद्र यादव (19), निवासी लखोली अटल आवास बैगापारा राजनांदगांव शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पान मसाला, गुटखा एवं सिगरेट सहित कुल 53 हजार 132 रुपए का सामान जब्त किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि हरीश टेंभुकर, आरक्षक संतोष देशमुख, योगेश साहू, डिलेश मंडावी सहित पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
अपराध
घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
राजनांदगांव। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तुमडीबोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली पाकर 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सूने मकान का आरोपी ने उठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला तुमडीबोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा का है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में महिला और बालकों से जुड़े अपराधों पर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में 14 जून को पीड़िता की मां ने तुमडीबोड़ चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के मुताबिक, रविवार को प्रार्थिया अपने पति के साथ किसी काम से राजनांदगांव गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी कुणाल जोशी (20 वर्ष) उनके घर में जबरन दाखिल हो गया।
पड़ोसियों ने दी सूचना, कूलर के पीछे छिपा मिला आरोपी
दोपहर करीब 1:00 बजे जब पड़ोसियों को कुछ आहट हुई और घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने का शक हुआ, तो उन्होंने तत्काल फोन पर इसकी सूचना पीड़िता के माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही दंपती दोपहर करीब 2:00 बजे आनन-फानन में अपने घर वापस लौटे।
दरवाजा खुलते ही भागा आरोपी
जब माता-पिता घर पहुंचे तो अंदर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद जब दरवाजा खुला, तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। संदेह के आधार पर जब घर की तलाशी ली गई, तो आरोपी कुणाल जोशी कमरे में रखे कूलर के पीछे छिपा हुआ पाया गया। जैसे ही माता-पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया, आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जब मां ने डरी-सहमी बेटी से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया है।
बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुमडीबोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी कुणाल जोशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 64 तथा धारा 04 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उपनिरीक्षक चुन्नीलाल साहू, आरक्षक लोकेश कुमार साहू, महिला आरक्षक रानी साहू, महिला आरक्षक पूनम बैस तथा तुमडीबोड़ चौकी स्टाफ की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने, पैसों की मांग करने और ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
पुलिस के अनुसार थाना लालबाग में दर्ज शिकायत में बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में फोन कर प्रार्थी की पुत्री को उसके पिता के सड़क दुर्घटना में घायल होने की झूठी जानकारी दी। जब युवती ने जानकारी को गलत बताया तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी से बातचीत के दौरान भी आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार किया गया।
फर्जी आईडी बनाकर करता था ब्लैकमेल
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवकों से दोस्ती करता था। बातचीत के दौरान वह पैसों की मांग करता और रकम नहीं मिलने पर अश्लील गाली-गलौज, धमकी तथा फोटो एडिट कर परिजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य जुटाकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक मनीष वर्मा, परिवेश वर्मा, जीवन ठाकुर, फालेश्वर साहू, शत्रोहन सिंह तथा थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर अंजान प्रोफाइल से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
