राजनांदगांव
होली पर्व पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 चालकों पर कार्यवाही
राजनांदगांव। होली पर्व के मद्देनजर शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के प्रभारी नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और आउटर क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित किए गए हैं। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। शराब के सेवन की निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां उन्हें न्यूनतम 10,000 रूपये या उससे अधिक जुर्माना भरने की सजा दी जा रही है। 2026 में अब तक 46 ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलते समय अपने परिवार के बारे में सोचें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। होली के उल्लास में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया है। शराब पीकर वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता और प्रतिक्रिया समय पर असर पड़ता हैए जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षित परिवहन के विकल्प अपनाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आनंदमय तरीके से मनाया जा सके।
पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
राजनांदगांव
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा इसमें गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सचिवों को मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नामांतरण, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन से संबंधित प्रकरणों का समय पर समाधान करने के लिए कहा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू एवं अन्य अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे।
राजनांदगांव
कलेक्टर ने बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, मुसराकला में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के मद्देनजर ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, ग्राम मुसराकला में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया तथा ग्राम मुसराकला एवं बेलगांव में पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए।
कलेक्टर ने ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान आसपास के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर बरगद पेड़ के नीचे आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए तथा उन्होंने ग्रामवासियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली के बिल में कमी आती है, बल्कि बिजली का उत्पादन भी होता है। उन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को निःशुल्क परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पास देने के लिए कहा।
कलेक्टर ने ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का जल्द संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पुराने मसाला मशीन को समूह को सौंप कर संचालित करने कहा। कलेक्टर ने पीनट बटर यूनिट का भी निरीक्षण किया तथा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें प्राप्त हो रही आय की समीक्षा की तथा अधिक मानदेय राशि दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बर्तन निर्माण यूनिट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम कलकसा में पौधरोपण किया।
कलेक्टर ग्राम मुसराकला में आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामवासियों ने बातचीत के दौरान बताया कि ग्राम के 39 घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगा है। ग्राम की श्रीमती अंजू अग्रवाल ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल 3000 रूपए आता था, जो अब शून्य हो गया है। कलेक्टर ने ग्राम मुसराकला में फिकल स्लज प्लांट को जल्द संचालित करने कहा। उन्होंने ग्राम मुसराकला में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालनकर्ताओं से सेवाओं के संबंध में बातचीत की तथा विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम छीपा से आए दिव्यांग हितग्राही जयराम यादव को बैटरी ट्रायसायकल दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम मुसराकला में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पौधरोपण, झुला एवं उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्निंग वाक के लिए सीसी रोड निर्माण कराने के लिए कहा।
कलेक्टर ने ग्राम कुर्रूभांट में ड्रोन से नैनो डीएपी छिड़काव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी छिड़काव से समय और धन की बचत होती है। उन्होंने किसानों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम डोंगरगढ़ विश्वास कुमार, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू एवं अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
मुरूम खोदती जेसीबी और माजदा जप्त, ठेलकाडीह पुलिस को सौंपा
राजनांदगांव। जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव विकासखंड के कई गांवों में औचक दबिश दी। इस दौरान ग्राम कुहुआकुड़ा में मुरुम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और एक माजदा वाहन को रंगे हाथों पकड़कर जप्त किया गया है।
कुहुआकुड़ा में मुरुम की खुदाई करते पकड़े गए वाहन
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टीम जब निरीक्षण करते हुए ग्राम कुहुआकुड़ा पहुंची, तो वहां धड़ल्ले से मुरुम की अवैध खुदाई की जा रही थी। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर पूरन लाल के स्वामित्व वाली जेसीबी (क्रमांक सीजी 08 एएम 7858) को रोका, जिसे चालक खिलेश सिन्हा चला रहा था। इसके साथ ही मौके पर मौजूद होरीलाल के स्वामित्व वाली माजदा (क्रमांक सीजी 24 वी 6723) को भी जप्त किया गया, जिसका चालक कमलेश यादव था। दोनों ही वाहनों के पास उत्खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
वाहनों को किया गया थाना सुपुर्द, अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को जप्त कर ठेलकाडीह थाने की सुपुर्दगी में दे दिया है। विभाग द्वारा इन दोनों मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लगातार जारी रहेगी गश्त और निगरानी
खनिज अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर जितेंद्र यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिजों की चोरी, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर गस्त कर रही हैं और संदिग्ध क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज होगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
