राजनांदगांव
गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों एवं पालकों के सम्मान का भव्य आयोजन, 10वीं बोर्ड टॉपर्स का सम्मान
राजनांदगांव। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त शाला जेएलएम गायत्री विद्यापीठ केशर नगर में आज एक गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2025-26 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके पालकों का सम्मान किया गया। यह विशेष आयोजन विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य अंकित व्यास द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि सफलता केवल परिश्रम, अनुशासन एवं सतत प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने पालकों की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन द्वारा विद्यार्थियों एवं पालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यह सम्मान केवल उपलब्धि का उत्सव नहीं आने वाले समय में और भी अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आप जीवन के जिस मोड़ पर भी जाएं अपने संस्कारों को न भूलें। माता-पिता के साथ-साथ गुरूजनों का सम्मान भी आपके जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के साथ-साथ पालकों एवं शिक्षकों के मध्य सुदृढ़ संबंध स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। हम पालकों से यह अपेक्षा करते हैं कि आने वाले समय में भी वह हमारा इसी प्रकार साथ निभाते रहें। विद्यार्थी अपने योगदान से परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी टॉपर्स का सम्मान स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र एवं दुपट्टा के साथ किया गया। सभी पालकों का तिलक वंदन के साथ पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पालकों ने भी विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री विद्यापीठ शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का भी सशक्त केंद्र है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों की भी भूरि-भूरि सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया। कुछ पालकों ने कहा कि विद्यालय का सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। पालकों ने प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
आभार प्रदर्शन गायत्री शिक्षण समित के सचिव गगन लड्ढा द्वारा किया, जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का अच्छे अंक लाने के साथ साथ अच्छे संस्कार और अच्छे गुण विकसित होना बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, सचिव गगन लड्ढा, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य अंकित व्यास, श्रीमती पिंकी खण्डेलवाल, सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर उपस्थित थी। साथ ही गायत्री शिक्षण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनोज चितलांग्या, उपप्राचार्य श्रीमती वंदना डुंभरे, श्रीमती तामेश्वरी साहू, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
राजनांदगांव
घर की बाड़ी में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस की दबिश में 6 हरे पौधे जप्त, आरोपी जेल भेजा गया
राजनांदगांव। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत लालबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम मोहभट्टा में दबिश देकर अपने ही घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 हजार रूपए अनुमानित कीमत के 06 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित जप्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
लालबाग पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई दिनांक 22 मई 2026 को की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहभट्टा (चमारराय टोलागांव) निवासी एक युवक अपने घर के पीछे बाड़ी में छिपकर अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।
जड़ सहित उखाड़े गए 12 हजार के पौधे
पुलिस टीम ने जब संदेही के घर और बाड़ी की विधिवत तलाशी ली, तो वहां गांजे की अवैध खेती पकड़ी गई।
कार्रवाई का विवरण:
जप्त सामग्री: 06 नग अवैध गांजे के पौधे (जड़ सहित)।
अनुमानित कीमत: लगभग 12,000/- रूपए।
आरोपी का नाम: तुलेश्वर साहू पिता सुंदर लाल साहू (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम मोहभट्टा।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस:
बाड़ी से गांजे के पौधे बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 218/2026, धारा 20(क)(i) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कड़ा मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मौके पर ही पौधों को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी, पुलिस ने की अपील
यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्रीमती वैशाली जैन के कड़े निर्देशन में की गई है। राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की नशे की सामग्री की बिक्री, परिवहन या अवैध खेती जैसी संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस छापामार कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक कमलेश सहारे, राकेश धुर्वे, बर्मा प्रसाद एवं तामेश्वर वर्मा सहित अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
राजनांदगांव। अवैध शराब की बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने राजीव नगर लखोली क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 हजार 680 रूपए कीमत की कुल 46 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हुई रेड कार्रवाई
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 22 मई 2026 की रात्रि में की गई। थाना प्रभारी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखोली क्षेत्र का एक युवक राजीव नगर में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर पुलिस ने आरोपी मोहित साहू (उम्र 18 वर्ष 07 माह), निवासी राजीव नगर लखोली को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हुई।
जप्त शराब का विवरण:
कुल जप्त पौवा: 46 पाव (देशी प्लेन शराब)।
कुल मात्रा: 8.280 बल्क लीटर।
अनुमानित कीमत: ₹3,680/-
गैर-जमानती धारा में एक्शन:
आरोपी के पास शराब परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पाए जाने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) श्री अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने दोटूक कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध आबकारी गतिविधियों को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा।
सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) संजीव मालेकर, आरक्षक लिलेन्द्र पटेल, श्रीनिवास राव, प्रयंश सिंह, नामदेव नागवंशी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
अवैध शराब पर कार्रवाई, किराए के मकान से 270 पौवा शराब जब्त, युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बरगा में एक किराए के मकान से 270 पौवा देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरगा में एक युवक अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों में रखी 270 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की मात्रा 48.600 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 21,600 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से आरोपी अभिषेक कुमार यादव (25) निवासी पेंड्री बस्ती, थाना लालबाग, हाल निवासी ग्राम बरगा को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु, आरक्षक संतोष श्रीवास्तव, महिला आरक्षक कुंती कंवर तथा साइबर थाना के रामखिलावन सिन्हा सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव2 weeks agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
